Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

Ahilyabai Holkar: कौन थी अहिल्याबाई होल्कर

कहते है इतिहास बनाने के लिए इतिहास पढ़ना जरूरी होता है..व्यक्ति इतिहास पढ़कर इतिहास में हुई गलतियों से सबक लेकर आगे की ओर बढ़ता है...लेकिन जब किसी के बारे में पूरा इतिहास ही न लिखा गया हो,  तब उसके बारे में चर्चा करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है.. हम बात कर रहे है देवी अहिल्याबाई होल्कर की..जिनका नाम इतिहास में कहीं गुम हो गया.. महाराष्ट्र की धरती पर जन्मी अहिल्याबाई होल्कर ने  बतौर महिला शासिका के रूप में काम किया..जिनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता, न्यायप्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है... . जिसकी बदौलत उन्होंने  बतौर शासिका के रूप में अनगिनत कार्य किये..जिनमें से कुछ इस तरह से है- सामाजिक सुधार - अहिल्याबाई होल्कर ने सती प्रथा को खत्म करने की कोशिश की..जिसके एवज में उन्होंने  विधवा पुर्नविवाह पर जोर दिया... राजकीय कोष - अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में राजकीय कोष की अवधारणा को एक पारदर्शी रूप दिया..जहां उन्होंने ये बताया कि राजकीय कोष का हिसाब जनता को पता होना चाहिए...उसका उपयोग अपने व्यक्तिगत हित के लिए न करके प्रजा के हित में करना चाहिए... महिला सशक्तिकर...

Today Thought

जिंदगी से शिकायत चाहे जितनी हो पर उस शिकायत के चलते उन चीजों को न भूल जाना। जिनका मिलना किसी के लिए किसी बड़ी उपलब्धि जैसा है।  लोगों हमारी कमियां बताते हैं हमारी ताकत हमें ही जानना होगा। ताकि हम उसका सही उपयोग कर सके। 

Today Thought

इस दुनिया में गुलाम सबसे बड़ा अगर कोई है तो वो लड़की की जात है जिसकी सारी काबिलियत रसोई से ही शुरू कर उस पर ही खत्म कर दी जाती है फिर भले वो कितनी सर्वगुण सम्पन्न क्यों न हो। 

struggle meaning in hindi with example

संघर्ष क्या है ये तुम तब समझते हो जब तुम बहुत कुछ त्याग करते हो जब तुम मेहनत करने के बावजूद कुछ बेहतर नहीं पाते उसके बावजूद शिकायत न करके तुम आगे बढ़ते हो जहां  कई लोगों की बातें तुम सिर्फ इसलिए सहते हो ताकि कुछ बेहतर मिल जाए न बेहतर मिलने के बावजूद तुम लगातार चलते हो जहां क ई मजबूरियों के चलते तुम अनगिनत चीजों को सहते हो संघर्ष का असली मतलब तुम तब समझते हो। 

nehru: नेहरू होना आसान तो नहीं रहा होगा

nehru: नेहरू होना आसान तो नहीं रहा होगा तुम बेशक इतिहास पर  उगुली  उठा सकते हो पर तुम्हें इतिहास बनाने में लंबा समय लग जाएगा आज नेहरू पर तुम टिप्पणी करते हो पर नेहरू होना आसान तो नहीं रहा होगा जहां एक तरफ भुखमरी से जूझता देश रहा होगा दूसरी तरफ अशिक्षा के चलते देश जंजीरों से जकड़ा रहा होगा उस समय देश के पहले पीएम के रूप में नेहरू ने देश को संभाला हुआ होगा जो बड़ी बड़ी महाशक्ति न कर सकी वो नेहरू ने करके दिखाया पहला आम चुनाव में तुमने सबको वोट देने का अधिकार प्रदान किया IT, IIM, FIlM Institute से लेकर 5 पंचवर्षीय योजना लेकर आना  ये नेहरू का ही तो विजन था नेहरू के योगदान पर कुछ कहना जैसे सूरज को रौशनी दिखाना है। 

Tribal woman gangraped in MP's Khandwa: खंडवा जैसे मामलों पर कब चुप्पी रखी जाएगी

तुम लड़की हो न दोष तुम्हारा ही है कि तुम उसके साथ गयी थी। हमारे समाज में कहीं जाने वाली ये लाईन जैसे महिला के साथ हुए हर कृत्य को महिला की गलती के नाम पर ढक लेती है। जहां एक महिला की इज्जत के साथ खेलने वाले की नहीं बल्कि उस महिला की इज्जत चली जाती है जिसके साथ ये सारी घटना हुई है।   अफ़सोस समाज पुरूषों की गलतियों ये कहकर ढक लेते हैं कि गलती हो गयी वो महिला के साथ हुआ जघन्य अपराधों पर भी ऐसे चुप्पी साधे रहते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। जिस विषय पर बात करने की जरूरत है कहीं ऐसा न की देर हो जाएं। 

