Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2022

हर चमकता सितारा ऐसे ही नहीं चमकदार होता

किसी की सफलता को देखकर उस पर टीका टिप्पणी करना बहुत आसान होता है ∣ मुश्किल तो उससे बराबरी करना होता है ∣ बहुत आसान होता है किसी को कम आंकना मुश्किल तो केवल उसके साथ खड़े होना होता है ∣ त्याग की कोई सीमा नहीं रह जाती, सहनशीलता की कोई रेखा नहीं रह जाती  तब भी पथ पर चलते जाना होता है ∣ जिंदगी है अनुभवों का घर जिसे बसना खुद ही होता है ∣ बरसो लग जाते हैं किसी चीज को सीखकर उसमें निपुण होने में, आसान तो केवल उसे कमजोर समझना होता है ∣ दिक्कतें इस दुनिया में सबकी जिंदगी में होती है पर महान तो केवल वो ही होते हैं जो अहा ! भी न करके अपने काम को करते हैं ∣ अनुभव सब से न कहकर कुछ से कहते हैं∣ "बिना मेहनत सबको सबकुछ मिल जाएं ये जरूरी नहीं होता है ∣ खामोशी किसी को पसंद नहीं होती है ∣ एक समय के बाद सबको खामोश रहना ही होता है ∣ जिंदगी किसी की हीरे की तरह चमकदार नहीं होती है उसे चमकदार बनाने के लिए बहुत परिश्रम करना होता है ∣" वर्तमान समय में जब हम युवाओं को  थोड़ी सी मेहनत कर सब पाने की लालसा होती है तो ऐसे समय में हमें नहीं भुलना चाहिए ∣ कि आसान तो केवल इस दुनिया में बातें बनाना होता है जिंद...

जिंदगी हमें किस मोड़ पर ले आएं

समय समय की बात है समय (Time)   का भी अजीब खेल है जो इंसान को कहां से कहां ले आता है∣ जिंदगी (life) में एक समय ही होता है जिसे न खरीद जा सकता है न बेचा जा सकता है ∣ जो गरीब और अमीर सबके लिए समान होता है∣  अक्सर जिंदगी में समय क्या क्या खेल दिखता है जिस चीज़ से हमें नफरत करते हैं उसी चीज को हमारे सबसे करीब ले आता है∣ अक्सर कम आ़ंके जाने वाले लोगों को ही हमारी जिंदगी में खास बनता है∣ दूर से बुरी चीज भी भली लगती है सही और गलत में फर्क हमें बताता है∣ एक समय ही होता है जो हमारे वंश में नहीं होता है∣ जीवन में कभी किसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए इसकी अहमियत जैसे हमें समय बताता है∣

22 वें काॅमनवेल्थ गेम्स का हुआ शुभारंभ, 72 देशों ने लिया इसमें भाग

हर चार में आयोजित होने वाले काॅमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का शुक्रवार को इग्लैंड (England)के शहर बर्मिंघम (Birmingham) से शुभारंभ किया गया जिसमें इस बार 72 देशों के 5000 एथलेटिक्स ने भाग लिया ∣ इसकी शुरुआत प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिज़ावेथ के लिखे हुई भाषण को पढ़ खेलों की घोषणा से की जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai ) भी मौजूद रही ∣  ब्रिटिश एम्पायर के नाम से हुई थी काॅमनवेल्थ की शुरुआत ये एक बहुराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता(Multi Sport Event)  है जिसकी शुरुआत सबसे पहले सन् 1930 में की गयी थी जिसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games ) के नाम से जाना जाता था ∣ दूसरे विश्व युद्ध के चलते सन् 1942,1946 में इसे रद्द कर दिया गया था जिसके बाद काॅमन वेल्थ गेम्स को सफलतापूर्वक हर चार साल में आयोजित किया गया ∣ सन् 1950 में  इसका नाम बदलकर ( British Empire  and Common Wealth Games) कर दिया गया  जो की सन् 1954 में ( Common Wealth Games) के नाम से हमारे सामने आया ∣    

