Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

life poem in hindi

तुम शायद नहीं समझ पाओगे संघर्ष का मतलब जीवन में छाव का अर्थ जब तक तुम घर की चौखट से बाहर नहीं निकलोगे जब तक तुम संघर्ष नहीं करोगें जब तक तुम खुद के लिए न लड़ोगे  तब तक तुम नहीं समझ सकते जीवन में छाव का मतलब जीवन में कुछ स्थिरता के लिए दिन रात अस्थिरता में चलने का मतलब तब तक तुम नहीं समझ सकते  दुनियादारी पैसों का मतलब। 

Happy Eid-ul-Fitr 2025

ईद मुबारक हो तुम को चांद के दीदार के साथ ईद की हुई शुरुआत मुबारक हो तुमको ईद का त्योहार भाईचारे का प्रतीक, एकता की मिसाल मुबारक हो तुमको ईद का त्योहार। 

NAVARATRI SPECIAL STORY: जानें आखिर क्यों मनायी जाती है चैत्र नवरात्रि

हिंदू धर्म में वैसे तो हर एक त्योहार का महत्व होता है...लेकिन नवरात्रि सभी त्योहारों में काफी विशेष हो जाती है..जिसे एक दिन नहीं बल्कि पूरे नौ दिन लोग मनाते है.. देवी के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना करते है..,30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है....  महिषासुर राक्षस की कहानी से जुड़ी है चैत्र नवरात्रि अगर हम चैत्र नवरात्रि की उत्पत्ति की बात करें तो इसकी कहानी महिषासुर नाम के राक्षस से जुड़ी है..जिसने भगवान ब्रहाा को प्रसन्न कर ये वरदान मांगा था..कि उसका वंध कोई देवता या पुरूष नहीं कर पाएगा...तब भगवान ब्रहाा ने उसको वरदान दे दिया..लेकिन क्योंकि इस धरती पर जो आया है..उसका जाना निश्चित है..इसलिए भगवान ने वरदान दिया..कि उसका वध किसी स्त्री के हाथों को होगा..भगवान ब्रहाा के वरदान को पाकर राक्षस ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया..जिसकी दहशत से न धरती न आकाश सब लोग त्राहिमान त्राहिमान करने लगे..तब सभी देवों ने माता पार्वती ने महिषासुर का वंध करने की प्रार्थनी की...जिस बीच माता ने देवों की सहायता के लिए मां दुर्गा के रूप धारण किया ...मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिन तक य...

Navaratri Poem: नारी तुम केवल श्रद्धा की पात्र नहीं

नारी तुम केवल श्रद्धा की पात्र नहीं नारी तुम सब भारी तुम चाहो तो न अंतरिक्ष न धरती तुम सब पर विजय प्राप्त कर सकती तुम नहीं किसी की जागीर तुम हो केवल शक्ति की स्वरूपा जो साधारण नहीं असाधारण की प्रतिमूर्ति नारी तुम केवल स्त्री नहीं  पहचानों खुद को न रखों किसी बंधन में नारी तुम केवल श्रद्धा की पात्र नहीं।

kunal kamra

 वर्तमान समय में कुणाल कामरा जो की एक मशहूर कॉमेडियन है। उनकी एक पैरोडी उनके लिए काफी ज्यादा घातक साबित हुई है। जिसके चलते न सिर्फ उन पर मानहानि का केस लगा दिया गया है। बल्कि उनके यूट्यूब चैनल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है । जिसने अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला किया है। जिस पर ध्यान देना जरूरी है। इस बीच हम सबको ध्यान देना जरूरी है कि भारत का संविधान अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है। जिस पर हमला देश के संविधान पर बड़ा हमला है। जिसका बीच बचाव किया जाना जरूरी है। 

Allahabad high court

किसी लड़की के ब्रेस्ट को पकड़ना उसके पजामे का नाड़ा तोड़ना रेप के दायरे में नहीं आता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले पर देश की उच्च न्यायालय ने आज कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही इस फैसले को खारिज करते हुए इसे कोर्ट की असंवेदनशीलता करार किया है । 

Today Thought

किताबों से ज्ञान लिया जा सकता है पर अनुभव जीवन का पाठ पढ़ाता है। जो हर दिन हमें बताते हैं कि हमें अभी भी कितना कुछ सीखना है। 

life poem in hindi

एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहां हम चाहकर भी कमजोर नहीं हो सकते जहां हमें सिर्फ जीतना होता है एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर होते हैं जहां हारकर भी हम हार नहीं सकते वहां किसी हालत में हमें जीतना ही होता है। 

