Skip to main content

Posts

Showing posts from January 20, 2022

सहनशीलता का गुण जरूरी है

  सबसे खराब स्वाद किसका होता है जो हमको पसंद नहीं फिर भी अपनी सेहत सही करने के लिए खाना होता है∣ तो इसका उत्तर भले हम सब का अलग अलग हो किन्तु इस बात से कोई भी न नही करेगा कि गोली दवाई का स्वाद कितना गंदा होता है जिसे न चाहते हुए भी हमें खाना पड़ता है ∣  अब कहेगें कि मैं ये क्या आज स्वाद लेकर बैठ गयी, आप ने कभी गौर किया है कि बीमार होने पर हमारी सबसे ज्यादा मदद गोली दवाई करती है जो हमें सबसे बुरी लगती है किन्तु हमारे स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए जरूरी होती है ∣ हम सब इससे कुछ सीख सकते हैं   अक्सर हमसब को अपनी जिंदगी में कुछ लोगों से कड़वी बातें सुननी पड़ती हैं ∣ जिनकी बात हमें इतनी बुरी लगती है एक समय के बाद हम उनसे बात चीत करना भी पसंद नही करते हैं ∣ किन्तु कहते हैं न सहने की जब सारी हदें पार हो जाए, तब ही सफलता मिलती है∣ इसके लिए जरूरी होता है लोगों की कड़वी बातें से दुखी न होकर अपने काम पर लगे रहना , एक समय ऐसा जरूर आएगा जब हम यही लोग जो हमे कड़वी बातें कह रहे थे वो लोग हमारी तारीफे करेंगे ∣