जिंदगी के इस खेल में हम

जिंदगी (life)  भी एक खेल(Game) की तरह है जिसके नियम (Law) भले ही हमारे द्वारा नहीं बनाएं जाते हैं, पर इसका पालन(follow) हमारे द्वारा ही किया जाता है∣ हम इस खेल का हिस्सा असली रूप में तब बनते हैं जब हम खेल के मैदान में खुद को साबित करने के लिए आते है∣ इसमें वो ही लोग जीतते हैं∣ जो लोग इसमें हर पल खुद को बनाएं रखने के लिए मेहनत करते हैं∣  खुद के पास जुनून इस तरह से रखते है∣ जो किसी भी परिस्थितियों में काम करने के लिए उन्हें प्रेरित करें∣  वर्तमान समय की सच्चाई यहीं हैं इस खेल में वही जीतेगा जो खेल के मैदान में खुद को साबित करने की मंशा से उतरेगा∣

त्याग की कहानी

अक्सर हम जब किसी व्यक्ति की सफलता को देखते हैं तो हम केवल उसके परिश्रम और त्याग से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं ऐसे समय में नहीं देख पाते, तो वो जो हमारे पीछे हमारे लिए काम कर रहा होता है ∣ हम सब को लगता है जब हम किसी सफलता को प्राप्त करते हैं∣ तो उसका पूरा श्रेय केवल हमको जाता है∣ जबकि सच्चाई इसके विपरीत ह़ोती है∣ जहां पर हमारे पीछे अनेक ऐसे लोग होते हैं∣  जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में हमारी मदद करते हैं∣ जो अक्सर हमारे लिए त्याग करते हैं∣

जानें क्यों मनाया जाता है कारगिल दिवस

भारत (India)ने कारगिल युद्ध (Kargil War) में आज ही के दिन पाकिस्तान से जीत पायी थी जिसके लिए उस ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) चलाया था   इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को याद करने के लिए हर साल कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay diwas) मनाया जाता है ∣ इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान की सेनाओं को नाकों चने चबाए थे और अपनी ताकत से उनका परिचय कराया था ये युद्ध जम्मू कश्मीर के कारगिल में  पूरे 60 दिन तक चला था जिसमें भारत ने अपने 527 जवानों को खोया था ∣ क्या है कारगिल दिवस जम्मू कश्मीर के कारगिल में सन् 1999 में मई से लेकर जुलाई तक भारत और पाकिस्तान के बीच  युद्ध चला था  जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी इस जीत और भारतीय जवानों को सम्मानित करने के लिए, हर साल कारगिल दिवस मनाया जाता है ∣ इसे पहले भारत ने पाकिस्तान से 1965 और 1971 से जीत हासिल की थी ∣ जानें  कारगिल दिवस को विजय दिवस से क्यों किया जाता है याद भारत ने कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान से जीत पायी थी जिसके लिए उस ने ऑपरेशन विजय चलाया था जिस कारण से हर साल विजय दिवस के तौर पर 26 जुलाई को कारगिल दिवस ...

दिनचर्या का हमारे स्वास्थ्य से हैं गहरा नाता

वो दिन सच में कितने अच्छे थे न जब सुबह हमारी स्कूल में दोपहर स्कूल में हो जाया करती थी  ∣  आज जब हमारी जीवनशैली अच्छी होनी चाहिए तब और खराब होने लगी है ∣ हमारा ज्यादा समय फोन की स्कीन को देखकर ही निकल जाता है ∣ जहां पर हमारा उठना बैठना बहुत कम हो जाता है ∣   दिनचर्या का है हमारे स्वास्थ्य से सम्बन्ध     स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है इसकी कीमत हमें तब मालूम चलती है ∣ जब हम बीमार हो जाते हैं ∣ हमारा मन किसी काम को भी करने में नहीं लगता है हम केवल आराम की जगह तलाश रहे होते हैं ∣ दिनचर्या का रखें ध्यान बात चाहे वार्किग डे की हो या रविवार कि हमें अपनी दिनचर्या से किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ नही करना चाहिए सब काम को एक निश्चित समय में करना चाहिए ∣  

