Skip to main content

जीने के लिए सोचा ही नहीं

जीने के लिए सोचा ही नहीं दर्द संभालने होंगे ये वाक्य जीवन का सच बताता है। कि जिंदगी जीना है तो कुछ दर्द सहना ही होगा। कुछ यू ही आसान नहीं मिलेगा। 
इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं कि जिन्दगी जीना भी एक कला है जहां पर इंसान खुद को स्थापित करता है । वो कौन है उसका क्या सपना है वो वास्तव में क्या करना चाहता है। इसके लिए वो लगातार मेहनत करता है। इस बीच वो अनेक तरह की चुनौतियों का भी सामना करता है। 

जहां पर उसके जीवन में कई बार ऐसे पल भी आते हैं। जहां वो टूटने लगता है क ई बार उसे लगता है कि वो हार जाएगा इसके बावजूद वो दुनिया से लड़ता है । अपने मन में चल रहे अंतविरोधों का सामना करता है। क ई तरह के दुख को झेलता है तब वो आगे चलता है। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..