Today Thought

इंसान के पास समय और पैसे की हमेशा कमी ही रहती है फिर भले उसे कितना भी समय क्यों न मिले। वो उसको लेकर केवल शिकायत ही करता है। 

heart touching meaning in hindi

जिंदगी में चाहे किसी से कितनी नाराजगी क्यों न हो उसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। हमें मालूम नहीं कब हम उसे आखिर बार मिल रहे हो।  पैसा दुनिया कमाती है पर व्यवहार कमाने में जिंदगी लग जाती है। 

Today Thought

एक वक्त होता है जब किताब के लिए पैसे नहीं होते हैं एक वक्त वो भी होता है जब किताब पढ़ने के लिए वक्त नहीं होता है।  आज वक्त से ज्यादा मंहगा कुछ भी नहीं। जहां लोग बहुत सोच समझकर वक्त खर्च करते हैं। 

powerful women quotes in hindi

इंसान हो कठपुतली नहीं कुछ नया सीखोगी तो गलतियां होगी पर इसका मतलब कुछ सीखने से डर नहीं बल्कि उसे सीखने पर जोर देना ताकि तुम्हें तुम्हारी कोई सीमाएं न बताये। 

5 think you are make strong

वो 5 चीजें जो आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगी व्यक्तित्व जो किसी इंसान की पहचान होती है जिससे वो जाना जाता है कोई अपने व्यक्तित्व के जरिये भीड़ में अपनी पहचान बना लेता है तो कोई अपने व्यक्तित्व के चलते दूसरों की नजरों में गिर जाता है जिस इंसान का जितना मजबूत व्यक्तित्व होता है वो इंसान अपने जीवन में उतना अधिक सफल होता है   आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हर कोई अपनी पहचान बनना चाहता है जिसके, जरिए उसका नाम चले। लोगों के बीच उसकी कोई पहचान हो। लेकिन इसके लिए मेहनत कुछ ही लोग करना चाहते हैं।  आज हम हमको बताने वाले है वो 5 चीजें जिसके जरिए आप अपने व्यक्तित्व को मजबूत बना सकते हैं आम इंसान से एक खास इंसान बन सकते हैं जिसकी तरह हर कोई बनना चाहता हो जो लोग के बीच एक प्रेरणा बन जाए ऐसा हम आपको व्यक्तित्व बताना चाहते हैं। 1.  आत्म अनुशासन आत्म अनुशासन के जरिये इंसान न केवल छोटे बल्कि बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है। जहां आज समय अनेक तरह के आकर्षण हमारी तरफ मौजूद है ऐसे में केवल अनुशासन ही ऐसी चीज है जो हमें बेकार की चीजों से दूर उन चीजों की ओर ले जाती है जो वास्तव में हमारे लिए जर...

freedom of expression meaning

केवल बोलना ही तो नहीं  है कहते हैं कि अति किसी चीज की हो वो बुरी ही होती है फिर वो अति का बोलना हो या अति का चुप रहना। लेकिन लगता है कि जैसे हमारे नेता इस वाक्य को भूल ही गए हैं जिसके चलते उनके मुंह में जो आए वो ही बोल देते हैं। बिना ये सोचे की इसका समाज पर क्या असर होगा।  जिस पर अब एक नियम लाने की जरूरत है कहीं ऐसा न हो कि बाद में हमें पछताना पड़े।   

life motivational poem in hindi

तुम्हें तब तो चलना होगा जब बात तुम्हारे स्वाभिमान की होगी तुम्हें तब तो उठना होगा जब बात तुम्हारे मान की होगी चाहे लोग कुछ भी कहें लेकिन तुम्हें हर हालात में बढ़ना होगा  ताकि तुम्हारी क्षमताओं पर कोई प्रश्न न करें। 

