Skip to main content

सहनशीलता का गुण जरूरी है

 

सबसे खराब स्वाद किसका होता है जो हमको पसंद नहीं फिर भी अपनी सेहत सही करने के लिए खाना होता है∣ तो इसका उत्तर भले हम सब का अलग अलग हो किन्तु इस बात से कोई भी न नही करेगा कि गोली दवाई का स्वाद कितना गंदा होता है जिसे न चाहते हुए भी हमें खाना पड़ता है ∣ 

अब कहेगें कि मैं ये क्या आज स्वाद लेकर बैठ गयी, आप ने कभी गौर किया है कि बीमार होने पर हमारी सबसे ज्यादा मदद गोली दवाई करती है जो हमें सबसे बुरी लगती है किन्तु हमारे स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए जरूरी होती है ∣हम सब इससे कुछ सीख सकते हैं

  अक्सर हमसब को अपनी जिंदगी में कुछ लोगों से कड़वी बातें सुननी पड़ती हैं ∣ जिनकी बात हमें इतनी बुरी लगती है एक समय के बाद हम उनसे बात चीत करना भी पसंद नही करते हैं ∣

किन्तु कहते हैं न सहने की जब सारी हदें पार हो जाए, तब ही सफलता मिलती है∣ इसके लिए जरूरी होता है लोगों की कड़वी बातें से दुखी न होकर अपने काम पर लगे रहना , एक समय ऐसा जरूर आएगा जब हम यही लोग जो हमे कड़वी बातें कह रहे थे वो लोग हमारी तारीफे करेंगे ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..