Skip to main content

Posts

Showing posts from June 23, 2022

समानता का अधिकार सबके लिए हो

  भारत के संविधान में सभी नागरिकों को विधि के समक्ष समानता का अधिकार दिया गया है ∣ जो कि उनका मौलिक अधिकार है ∣ जिसकी रक्षा के लिए वो सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं ∣ भारत के संविधान ने अपने नागरिकों को बिना किसी धर्म, जाति और लिंग, रंग भेद के  सबको समान अधिकार प्रदान किए है ∣ जिसका हम सभी नागरिकों को सम्मान करना होगा ∣ जहां पर अन्याय हो उसके खिलाफ आवाज उठानी होगी क्योंकि अगर अन्याय के खिलाफ कुछ न बोलकर मुंह बंद किए बैठा रहा जाएं तो वो भी न्याय के खिलाफ किया गया प्रतिकार ही होता है ∣