भारत में मिला मंकीपाॅक्स का चौथा केस

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित भोपाल∣ कोरोना वायरस (Corna Virus) के बाद अब मंकीपाॅक्स (Monkeypox)ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है ∣ इसके अब तक देश में चार मामले पाए गए हैं∣ अभी हाल ही में दिल्ली में  मंकीपाॅक्स से संक्रमित एक केस मिला है∣ चौकाने वाली बात ये है कि इस व्यक्ति की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है∣ वहीं अमेरिका में बच्चों में मंकीपाॅक्स की  पुष्टि हुई है जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है∣ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपाॅक्स को लेकर कहा है कि ये अब तक करीब 70 देशों में फैल चुका है∣ डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने कहा कि  हम सब एक ऐसी महामारी को देख रहे हैं जो अपने संचरण के माध्यम से दुनिया में तेजी से फैल रहा है जिसकी हमारे पास ज्यादा सूचना नहीं है ये अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन की अर्हता को पूरा करता है∣

आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है∣ इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को  रेडियो के महत्व को बताना है∣  देश में पहली बार सन् 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे के द्वारा इसका प्रसारण किया गया था∣ इसी दिन सन् 1927 को इंडियन प्रसारण कम्पनी IBC ने मुम्बई स्टेशन से रेडियो प्रसारण की शुरुआत की थी∣ जिसका नाम 8 जून 1936 को ( All India Radio) AIR कर दिया था जिसे आज हम आकाशवाणी के नाम से जानते हैं ∣   दुनिया में है सबसे ज्यादा रेडियो की पहुंच दुनिया के 150 देशों में आकाशवाणी ने अपनी पहुंच बनाई है ∣ जो की मीडियम और शाॅर्ट वेव के माध्यम से सम्भव हो पाया है ∣  देश के 92 प्रतिशत क्षेत्रफल के करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच है ∣ देश की घरेलू सेवा देने वाला आकाशवाणी 23 भाषाओं में करीब 179 बोलियों में अपने कार्यक्रम को प्रसारित करता है ∣   

जब संवेदना खत्म सी होने लगे

https://drive.google.com/file/d/1fY5k-oiRzGe4iKmZ0EPaYzdakIY0J4oW/view?usp=drivesdk  इस पोस्ट को सुनने के लिए ऊपर क्लिक करें..  समय के साथ हम बदलते जा रहे हैं इसमें कोई बुराई नहीं है हमारी सोच समय के साथ आधुनिक हो रही है इसमें भी कोई गलत बात नहीं है∣ लेकिन जब हमारे अंदर की संवेदना कम सी होने लगे तब एक बार खुद की तरफ सोचने की जरूरत है∣ इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो दूसरों के दुख और सुख में उनके साथ खड़े हुए होते हैं, दूसरे वो लोग होते हैं जो सुख में तो उनके साथ खड़े हुए होते हैं पर दुख मे जैसे ़़वो उन लोगों को जानते  ही नहीं है∣   आज हम में संवेदना खत्म सी होने लगी है∣ हम दूसरे के दुख में खड़े होने की वजाय उनका साथ देने से भी पीछे हटने लगे हैं केवल इसलिए की ये हमारी परेशानी नहीं है∣  जब हम सब ऐसा सोचते हैं तो हमें ये चीज नहीं भूलना चाहिए कि इंसान और पशु में केवल फर्क इतना ही है कि इंसान दूसरे के साथ अच्छे बुरे समय में उसके साथ खड़े होने के लिए बना है∣ अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसमें और पशु में कोई भी अंतर शेष नहीं है∣  

परवरिश

एक बच्चे की आदते बड़े होकर अच्छी होगी या बुरी ये बहुत हद तक इस पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह की परवरिश मिली है ∣ एक पनपते हुए पेड़ की दिशा को बदला जा सकता है  लेकिन जब वो बड़ा हो जाता है तब उसे बदलने की कोशिश करना मुश्किल हो जाता है इसलिए कहा जाता है कि बचपन में  बच्चों के लिए परवरिश वो शिक्षा होती है जो उसके जीवनभर काम आती है ∣