Thought Today

दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी है स्त्री को सबकुछ मानना सिवाय इंसान के। जहां‌ बंधनों के नाम पर केवल उसे जकड़ा जाया। पर जब बात उसके हक की आये तो कोई कुछ नहीं कह पाये। केवल इसलिए क्योंकि वो‌ केवल एक स्त्री है। 

World Earth Day

मैं पृथ्वी हूं जिस पर हर कोई अपना हक जमाता  पर उस पर कहां कोई तरस खाता मैं वो ही पृथ्वी हूं जिस पर सबको सिर्फ हक जताना आता जिसकी कद्र नहीं किसी को जिसका इस्तेमाल सिर्फ तुम्हें करना आता पर तुम क्यों भूल जाते हो उसके होने से ही तुम हो उसके न होने पर तुम्हारा अस्तित्व ही नहीं है। 

World Water Day: पानी बिन सब सून

'जल है तो कल है', 'जल ही जीवन है' जैसे तमाम नारों के बावजूद आज देश में पानी की विकट समस्या पैदा हो गयी है‌। जो गर्मी के मौसम में मालूम चलती है। जब पानी की पाइप लाइन में सुधार के चलते नल नहीं आते। हैंडपंप बंद हो जाते हैं। बोरा सूख जाती है। उस समय हमें पानी की याद आती है।  आज देश में जितना पानी की किल्लत है उतनी किसी और की नहीं। लेकिन इसे समय की विडम्बना कहे या कसूर लेकिन एक तरफ लोग जरूरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोग मील दूर से पानी लाने को मजबूर है। जो पानी की एक एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं ।  ऐसे में आज समय की ये मांग हो चुकी है कि हम पानी का सोच समझकर उपयोग करें। कहीं ऐसा न हो जाएं की पानी की कीमत हमें उसके खोने के बाद मालूम चले‌

life poem in hindi

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम बहुत कुछ सीखते हैं रंग बदलते लोगों को हम देखते हैं जहां पल में बदलते लोग जहां रंग बदलते हम लोग देखते हैं जहां किस पर विश्वास करें किस पर नहीं ये सोचना भी मुश्किल सा होता है जिंदगी में आगे बढ़ते किताबों से अलग हम दुनिया को देखते हैं। 

Today Thought

क्या जमाना आ गया है जहां अपना हक मांगना भी लोगों को हमारा चतुर नजर आता है। जब तक चुप रहे कुछ न बोलो तो हम सही है। जहां हमारा बोलना सबको गलत नजर आता है। कैसे कहे उनसे कितना कुछ सहकर भी अब शांत रहने लगे। चतुर नहीं लोगों को देख अब हम थोड़ा समझदार होने लगे हैं। 

corporate job poem in hindi

अब समझ आता है काम का मतलब जहां जाने का टाइम तो फिक्स होता है पर आने का कोई नहीं टाइम नहीं होता है जहां काम के घंटे तो बढ़ जाते  पर कोई पद नहीं जहां सैलरी में असमानता दिखाई देती है जहां मन जैसा कुछ भी नहीं काम करना ही होता है। 

Today Thought

कड़वा पर सच है कई बार लोग नहीं हम अपने आप को कमजोर आकते है।  खामोशी कई बार वो सब कह देती है जो शब्द नहीं कह पाती है ।  किसी की बुराई निकलना आसान पर उसे समझना उतना कठिन है। 

Today Thought

जब हमें लगता है कि हम दुनिया को समझ गए। तब ही हमें एक ऐसा धोखा मिलता है जो हमें बता देता है कि दुनिया वैसी ही चालक है। जहां हम जैसे लोगों जरूरत नहीं है। 

Today Thought

ये बात तो सच है कि अच्छे लोगों की संख्या बहुत कम है जहां एक चेहरे पर छिपे कई  चेहरे है। जहां किस पर विश्वास करें किस पर नहीं इसमें फर्क करना सबसे मुश्किल है। इसके बावजूद अगर हमारी जिंदगी में अच्छे लोग है जो हमें खुद पर विश्वास करना सीखते हैं तो वाकई हम खुशनसीब इंसान है। 

festival poem in hindi

अब त्योहारों के मतलब बदल गए हैं अब रिश्तों के मायने कुछ बदल गए हैं अब बहुत कुछ बदल सा गया है अब चीजों के मायने बदल गए हैं।  अब पहले जैसा ऐसा कुछ भी नहीं अब बहुत कुछ समय के साथ बदल सा गया है अब नहीं है छाप त्योहार की अब सबकुछ ऑनलाईन सा बिकने लगा है। 