union carbide: वो सवाल जैसे आज भी जिंदा है

नमस्कार मैं पूजा सेन  आज हम आए हैं। यूनियन काबाईड की फैक्टी में... आपको बता दूं कि ये वो ही फैक्टी है..जहां पर साल1984 2-3 दिसम्बर को एआईसी गैस का रिसाव हुआ था..जिसमें 1500 ज्यादा लोगों की जानें गयी ...जो आज भी भोपाल के लिए एक बुरे सपने जैसा है।  भले ही उस हादसे को बीते 39 साल हो गए  हो..लेकिन इस फैक्ट्री को देख वो खौफनाक मंजर हमारी आंखों के सामने आ जाता है।  जहां लोगों की चीख पुकार मची हुई है ।  जिसमें हमें लोग भागते हुए नजर आ रहे है.. फैक्ट्री के अंदर जहां पर गैस लीक हुई थी ..उस जगह पर चीजे जस के तस रखी हुई है..बस आज फर्क इतना है कि यहां से जहरीला कचरा पीथमपुर ले जाएगा गया है..इसके अलावा यहां पर कुछ भी नहीं बदला है.. अफसोस इस गैस से पीड़ित लोग आज भी न्याय की राह देख रहे है..इस फैक्ट्री के आस पास बसी बस्तियां जमीन का जहरीला पानी पीने को मजबूर है..जिनके जख्म 39 साल बाद भी उतने ही हारे है..जितने की पहले थे.. यहां आस पास रहने वाले लोगों से जब मिले तो मालूम चलता है.. ..भले ही सुप्रीम कोर्ट ने अनेकों आदेश दे दिये हो..उसके बावजूद यहां के लोग जमीन का जहरीला  पानी...

phule movie: शिक्षा और समानता के महत्व को बताती है 'फुले' मूवी

आने वाले समय में युद्ध शस्त्र से नहीं बल्कि ज्ञान से लड़ा जाएगा..शायद ये बात ज्योतिबा फुले पहले ही समझ चुके थे..जिन्होनें अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को न सिर्फ पढ़ाया बल्कि प्रेरणा भी दी..कि वो लड़कियों को पढ़ाए।ताकि वो एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके.. क्या है फुले मूवी का कहानी अग्रेजों की गुलामी सिर्फ 200 साल पुरानी है..लेकिन नारी तो सर्दियों से गुलाम है...ये वाक्य इस मूवी का सारा कह देता है..जहां नारी शिक्षा पर जोर दिया गया है...इस मूवी की कहानी ब्रिटिशकालीन उस दौर की है..जिस समय देश में अग्रेजों का बोलवाला था..भारत में वर्ण व्यवस्था अपने चरम पर थी..ऐसे में क्रांति की अलख लिए ज्योतिबा फुले किस तरह से जाति व्यवस्था खत्म करने की कोशिश करते है..उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले कैसे नारी शिक्षा की अलख जागती है..इसी पर आधारित ये मूवी है....   अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी फुले मूवी भारत के इतिहास को काफी करीब से देखती है... जिसमें प्रतीक गांधी ने ज्योतिबा फुले जबकि  सावित्री बाई फुले के किरदार में  पत्रलेखा नजर आयी है.. .जो अपनी अदाकरी से इतिहास में हुई घटना को बखूबी दिखा...

corporate life poem in hindi

अर्ज किया है सनम तेरी कसम  कॉरेपारेट जॉब में नहीं है कोई दम सैलरी के नाम में पैसे को होती मुंह दिखाई महीना खत्म होते ही अच्छे अच्छे की लग जाती है भाई चाहे सैलरी कितनी भी हो खर्च के आगे वो भी पड़ जाती कम है भाई सोचा था नौकरी करके शौक पूरे होगे पर अब तो घर का रेंट भी दूसरों से लेकर देना पड़ रहा है हम से अच्छे तो मजदूर है जिन्हें हर दिन दिहाड़ी के नाम पैसे तो मिलता है भाई। 

life motivational poem in hindi

कई बार तुम्हें लगेगा  कि केवल तुम्हारे साथ बहुत गलत हो रहा है तुम्हें ही बहुत कुछ सहना पड़  रहा है इस वक्त तुम याद रखना  कि अभी तुम्हारा वक्त सही नहीं है एक वक्त होगा  कि जब तुम्हारा वक्त सही होगा तब तक तुम्हें इंतजार करना होगा जब तक तुम्हें संघर्ष की आग को सहना होगा। 

Today Thought

आगे बढ़ना है तो अपनी आलोचना सहनी होगी।  लोग एक गलती का इंतजार कर रहे हैं कि कब आप गलती करें लोग उसको लेकर उलहना दे।  कड़वा पर सच है दोस्ती में अपनी खूबियां दुश्मनी में अपनी कमियां पता चलती है। 

operation sindoor

 जब देश में हालात जंग जैसे हो रहे हैं भारतीय सेना दिन रात एक कर सीमा पर लगी हुई है जबकि हम चैन से सौ रहे हैं ऐसे में जरूरी है कि उनकी सलामती की दुआ करें हम जो वतन के लिए हम सब कुछ छोड़ सीमा पर युद्ध लड़ रहे हैं। 