असमानता घटने की जगह फिर बढ़ी

  एक बार फिर लैं गिक समानता (Gender Equality) पर आयी रिपोर्ट जिसमें 146 देशों (Countries)में भारत का स्थान 135 वां है  हम सब का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है ∣ कि अभी देश में कितनी असमानता है ∣ भले ही  हर साल देश में लाखों  लड़कियां डिग्री लेकर निकलती है लेकिन उच्चे पदों पर बैठी महिलाओं का प्रतिशत आज भी बहुत ज्यादा नहीं है ∣ सीईओ के पद पर बैठी महिलाओं का प्रतिशत केवल 3.8 तक है ∣ जबकि उनकी जनसंख्या देश में 68℅ है ∣ कोरोना काल से पहले कामकाजी महिला का प्रतिशत 30  था जो अब घटकर 13 प्रतिशत हो गया है जिसने असमानता की रेखा को ओर ज्यादा गहरा किया है ∣ आज इसे सुधारने के लिए जरुरी कदम उठाना जरूरी है इसमें महिलाओं की सुरक्षा से लेकर,असमान वेतन की समस्या पर ध्यान देना होगा उसके लिए सख्त कानून बनाना होगा  मातृत्व अवकाश एक समस्या न  होकर महिला के लिए एक वरदान साबित हो ,इसके लिए जरूरी कदम उठाना होगा ताकि वो जब वापसी करें तो उसमें एक आशा हो खुद को आगे बढ़ाने की ∣

एक तैयारी जीत की

इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो समय पर हर काम को करते हैं ∣ दूसरे वो जो समय पर ही सब काम जल्दी जल्दी करते हैं इस तरह के लोग अक्सर जल्दी बाजी के चक्कर में बहुत से काम को आते हुए गलत कर देते हैं ∣ जबकि पहले तरह के लोग अपने काम को सही ढंग से करते हैं ∣ आज इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में जहां किसी के पास वक्त नहीं है किसी की बात को सुनने का, ऐसे समय में हमारी किसी चीज के लिए की गयी तैयारी ही हमें भीड़ से अलग बनाती है ∣

समलैंगिकता के विषय को मजबूती से उठाती 'बधाई दो 'मूवी

 हम सब को भारत (India) के संविधान (Constitution) में अनुच्छेद 14 के तहत समानता का अधिकार (Right to Equality) दिया गया है ∣ इसके मुताबिक कानून के समक्ष सभी लोग समान है  इसमें कोई बड़ा या छोटा नहीं है∣ वहीं भारतीय दंड संहिता (Indian panel code) की धारा 377 के तहत अब समलैंगिक होना किस तरह का कोई अपराध नहीं है ∣  बधाई दो  (Badhaai Do)  मूवी समलैंगिक विषय पर आधारित है ∣ इसमें  राजकुमार राव (Rajkumar Rao)और भूमि पेडनेकर  (Bhumi Pednekar)  दोनों ही बायोसेक्चुल है किन्तु समाज के डर से वो ये बात  अपने परिवार से नहीं कह पाते हैं न अपनी पहचान जाहिर करते हैं ∣ पेशे से  राजकुमार राव एक पुलिसममैन और  भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर है  ∣ कहानी आगे बढ़ती है भूमि और राजकुमार इस शर्त पर शादी कर लेते हैं कि वो दोनों केवल बाहर पति पत्नी होगें लेकिन घर में वो एक रूममेट की तरह होगें ∣ कहानी में सबकुछ अच्छा चल रहा होता है तब ही उनसे एक नार्मल भारतीय फैमिली की तरह ये सवाल पूछा जाने लगता है कि उन दोनों ने फैमिली बढ़ाने के बारें में कुछ सोच है  की नहीं,...

