Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

इनको नजर अंदाज क्यों

  जिनके लिए बस में सीट से लेकर घर में प्राथमिकता कोई चीज ही नहीं यहाँ तक कि उनके रोने पर उन्हें खाना दिया जाता है जिस पर कहावत तक बनी है कि बच्चे को भी रोने पर ही दूध मिलता है .  बच्चे को भले ही हम बच्चा कहकर नजर अंदाज कर दे किन्तु वो कभी हमें नजर अंदाज नहीं करते वो इस तरह से अपने काम को करते जिस देखकर हम भी हैरान रह जाते हैं कि वो अपने काम को कितने बेहतर ढंग से करते हैं न किसी तरह का आलसी पन और न ही किसी चीज की गैर जिम्मेदारी भरी हरकत व़ो शरारत भी इतने मनमोहक ढंग से करते हैं कि उन पर चिल्लाना भी व्यर्थ लगता हैं. हम बचपन की अवस्था में अपने काम को लेकर जितना सजग रहते हैं उतने किसी उम्र में नहीं हालांकि बुढ़ापा और बचपन दोनों ही व्यक्ति को किसी न किसी पर निर्भर करने को मजबूर करता है जैसे बुढ़ापे में पेंशन का और बचपन में माँ और पिता के लाड़ प्यार का ये बात थोड़ी अलग है कि पिता से ज्यादा बच्चे माँ पर निर्भर रहते हैं किन्तु ये बात कहना गलत होगी कि वो पिता अपने बच्चों से स्नेह नहीं करते जिनकी व्यस्तता इतनी होती है कि बच्चे को रोता छोड़ ऑफिस भागने की प्राथमिकता होती है. किन्तु ऐसा नह...

𝙘𝙪𝙩 𝙣𝙤 𝙞𝙘𝙚

जिंदगी की वास्तविकताओं को जब हम गौर से देखे तो मालूम चलता है कि असल जिंदगी में हर वो इंसान महान है जो हर मुश्किल से लड़ते हुए अपने वक्त का उपयोग बड़ी शिद्दत से करता है जिसके लिए जिंदगी में कुछ करना बहुत जरूरी है जो हर वक़्त अपने सपनों को पूरा करने की लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है जिसे दुनिया दारी से अपने यकीन से ज्यादा मतलब नहीं जो खुद के लिए जीता है कौन उसे अच्छा कहता है बुरा उसे इसे फर्क नहीं पड़ता जिसका मकसद किसी भी हालात में अपने ख्वाब को सच करना है जिसकी ख्वाहिश बहुत कम है  आज समकालीन समय में अगर हमें कुछ करना है तो हमें कुछ 𝙞𝙙𝙞𝙤𝙢𝙨 𝙥𝙝𝙖𝙧𝙨𝙚 पर ध्यान देने की जरूरत है 𝙁𝙞𝙜𝙝𝙩 𝙩𝙤𝙤𝙩𝙝 𝙖𝙣𝙙 𝙣𝙖𝙞𝙡 जी जान से लड़ना 𝘾𝙪𝙩 𝙣𝙤 𝙞𝙘𝙚 प्रभावित  न कर पाना 𝘽𝙚 𝙤𝙪𝙩 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙬𝙤𝙤𝙙𝙨 गंभीर जोखिम उठाना 𝘽𝙚𝙡𝙡 𝙩𝙝𝙚 𝙘𝙖𝙩 बड़े संकट का सामना करना.

इच्छा न रखना ही ठीक है

इच्छा जो इंसान की सोच से दो कदम आगे होती है जो आपको एक पल में आपके सपने के करीब पहुंचा देती तो एक पल में वो आपको गिरा भी देती है .  आज के समय में वो इंसान सबसे ज्यादा खुश है जिसकी क़ोई इच्छा नहीं है जो इच्छा विहीन है और वैसा ही बना रहना चाहते हैं जो सिर्फ खुद के प्रति ईमानदारऔर जिम्मेदार है जिसके लिए और कुछ नहीं सिर्फ वो ही है. आज समकालीन समय में वो इंसान ज्यादा खुश है जो किसी से ये आश लगाकर नहीं बैठा कि उसके लिए वो व्यक्ति ये करेगा. वर्तमान समय का सच ये है कि यहाँ हर कोई आगे निकलना चाहता है उसे दूसरों से कोई मतलब ही नहीं. इसलिए अगर जीवन यापन बिना किसी चिंता के करना चाहते हो तो इच्छा कम और काम ज्यादा करिये.