बुद्ध पूर्णिमा

देशभर में आज धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा मनायी जा रही है जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। उनके जयंती पर आज हम जानेंगे कुछ खास।  आपको बता दे कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए क ई मायने में खास होता है जिसमें आत्म निरीक्षण, अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह दिन न केवल धार्मिक उत्सव‌ है बल्कि यह समाज में शांति और सद्भावना की भावना को बनाये रखने का भी अवसर है। 

mother's day thought in hindi

मां इस दुनिया की वो शख्स है जिसका जीवन अपने बच्चों की सेवा में ही निकल जाता है।  मां होना आसान नहीं जिसे मां का दर्ज देकर हमेशा उसके साथ सिर्फ ठगी की गयी। 

mother's day poem in hindi

क्या लिखूं मां तेरे लिए क्या लिखूं जो कुछ भी कहने से पहले समझ जाती है हमारे लिए कितना कुछ सह जाती है जिसके लिए हमारी खुशी से बढ़कर नहीं होती कोई खुशी जो बहुत कुछ हमें सीखा जाती है जब जब गलती करते हैं हम तब हमें सीख दे जाती है माँ  उसके लिए जितना कहो  सबकुछ कम ही है जो हमारे लिए अपनी सारी खुशी न्यौछावर कर जाती है। 

Today Thought

किसी भी चीज की तुरंत प्रतिक्रिया न देने क ई बार अच्छा होता है जब हम उस बारे में न जानते हो।  जब हम ही खुद को नहीं समझ पा रहे कि हम चाहते क्या है तो दुनिया से क्या उम्मीद करें कि वो सोचेगी कि हम क्या चाहते हैं। 

Today Thought

जरूरी नहीं हर चीज का उत्तर तुरंत दिया जाए कई बार थोड़ा सोच समझकर उत्तर देना चाहिए‌।  हमारी नजरों में सब सही नहीं हो सकते जैसे हम सबके लिए सही नहीं हो सकते। 

Operation Sindoor

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आखिरकार भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक की। जो भारतीय सेना का सराहनीय कदम रहा है। साथ ही पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब है जो भारत पर आतंकी हमले करता है। जरूरत आने पर भारत हिसाब करना भी जानता है जब बात उसकी सुरक्षा और सप्रंभुत्ता की हो। 

fake and real meaning

आज के समय में सच इंसान खोजना उतना ही मुश्किल है जितना शुद्ध हवा खोजना हैं। जहां पर कोई भी रियल नहीं है। हर किसी के चेहरे के पीछे क ई तरह के चेहरे है। ऐसे वक्त में अपने अंदर की अच्छाई को बचाकर रखना वाकई मुश्किल भरा काम है। जहां हर कोई किसी दूसरे का शोषण करने का तैयार है। 

जीने के लिए सोचा ही नहीं

जीने के लिए सोचा ही नहीं दर्द संभालने होंगे ये वाक्य जीवन का सच बताता है। कि जिंदगी जीना है तो कुछ दर्द सहना ही होगा। कुछ यू ही आसान नहीं मिलेगा।  इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि जिन्दगी जीना भी एक कला है जहां पर इंसान खुद को स्थापित करता है । वो कौन है उसका क्या सपना है वो वास्तव में क्या करना चाहता है। इसके लिए वो लगातार मेहनत करता है। इस बीच वो अनेक तरह की चुनौतियों का भी सामना करता है।  जहां पर उसके जीवन में कई बार ऐसे पल भी आते हैं। जहां वो टूटने लगता है क ई बार उसे लगता है कि वो हार जाएगा इसके बावजूद वो दुनिया से लड़ता है । अपने मन में चल रहे अंतविरोधों का सामना करता है। क ई तरह के दुख को झेलता है तब वो आगे चलता है। 

life motivation hindi

जिन्दगी की हर चीज पायी जा सकती है‌। शर्त केवल इतनी सी है उसके लिए हम कितना तैयार है।  विचार जितने उच्च हो जब तक उसका कोई प्रयोग न हो निरर्थक ही रहते हैं।  दुनिया तो आपको कमियां बताएगी अपनी काबिलियत तुम्हें खोजनी होगी। 

Today Thought

किसी भी चीज में अपनी प्रतिक्रिया तब तक नहीं दी जानी चाहिए जब तक उसका कोई सटीक उत्तर न हो।  तुम्हारा कमाना इसलिए भी जरूरी है ताकि तुम्हें कोई तुम्हारी सीमाएं न बताये। कि तुम लड़की हो क्या जानों पैसे कैसे कमाते हैं। 

International Workers' Day

आज भी बहुत कुछ नहीं बदला है आज भी इंसान एक तरह का मजदूर ही है जो सिर्फ कॉरपोरेट का मजदूर हो गया है जहां जाने का समय निश्चित  पर आने का कोई समय नहीं है आज भी बहुत कुछ नहीं बदला है जहां नियम के नाम पर दस चीज पर सैलरी और अप्रेजल को लेकर सब कुछ वैसा ही चल रहा है आज भी बहुत कुछ नहीं बदला है।  फर्क महज इतना सा है कि इंसान आज डिग्री धारी कॉरपोरेट मजदूर बन गया है।