सावन के मौसम में इंसान का मन !

 https://drive.google.com/file/d/1f3Lo3UyBCPBUal5ZL55WlJ0UUNyM_emA/view?usp=drivesdk लोग भी मौसम (season) की तरह बदलते हैं∣ उनके जीवन(life) में भी अक्सर काले बादलों के संकट पड़ते है∣ क ई बार जिंदगी उनको ऐसे मोड़ पर ले आती है , जहां पर उनके लिए रंग का कोई महत्व नहीं जैसे रह जाता है∣ इसके चलते सावन की हरियाली का आकर्षण (attraction) उन्हें कम ही लगता है∣  ऐसे मौसम में अक्सर इंसान का मन चंचल सा ह़ो जाता हैं∣ जो कभी बारिश में भीगने की चाहत करता है∣ तो कभी खुद को बारिश से दूर रखने का हर संभव प्रयास करता है∣ बहुत खुशनसीब वो लोग होते हैं∣ जिनके लिए ये सावन का मौसम जीवन जीने के लिए  होता है∣ न बंदिशे होती है किसी भी तरह की, न किसी भी तरह की समय की कमी, एक समय के बाद इंसान के लिए जैसे मौसम का ज्यादा कोई महत्व ही नहीं रहता है ∣  

खुद को साबित करना

जिंदगी की परीक्षाएं कभी कम नहीं होती, केवल उसके रूप बदलते है∣ हम मरते एक बार हैं∣ जन्म हजार बार लेते हैं∣  हर एक मुश्किल का सामना करके हम आगे बढ़ते जाते हैं∣ हमें लगता जरूर हैं कि इस मुश्किल के बाद हमारी सारी समस्या खत्म हो जाएगी किन्तु चुनौती का नाम ही जीवन  ह़ोता है∣ इसका सामना करके ही हम आगे बढ़ते हैं∣   हर बार एक नयी चुनौती पार कर हम एक बार फिर जन्म लेते हैं∣  पहले हम किसी चीज को पाने के लिए संघर्ष करते है∣ फिर उसमें खुद साबित करने लिए करते है∣ जहां हर दिन एक नयी चुनौती हमारा इंतजार करती है∣  जिंदगी की वास्तविकता ये है कि जिस चीज से हमारी दूरी ह़ोती है∣ वो चीज हमें अच्छी लगती है∣ उसके प्रति हम आकर्षित हो जाते हैं∣ जब वही चीज हमें मिल जाती है ∣ तो हम अक्सर उससे भागने लगते हैं ∣

आखिर क्यों मनाया जाता है, World Youth Skills Day

हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है ∣ जिसका उद्देश्य युवा को रोजगार के लिए तैयार करना है ∣ उनके कौशल को बढ़ना है ∣ जिससे वो रोजगार को पा सके ∣ इस दिवस को मनाने की घोषणा सयुंक्त राष्ट्र संघ (United Nations) ने 2014 में की थी ∣  हर साल इसकी होती है एक थीम सयुंक्त राष्ट्र संघ के द्वारा इसके लिए एक थीम रखी जाती है ∣ जिसके अनुसार पूरे एक साल तक काम किया जाता है ∣ इस बार की थींम " Learning and skills for life, work, and sustainable development"  है ∣  भारत ने इसे बढ़ावा देने के लिए  कई योजना को है निकाला भारत जो चीन के बाद सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी वाला देश है ∣ इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने कौशल विकास योजना, संकल्प जैसी योजना को निकाला है ∣ जिसका उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के लिए बढ़ावा देना है ∣ इससे   कि वो Job seeker की जगह Job creater बनें है ∣

सावन क्यों है खास

शिव के प्रिय माह में से एक,अपने भक्तों देते मनचाहा फल आज से सावन माह का शुरू हो गए हैं ∣ जो भगवान शिव का सबसे प्रिय माह होता है ∣ ऐसी मान्यता है जो भी लोग इस माह भगवान शिव की पूजा करते हैं ∣ उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है ∣ सृष्टि के उद्धार के लिए किया था विषपान शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान निकले पूरे विष का पान कर लिया था ∣ सोमवार के व्रत का   विशेष महत्व  वैसे तो भगवान की पूजा करने के लिए कोई भी समय उपयुक्त होता है केवल उसके लिए दिल में आस्था होनी चाहिए किन्तु इस माह पूजन करने से भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामना पूरी होती है ∣ आखिर क्यों कहते हैं शिव को भोले सभी भगवान में केवल शिव ही है जिनका पूजन करना सबसे आसान होता है ∣ जिससे वो शीघ्र प्रसन्न होते हैं ∣ इसलिए भगवान शिव को भोले कहा जाता है ∣