विचार

  आज क्या जरूरत है दास केपिटल को पढ़ने की कार्ल मार्क्स के द्वारा लिखित " दास केपिटल " को आज के समय हम सब को पढ़ने की आवश्यकता आन पड़ी है जब विश्व में  जहाँ एक ओर पूंजीवाद तेजी से बढ़ रहा है वही दूसरी ओर कर्मचारी ( सर्वहारा वर्ग) का शोषण   पूंजी पति वर्ग के द्वारा किया जा रहा है. जहाँ उनसे मजदूरों के द्वारा काम कराया जा रहा है . जब भी कोई देश में औधोगिक क्रांति आती है तो उसका सब से ज्यादा असर किसी को पड़ता हैं तो वो मजदूर वर्ग है जिसमें उसे काम तो बहुत कराया जाता है किन्तु उसका लाभ कुछ लोग की जेब में ही जाता है जबकि कम्युनिस्ट सिंद्धांत के अनुसार जब लाभ सबका है तो उसे बंटा तो सभी लोगों में जाना चाहिए. आज समकालीन समय में जब हम सभी पूजीवाद विचारधारा की ओर बढ़ रहे तो ऐसे में हम सब को ये जरूर देखना चाहिए कि ऐसा करते समय कही हम किसी वर्ग का ज्यादा शोषण तो नहीं कर रहे हैं अगर ऐसा कही भी हो रहा है तो यहाँ पूरी तरह से एक वर्ग के अधिकारों का न सिर्फ हनन है बल्कि उनकी प्रतिष्ठा को भी हानि पहुंचा रहा है.

हर चीज का अपना महत्व है

" धूप देखकर जो हम अक्सर उसे अपना पीछा है छुड़ाते सर्द भरे मौसम में उस धूप का आना उस दिन की बहार लगे नमक वाले थोड़ा ज्यादा खाने में हमे न  है लगे किन्तु एक दिन भी खाने की थाली में  नमक बिन खाना बेस्वाद लगे" सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम बहुत से काम करते हैं इन कामों के बीच अक्सर हमारी मुलाकात उन लोगों से हो जाती है जो हमें ये सोचने को मजबूर कर देती है कि हर कोई चांदी का चम्मच लेकर भले ही  इस दुनिया में न आया हो किन्तु उसके पास अनेक ऐसी चीजे और अनमोल वस्तुएँ हैं जिनका वो जब उपयोग करता हो तो भले इसका महत्व उसे समझ नहीं आता हो किन्तु इसके खो जाने या खराब हो जाने पर उसके काम का महत्व जरूर पता चलता है. आज 2021 के समय में भले ही हम में से हर चौथे व्यक्ति के पास आईपैड और एलसीडी आ गयी हो किन्तु कुछ लोग की आज भी एलजी की 2000  मॉडल की टीवी घर पर रखी है जो उनके एक घर के सदस्य जैसी है ये बात अलग  है कि उसके खराब हो जाने पर अक्सर लोग नयी टीवी लाने की बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण चीज घर का खाना जो भले ही कभी कभी हमें उबाऊ या बेस्वाद लगे किन्तु घर से बाहर ...

𝙕𝙞𝙣𝙙𝙖𝙜𝙞

जिंदगी में कोई चुनौती न हो किसी मुश्किल काम करने का हौसला न हो तो जिंदगी उस फूल के समान हो जाती है जो फूल होकर भी सुगंध फैलाने में खुद को असमर्थ होता है जिसके लिए कुछ नया नहीं है .  अगर हम अपने भूतकाल का आकलन अपने वर्तमान समय में करें तो हम पाएंगे कि अब हम लोग उन चीजों के प्रति बहुत सरल से हो गए है जिनके प्रति कभी हम बहुत कठोर होया करते थे अक्सर जिस लेकर हम चिंता कर करते थे अब हम उसे कोई कारण ही नहीं मानते. जो रास्ता कल आसान था आज कठिन है जरूरी नहीं की व़ो कल सरल हो किन्तु फिर भी अपने काम को करते रहना ही उसकी परिणति हो ये अच्छा होता है. किताबों के भवर से निकल कर अगर हम देखें तो वास्तविक जीवन में हर जगह कोई इम्तिहान हमारा इंतजार कर रहा होता है .