Holi Thought

कड़वा पर सच है आज हम इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अगर ये त्योहार न आये तो शायद हम जिंदगी को जीना ही भूल जाए। घर जाने की खुशी, अपनों के संग बैठने का मजा, दोस्तों संग बातचीत किसी का हाल चाल जानने की इच्छा ही हममें न रह जाए। ये त्योहार ही तो है जो हमें कुछ पल के लिए जिंदगी जीना सीखाते है। अफसोस न करना पड़े कि उनसे हम मिले नहीं इसके लिए हमे उनसे मिलने का मौका दे जाते हैं। इस होली नजर अंदाज न करना किसी को क्यों कि एक समय के बाद कहां लोग हमारे बीच रह पाते हैं। 

holi thought in hindi

रंगों का आया त्योहार गुलाल अबीर संग आया होली का  त्योहार । रंगों का  त्योहार  आया सब जगह है खुशियां लाया आया  रे होली का  त्योहार  आया। 

Today Thought

  समय इंसान को सबकुछ सीखा देता है जो वो पूरी जिंदगी नहीं सीख पाता है। अगर दुनिया के अनुसार हम चलेगे तो हम खुद को खो देगें। इसलिए जो खुद के लिए बेहतर हो उसे करें।  जब तक जरूरी न हो तब तक किसी को सलाह न देना ठीक‌ होता है। 

girls life poem in hindi

लड़कों से कही ज्यादा जरूरी तेरा कमाना है क्योंकि तु लड़की है तुझे कुछ कर दिखाना  तु बोझ नहीं तु बोझ नहीं तेरे पैरों में न हो कोई बंदिश इसलिए तुझे कमाना है तु खुद को सिद्ध कर सके किसी तरह कोई बंदिश में न रहे  इसलिए तुझे कमाना है ताकि हर उठने वाली आंखें सिर झुका कर चले तु आत्मविश्वास के साथ चल सके इसलिए तुझे कुछ करके दिखाना है। 

ICC Champions Trophy 2025: 4 विकट से भारत ने जीती आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है..4 विकेट से न्यूजीलैंड को पराजित किया है ..तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है... भारत ने दुबई में दुबई स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस टॉफी में जीत हासिल की...इसी के साथ 25 साल के बाद न्यूजीलैंड से अपना बदला पूरा कर लिया है..जो इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा ... जिस मैच में रोहित शर्मा 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने ...जहां शुरूआती मैच में रनों की बढ़त का श्रेय रोहित शर्मा को जाता है.. अगर इस पूरे मैच को हम देखें तो भारत के लिए मेच शुरू से ही काफी चुनीतीपूर्ण रहा..जहां भारत के शानदार बल्लेबाज  विराट कोहली अपने शुरूआती दौर में ही हारे गए।.जिससे कहीं न कही लोगों को काफी निराशा लगी... लेकिन जैसे जैसे मैच आगे चला...भारत ने उतार चढ़ाव के बीच जीत हासिल की...रोहित शर्मा का इस में मुख्य योगदान रहा..जिन्होने ने अपनी शानदार बल्लेबाजी करके लक्ष्य का पीछा किया..इसके अलावा अक्षर पटेल, हार्दिक पांडेय, शुभमन गिल, केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की बदौलत भारत ने जीत हासिल की.. 'भारत ने 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर में 6 विक...

women's day poem in hindi

खुद अपनी जिम्मेदारी के साथ घर की जिम्मेदारी उठा ले प्रथम नाम उस महिला का आता है जिसके कामों की सूची लंबी पर उसे अनदेखा हर जगह किया जाता है हाउसवाइफ हो या वार्किंग दोनों ही जगह उसे खुद को हर दिन सिद्ध करना होता है आफिस में तो मिल जाता है वीक ऑफ पर उस हाउसवाइफ को कहा कुछ मिल पाता है कहां आसान है महिला होना जहां 364 दिन उसे खुद को सिद्ध करना पड़ता है तब भी वो महिला है ये कहकर हर जगह उसे कमजोर आंका जाता है ।

women's day poem in hindi

 क्या लिखूं उस पर जिस पर सबने सब कुछ लिखा किसी ने अच्छा किसी ने बुरा लिखा क्या लिखूं उस पर जिस पर सब ने हर कुछ लिखा बस नहीं लिखा उसका संघर्ष जो वो हर दिन करती है न जाने क्या क्या सहती है। 