मेरे नैना सावन भादों की तरह मध्यप्रदेश में हो रही है बारिश

मेरे नैना सावन भादों फिर भी मेरा मन प्यास, फिर भी मेरा मन प्यास ये गान मध्यप्रदेश में बारिश के हालात को देखकर बिल्कुल सटीक बैठता है ∣   जहां एक ओर मध्यप्रदेश की बारिश  मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है ∣ भोपाल में अब तक अनुमान से ज्यादा बारिश हुई है ∣ वहीं दूसरी तरफ  प्रदेश के तीन अंचल जिनमें बघेलखंड, बुन्देलखण्ड और महाकौशल शामिल हैं ∣ वो अभी तक बारिश की राह देख रहे है ∣

जीवन की एक परिभाषा

  जीवन के हर मोड़े  राहें कठिन होती जाएगी पर तुम चलते जाना  बिना रूके मंजिल  एक समय के बाद मिल ही जाएगी समय से बड़ा कोई साथी नहीं अनुभव से बड़ी कोई सीख नहीं त्याग से बड़ी कोई तपस्या नहीं अपनों से बड़ा कोई रिश्ता नहीं कद्र करों समय और अपनों की  समय जिस चाहकर भी न खरीदा, न  बेचा  जा सकता है अपने से बड़ा इस दुनिया में  कोई  फरिश्ता नहीं मेहनत से बड़ा कोई धर्म नहीं जीवन उसी का सार्थक जो जीवन की मुश्किल से मुश्किल  घड़ी में कभी हारा ही नही ∣

कुछ कड़वे अनुभव ज़ो अक्सर छिप जाते हैं

हर व्यक्ति का एक ही विषय पर सोचना एक जैसा हो ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ∣ वो भी तब जब उसकी परिस्थिति बाकी लोगों के मुकाबले सामान्य न रही हो ∣ उसे जीवन की मूलभूत चीजें भी कभी संघर्ष के बाद मिली हो ऐस लोगों के लिए अनुभव  दर्द से ज्यादा और कुछ नहीं देती है ∣ जो उनके जीवन के लिए एक ऐसा कड़वा सत्य होते है ∣ जिसे वो चाहा कर भी नहीं नकार सकते हैं ∣

दो पल की जिंदगी में

कितना अजीब है न ये दुनिया का दस्तुर जहां इंसान के आने पर ही नहीं, उसके इस दुनिया को छोड़कर जाने में भी दुनिया क्या कहेगी इस बात का ध्यान रखके हर काम को करते हैं ∣ अमीर हो या गरीब वो चाहे जिस धर्म या जाति का हो सबको एक दिन इस मिट्टी में ही मिलना है ∣ इसे जानते हुए भी अपने धर्म और जाति पर गर्व करते हैं ∣ अभिमान अपनी शक्ल सूरत का करते हैं ∣ जिसका एक समय के बाद अस्तित्व ही नहीं रहता उस चीज से दूसरे से अपनी तुलना करते हैं ∣ राजा से लेकर रंक ( गरीब) तक अपने साथ एक टुकड़ा नहीं ले जाने वाला इस बात को जानते हुए भी गर्व भी अपनी दौलत पर करते हैं ∣ सच में वो लोग बहुत महान होते हैं जिन्हें  पैसे या पद का लालच नहीं होता है ∣ वो अपना सारा जीवन दूसरे की अच्छाई में लगा देते हैं ∣

हमारी सोच से विपरीत की दुनिया

अक्सर हमें लगता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं∣  हमारा मुकाबला किसी ओर से नहीं बल्कि खुद से है∣ जहां हम और समय साथ- साथ चलते जा रहे हैं  किंतु इसके विपरीत हमें सच्चाई तब मालूम चलती है∣ जब हम ऐसी जगह पर जाते हैं∣  जहां हमारा लोगों से पहली बार ऐसे सामना होता है∣ जैसे हम उनके सामने कितने बौने है∣ हम खुद को वो खाली बर्तन समझते है जिसमें जितना कुछ भी डाल दो वो खाली ही रह जाता है∣ इस दुनिया की कड़वी सच्चाई हमें तब मालूम चलती है∣ हर जगह महत्व उसी चीज का है∣ जिसमें गुणवत्ता और आकर्षण दोनों है∣ आज के प्रतियोगिता वादी युग में अगर हमें सफल होना है तो हमें उस जगह की पूरी जानकारी होनी चाहिए जिस जगह हम जाने का  सोच रहे हैं∣ वरना सपने तो हर कोई  चांद पर जाने का देखता हैं पर विश्व रिकॉर्ड तो जुनूनी और मेहनत ही लोग बना पाते हैं ∣