हम भारत के लोग

                                            भारत का संविधान उद्देशिका हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व- सम्पन्न, समाजवादी, पथ - निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को ; सामाजिक, आर्थिक, और राजनैतिक न्याय,विचार, अभिव्यक्ति , विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज 26 नम्बर, 1949 को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैं आज भारत में जो घटनाएं    घटित हुई है उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है वो भी  जिस दिन भारत अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा हो हम सब भारतवासियों को ये बात नहीं भुलानी चाहिए कि हम हमेशा दूसरे देशों को अहिंसा की राह दिखाते रहने वाले राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के देश के लोग है. हमार...

हम भारत है मुझें भारत है

हम अक्सर अपने अधिकार का उपयोग तो बड़ा खुल कर करते हैं किन्तु जब बात कुछ जिम्मेदारी निभाने की होती है तो हम पीछे हो जाते है .  भारत का संविधान जहाँ अपने नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकार प्रदान करता है वही वो नागरिकों को कुछ मौलिक कर्तव्य भी देता है .   वर्तमान समय में इतने नियम और कानून हमारे देश में है फिर भी लोग अपराध के खौफ में जी रहे हैं.  सभी बंधु जनों को अपने जीवन में कुछ कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की जरूरत है क्योंकि एक देश के निर्माण के लिए जरूरी है नागरिकों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन. जिस तरह एक व्यक्ति से परिवार एक परिवार से समाज और समाज से मिलकर एक देश बनता है जब देश में लोगों अपनी क्षेत्रीयता को भूलकर  एक जुट हो जाता है तब एक राष्ट्र का निर्माण होता है. जिनका एक झंडा एक भाषा एक राष्ट्र गान होता है   आज इस गणतंत्र दिवस के मौके पर हम एक संकल्प खुद से करे कि अपने संविधान की रक्षा स्वयं करेगें किसी नेका काम की शुरुआत हम खुद से करेंगे निबल का साथ देगें क्योंकि भारत हम है और मुझें भारत है...

एक वोट की कीमत

  वोट देने की कीमत भले ही आज हम न समझे किन्तु मताधिकार देने के अधिकार के लिए निम्न वर्ग ने मध्यम वर्ग से एक लम्बी लड़ाई लड़ी है जब जाकर उन्हें वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ है. विश्व इतिहास के पन्नों को पलटकर देखे हम तो पाएंगे की फ्रांस की क्रांति ने जहाँ एक ओर एकता, समानता, बधुता का सार हमें अपनी क्रांति से दिया तो वही फ्रांस के शासक जेबलियन ने सभी पुरूषों को वोट देने का अधिकार दिया जिसमें भले ही लैगिक भेदभाव किया गया हो किन्तु मध्य वर्ग के साथ निम्न वर्ग के लोगों के लिए ये एक बहुत बड़ी जीत थी कि उन्होंने वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ हालांकि ये बात अलग रही कि उन लोगों को वोट देने के अधिकार को पाने के लिए मध्य वर्ग से एक लम्बी लड़ाई लड़ना पड़ा. भारत में मताधिकार के लिए एक ओर बेहतर काम किया गया जहाँ महिला पुरूष सभी को वोट देने का अधिकार मिला .  जिसकी शुरुआत भारत ने पहले आम चुनाव 1951 में किया. जिसमें भारत के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन की भूमिका सराहनीय रही. आज राष्ट्रीय मताधिकार दिवस है जिसके मनाने का उद्देश्य युवा को वोट के लिए जागरूक करना है. समकालीन समय की ओर हम देखे...