International Women's Day 2025 जब बात बराबरी की हो

https://poojabhopal.blogspot.com/2023/03/8.html हर साल 8 मार्च को 'अंतराष्ट्रीय महिला दिवस ' मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की परिकल्पना सबसे पहले क्लारा जे़टकिन ने की थी । इसके लिए साल 1910 में डेनमॉर्क की राजधानी कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं ने एक अंतराष्ट्रीय कान्प्रेंस के बीच अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। इस सुझाव पर कॉन्प्रेंस में मौजूद 17 देशों की 100 से ज्यादा महिलाओं ने समर्थन किया था। इसके बाद 1911 में पहली बार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।तब से हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का कारण महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाना  है। साथ ही उन्हें सशक्त बनाना  है।

life poem in hindi: तुम सबके लिए अच्छी नहीं हो सकती

तुम सबके लिए अच्छी नहीं हो सकती तुम कभी परफेक्ट नहीं हो सकती किसी के लिए अच्छी किसी के लिए बुरी हो सकती किसी के लिए तोड़ी मोटी, किसी के लिए थोड़ी पतली लेकिन तुम्हें अपने लिए बेहतर होना होगा। चाहे लोग कुछ भी कहें लेकिन तुम्हें बेहतर बनना होगा जहां तुम्हारी जिम्मेदारी सबको संभालने से ज्यादा  खुद को बेहतर बनाने की होगी जहां लोग कुछ भी कहें पर तुम्हें खुद के लिए लड़ना होगा जहां कई बार कुछ लोग तुम पर पर सवाल उठाएगें तुम्हारी कमियां बताएंगे  पर तुम्हें चलते रहना होगा तुम किसी  के लिए परफेक्ट नहीं हो सकती  किन्तु तुम्हें चलते रहना होगा।

India vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लिया हार का बदला

वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद आखिरकार भारत ने ऑस्ट्रेलिया से बदल ले लिया है..और उसे ICC  चैपियन टॉफी में हारा दिया है...जिसका श्रेय विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांडेय को जाता है..जिनकी शानदार बैटिंग ने भारत को जीत दिलायी है..अगर इस पूरे मैच को हम गौर से देखें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा .. दुबई में दुबई के स्टेडियम पर एक तरफ भारत अपने लक्ष्य का पीछा कर रहा था..दूसरी तरफ रन के पहुंच के बीच विक्रेट होना..किसी खिलाड़ी का आउट होना दर्शकों के दिल के धड़कने बढ़ा रहा था....खेल एक बेहद ही दिलचस्प मोड़ पर आ गया ..जहां 77 रन और 77 ओवर के साथ खेल चल रहा था..हर एक गेंद के साथ एक रन बनाना जरूरी हो गया था... इसी बीच खेल एक अलग मोड़ पर आ गया ..जहां 40 ओवर के साथ भारत ने 200 रन पूरे किए.. 10 ओवर में भारत को अब इतिहास बनाना था..जहां भारत के पास कुल 61 गेंद और उसे 65 रन बनाना था..जहां भारत के लिए दुगुनी चुनौती बन गयी ...जहां उसे कगारूओं से बदल लेकर देश का नाम ऊंचा करना था... 225 रन के बीच विराट कोहली का विकेट लेना देश के लिए जहां चिंता करने वाला हुआ..वही दूसर...

Today Thought

हर कड़वी बातें गलत नहीं होती। कुछ बातें सीखा जाती है हमें जीने का तरीका‌। कुछ बता देती है हमारे अन्दर की कमियां‌। जो एक समय बाद हमें एहसास करती है। हम में भी बहुत कुछ सही नहीं है। पर उसे सुधारने की हमें कोशिश करनी होगी। जिसके लिए क ई बार खुद को कष्ट देना होगा। ताकि कल हम बेहतर बन सके। 

Ramadan

रमजान हमें सीखता है अपने  मन  को साफ रखना अपनी गलतियों पर माफी मांगना अपनी आत्मा शुद्धि करना धैर्य रखना गरीबों की मदद करना खुद भूखे रहकर भूख का अर्थ समझना अपनी गलतियों को सुधारना। 

life related poem in hindi

जिंदगी के भी रंग होते है मैने देखा है रंग बदलते लोगों को मैने देखा है रंग दिखते लोगों को जहां कब कौन बदल जाएं  मैने देखा है गिरगिट से ज्यादा रंग बदलते लोगों को जहां गिरगिट 7 रंग बदलता है मैने कई रंगों के साथ बदलते देखा है लोगों को जो समय के साथ बदल जाते है।