गांव की वो यादें

गांव जो हम सब की वो जगह होती है∣ जहां पर हम अपने आप को उन चीजों से जोड़ पाते हैं∣ जिन्हें हम शहर जाते समय ही छोड़ देते हैं∣  गांव की सबसे अच्छी अगर कोई बात होती है∣ तो वो यहीं हैं कि वहां इंसान पैसे से नहीं अपने व्यवहार से पहचाना जाता है∣ जहां हम सब का दिल बसता है∣ जहां पर लोगों के व्यवहार में गुड़ सी मिठास होती है∣ जो अपने काम के तरीके से जाना जाता है∣ इस बरसात में उसी गांव में बनी काबेलू की छत्त की देखरेख के लिए ही शहरवासी को एक बार अपने घर की शक्ल देखने जाना ही चाहिए ∣  जहां भले उसने अपना पूरा बचपन न जीया हो किन्तु असली बचपन उसने इस गांव में ही पाया है ये उसे याद रहे∣ वर्तमान समय में जहां लोग अच्छी सुख सुविधा के लिए गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं∣ वहीं दूसरी तरफ शहर के लोग सुकून की तलाश में ऐसे स्थान की तलाश में है∣ जहां वो प्रकृति के साथ जुड़े हो पर उन्हें शहरी जैसी थोड़ी व्यवस्था मिलें∣

बारिश में पानी का महत्व

बरसात का मौसम शुरू होते हुए ही हमारे चारों तरफ एक अलग ही नजारा होता है ∣ जहां जिस ओर देखें उस और हरियाली नजर आती है ∣ जिसे देख हर किसी का मन गुनगुनाने लगता है∣  जहां पर  सूखे हुए भी पेड़ हरे भरे होने लगते हैं ∣ उनमें जान आ जाती है ∣ आम और जामुन के फल का हम आनंद लेते हैं ∣  इसी बीच एक अलग चीज भी होती है ∣ जिस चीज़ का महत्व भले हमें गर्मी में मालूम चलें किन्तु बरसात में उसके होने से हमारी एक परेशानी खत्म होती है ∣ वो है पानी जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ∣ बरसात के समय में जहां एक तरफ नदी, तालाब भरने लगते हैं ∣ वही दूसरी तरफ कुएं और टूयबेल में भी पानी आने लगता है जो गर्मी के कारण सूख गए होते है∣ बारिश का मौसम हमें हमारी एक गलती सुधारने का मौका देता है ∣ जिसका सबसे ज्यादा खेद हमें गर्मी के मौसम में होता है ∣ जब हम पानी के उपयोग को सीमित करके उसके संरक्षण पर विचार करते हैं ∣ 

कहीं ऐसी कल्पना सच न हो जाए जहां

एक ऐसे कल की कल्पना करना मुश्किल है ∣ जिसमें न हमारे पास अच्छा खाना हो और न ही पीने के लिए पानी जब हमें जीने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़े ∣ पर अफसोस ये कल्पना अब सच होती हुई दिखाई दे रही है ∣ जहां पर कुछ गरीब देश दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं ∣ जिसके कारण वो कुपोषण के शिकार हो रहे हैं ∣ आने वाले समय में जहां एक तरफ पृथ्वी पर लोगों की आबादी अधिक ह़ोगी वहीं दूसरी तरफ उनके खाने के लिए भोजन की कमी ह़ोगी जिसके निदान के लिए अभी से ठोस कदम उठाने की जरूरत है ∣  जिसके लिए हमें ऐसे विकल्प खोजने की जरूरत है जिसमें इंसान खाद्यान्न के अलावा अन्य चीजों से अपना पेट भर सके, जो भले ज्यादा स्वादिष्ट न हो किन्तु पोषण युक्त  हो ∣

