Skip to main content

5 think you are make strong



वो 5 चीजें जो आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगी

व्यक्तित्व जो किसी इंसान की पहचान होती है जिससे वो जाना जाता है कोई अपने व्यक्तित्व के जरिये भीड़ में अपनी पहचान बना लेता है तो कोई अपने व्यक्तित्व के चलते दूसरों की नजरों में गिर जाता है जिस इंसान का जितना मजबूत व्यक्तित्व होता है वो इंसान अपने जीवन में उतना अधिक सफल होता है
 

आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हर कोई अपनी पहचान बनना चाहता है जिसके, जरिए उसका नाम चले। लोगों के बीच उसकी कोई पहचान हो। लेकिन इसके लिए मेहनत कुछ ही लोग करना चाहते हैं। 
आज हम हमको बताने वाले है वो 5 चीजें जिसके जरिए आप अपने व्यक्तित्व को मजबूत बना सकते हैं आम इंसान से एक खास इंसान बन सकते हैं जिसकी तरह हर कोई बनना चाहता हो जो लोग के बीच एक प्रेरणा बन जाए ऐसा हम आपको व्यक्तित्व बताना चाहते हैं।

1.  आत्म अनुशासन


आत्म अनुशासन के जरिये इंसान न केवल छोटे बल्कि बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है। जहां आज समय अनेक तरह के आकर्षण हमारी तरफ मौजूद है ऐसे में केवल अनुशासन ही ऐसी चीज है जो हमें बेकार की चीजों से दूर उन चीजों की ओर ले जाती है जो वास्तव में हमारे लिए जरूरी है। जो हमारे लक्ष्य हासिल करने में हमारी मदद करता है। आत्म अनुशासन के जरिेए व्यक्ति जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या का निदान कर लेता है...

कैसे करें आत्म अनुशासन

छोटे छोटे लक्ष्य बनाये..उसे प्राप्त करने के लिए लगातार कोशिश करें..
सुबह से लेकर शाम तक ऐसे लक्ष्य बनाये जो हमारे  मूल लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारा  सहयोग करें..

छोटी छोटी खुशी की वजाए बड़े लक्ष्य की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करें...



2. भावनात्मक बुद्धिमत्ता

इंसान की भावना काफी हद तक उसका व्यक्तित्व बनाती है..वो किस तरह से खुद को नियंत्रित करता है..खुद की भावनाओं को समझता है..जो उसके निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है। 

भावना पर नियंत्रण कैसे करें

पूरे दिन के काम पर चिंतन करें.
दूसरों की भावनाओं को समझें..
ध्यान से सुने उसके बाद ही प्रतिक्रिया दे..
तनाव का प्रबंधन करें..


3. आत्मविश्वास से संवाद कर

संचार ही आज के समय की ताकत है जिसे बोलना आता है। शब्दों के माध्यम से अपनी बात कहना आता है आज के समय में वो ही सबसे बड़ा इंसान है। जब हम बात किस व्यक्ति के व्यक्तित्व की करते हैं तब उसका संचार काफी अहम भूमिका निभाता है। जिसके जरिये वो लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ जाता है।..आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति न सिर्फ स्पष्ट विचार रखता है..बल्कि लोग भी उसकी बातों को ध्यान से सुनते है...जो दूसरों को प्रेऱणा देता है..जो निराशा से भरे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है..


आत्मविश्वास को कैसे विकसित करें

सार्वजनिक बोलने का अभ्यास करें ...
दोस्तों के सामने अपनी बातों को मजबूती से रखे..
शारीरिक भाषा पर विशेष ध्यान दे..
आंखों से संपर्क बनाएं...
अधिक बोलने से बचे..जितना हो थोड़े में बातें समझने का काम करें..


4 समाधान उन्मुख बनें

समस्या हमारे जीवन का हिस्सा है..जो हमें मजबूत बनने में मदद करती है..एक अच्छा व्यक्तित्व वही होता है..जो समस्या पर ध्यान केंन्द्रित न करके समस्या समाधान के बारे में सोचता है..उसका हल खोजता है...


समाधान उन्मुख कैसे बनें

समस्या से निकलने के तरकीब सोचे..
जितना हो सके शांत रहकर उसके निदान के बारे में सोचे..
किसी को दोष देने की बजाय उसके निदान पर ध्यान केंद्रित करें..


5. लचीलापन विकसित करें


थकान मना है। इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो जीवन में असफल नहीं हुआ होगा। लेकिन इस सब के बावजूद जिसने लगातार चलने की कोशिश की होगी वो हार नहीं होगा वही अपने जीवन में सफल हुआ होगा। जिसने उसके व्यक्तित्व को मजबूत बनाया होगा। 



लचीलापन कैसे विकसित करें

अपनी असफलता को स्वीकार करें
गलतियों से सीखें आगे बढ़े.
अपने काम को निरंतर करें
काम में गतिशीलता बनाएं रखें.. 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..