Skip to main content

हर चमकता सितारा ऐसे ही नहीं चमकदार होता

किसी की सफलता को देखकर उस पर टीका टिप्पणी करना बहुत आसान होता है ∣ मुश्किल तो उससे बराबरी करना होता है ∣ बहुत आसान होता है किसी को कम आंकना मुश्किल तो केवल उसके साथ खड़े होना होता है ∣

त्याग की कोई सीमा नहीं रह जाती, सहनशीलता की कोई रेखा नहीं रह जाती 
तब भी पथ पर चलते जाना होता है ∣

जिंदगी है अनुभवों का घर जिसे बसना खुद ही होता है ∣ बरसो लग जाते हैं किसी चीज को सीखकर उसमें निपुण होने में, आसान तो केवल उसे कमजोर समझना होता है ∣
दिक्कतें इस दुनिया में सबकी जिंदगी में होती है पर महान तो केवल वो ही होते हैं जो अहा ! भी न करके अपने काम को करते हैं ∣ अनुभव सब से न कहकर कुछ से कहते हैं∣

"बिना मेहनत सबको सबकुछ मिल जाएं ये जरूरी नहीं होता है ∣ खामोशी किसी को पसंद नहीं होती है ∣ एक समय के बाद सबको खामोश रहना ही होता है ∣ जिंदगी किसी की हीरे की तरह चमकदार नहीं होती है उसे चमकदार बनाने के लिए बहुत परिश्रम करना होता है ∣"

वर्तमान समय में जब हम युवाओं को  थोड़ी सी मेहनत कर सब पाने की लालसा होती है तो ऐसे समय में हमें नहीं भुलना चाहिए ∣ कि आसान तो केवल इस दुनिया में बातें बनाना होता है जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम के साथ सहनशील होना जरूरी होता है ∣



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..