परिपक्व बनने की प्रक्रिया के बीच में

इंसान में परिपक्वता एक समय के बाद आ ही जाती है ∣ जब वो सही गलत में फर्क समझने लगता है ∣ जानने लगता है कि उसके लिए गलत क्या है और सही चीज क्या है?  वो दुनिया के साथ आगे बढ़ने लगता है ∣ कुछ लोग जिंदगी के अनुभवों के चलते परिपक्व बन जाते हैं ∣ कुछ लोग को बनना पड़ता है ∣ एक समय के बाद लोग ये समझ ही जाते है कि व्यक्ति के जीवन की सार्थकता अच्छे बुरे पलों में अपने काम को करते रहने में है ∣  उसे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए  जोखिम लेना ही पड़ता है ∣ बिना जोखिम के इस दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है ∣ किंतु जोखिम कहां लेना है ये व्यक्ति परिपक्व होने के बाद ही समझ पाता है ∣ 

वक्त के साथ

  जिंदगी अक्सर हमें एक समय के बाद ऐसे मोड़ पर ले आती है जिससे हम अपना पीछा छुड़ा रहे होते हैं ∣ वहीं हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ी हो जाती है ∣ आसान नहीं होता है ∣ उसके साथ खड़े होना पर, जैसे वो हमारी मजबूरी ही बन जाती है∣ जहां हमें उसके साथ खुद को लेकर चलना ही होता है ∣ पसंद जैसी चीज जब हमारी जिंदगी में जैसे कुछ बचती ही नहीं है ∣ जिंदगी अक्सर अपने अलग- अलग रंग दिखाती है ∣ वर्तमान समय में हमें अपने अनुसार नहीं बल्कि समय के अनुसार कुछ चीजों में बदलाव करके आगे बढ़ना होगा वरना वहीं खड़े रह जाएगा जहां पहले थे ∣

हर चीज में संघर्ष छिपा हुआ है

संघर्ष जीवन जीने का दूसरा नाम है ∣ हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी किसी चीज के लिए संघर्ष जरूर करता है∣  अगर जीवन को नजदीक से देखा जाएं तो इंसान हर वक़्त संघर्ष ही कर रहा होता है ∣ बचपन में वो दोस्त बनाने के लिए संघर्ष  करता है ∣ युवा अवस्था में वो अच्छे जीवन के स्तर को पाने के लिए संघर्ष करता है ∣ तो दूसरी तरफ अच्छी नौकरी मिल जाने पर उसमें बनने रहने के लिए वो अक्सर संघर्ष करता हुआ दिखाई देता है ∣ इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है इस जिन्हें अच्छी शिक्षा पाने से लेकर, अच्छे घर में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ा जिसकी कीमत केवल वो ही जाना सकते हैं ∣

परफेक्शनिस्ट होने के अपने फायदे हैं

जो लोग अपने काम को जुनून के साथ करते हैं ∣ वो लोग उसके साथ जुड़ जाते हैं ∣ उनके लिए वही उनकी जिंदगी हो जाती हैं ∣ उसे वो परफेक्शन के साथ करते हैं ∣ उन लोगों का समाज और अपने कार्यक्षेत्र में एक  अलग ही पहचान बन जाती है ∣ लोग उन्हें उनके काम से जानने लगते हैं ∣ जिसका उनको सामाजिक और आर्थिक दोनों लाभ मिलता है ∣

प्रतियोगिता के दौर में हम

आज समय के साथ चीजें बहुत तेजी से बदल रही है ∣ जिसमें अगर हम खुद न बदले तो हम पुराने हो जाएगें ∣ समय के साथ आगे चलने के लिए जरूरी है ∣ कि हम अपने आस पास हो रही चीजें को समझे ∣ खुद को आने वाले समय के लिए तैयार करें, आज की वास्तविकता बहुत कड़वी है जिस इंसान में काबिलियत है वही इंसान इस समय की दौड़ के साथ आगे निकलेगा, बाकी सब को पीछे होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा इसलिए आज खुद को प्रतियोगिता का हिस्सा बनाएं रखने के लिए काम करें ∣  ∣