कभी ध्यान ही नहीं गया हमारा

भारत एक महान देश है जिसे आजादी सस्ती नहीं मिली उसमें क ई लोगों ने अपने प्राणों को गवाया किन्तु जब भारत को आजादी मिली और वो एक देश के रूप में आया तब भारत ने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा ही नहीं उसने अपने देश के ध्वाज में तीन रंग का उपयोग किया जहाँ केसरी रंग त्याग का प्रतीक मान गया वही हार रंग एक विशेष धर्म के रंग था जिसे भी भारत में स्थान मिला. भारत के संविधान में अल्पसंख्यको को भी अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता तो वही अनुच्छेद 29 के तहत संस्कृति शिक्षा का अधिकार मिला. भारत ने ये दिखाया कि वो किस  तरह सभी धर्मों का सम्मान करने वाला देश है.

गुलाब की कली

  कितने कांटों के बीच पली कितने दर्द को सहती नन्ही कली तेरे खिलने से पहले कितनों को तेरी जरूरत पड़ी कितने तुझे पहले ही पेड़ से तोड़ देते किन्तु  पेड़ को तेरी कमी न खली हे गुलाब की कली तु कितने तूफान से लड़ी  ‌       अक्सर तेरी जरूरत सबको पड़ी.

सुनना बंद हो गया है

हर कोई आज सिर्फ अपनी बात किसी व्यक्ति को बोलना चाहता है लेकिन न सुनने का तो जैसे उसने खुद से वादा कर लिया है कि अब वो किसी व्यक्ति को कोई बात नहीं सुनेगा किन्तु व़ो बोलेगा एक अच्छा संचार करने के लिए भी जरूरी होता है कि व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की बात ध्यान से सुने जो कि सबसे मुश्किल काम होता है . आज हर कोई ये दूसरे व्यक्ति से अपनी बात बोलने के लिए बेताब है किन्तु वो दूसरों की बात को सुना ही नहीं रहा है. वर्तमान समय में अगर हम इस देखे तो ये संवाद की कमी सा दिखाई देता है जहाँ एक ही व्यक्ति बोल रहा है दूसरा व्यक्ति सिर्फ सुन रहा है.

सिर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए

  दुनिया इस कदर तनाव में डूब सी गयी है कि उसे अपने आस पास फैल रही छोटी छोटी खुशी की लहर दिखाई ही नहीं देती जो अक्सर उसे छू कर निकल जाती है.  आज कई लोग हमारे जिंदगी में ऐसे है  जो अपने काम में बहुत मेहनती हैं जिनके काम देखकर एक अलग सी खुशी होती है जो अपने काम में बहुत संतुष्ट है और की तरह वो ज्यादा पाने की लालच में नहीं है बल्कि अपनी जिंदगी के हर पल को जी रहे हैं  लोगों की तरह कुछ गीत आज हमारे दिमाग को फिर एक बार तरो ताजा कर देते हैं जब हम इन्हें सुनतेे है उन्ही में से एक है प्यासा मूवी का ये गीत जिसके बोल मोहम्मद रफी के है   मालिश! तेल मालिश! चम्पी!  सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाय  आजा प्यारे पास हमारे काहे घबराए, काहे घबराए  तेल मेरा है मुशकी गंध रहे खुशकी  जिसके सर पर हाथ फिरा दू चमके किस्मत उसकी  सुन सुन सुन अरे बेटा सुन इस चम्पी में बड़े बड़े गुण  लाख दु : खो की एक दवा है क्यो न आजमाये  काहे घबराए, काहे घबराए...

अभिमान की बात है

कोई भी देश जब कोई ऐसी सफलता प्राप्त करता है जिसे पाने का हर किसी का ख्वाब हो तो ऐसी जीत बहुत अमूल्य निधि जैसी हो जाती है जिसे पाना मतलब हीरो का हाथ में लग जाना है जो किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्य को कम नहीं करेंगा. ऐसी जीत की आज हर देश को तलाश है और कुछ देश काफी हद तक वैसे बने भी है जिन्होंने हर बुरी से बुरी परिस्थिति का सामना करते हुए खुद को न ए तरीके से खड़ा किया है .  आज समकालीन समय में जब कोई देश ऐसी परिस्थिति से उभरता है जिससे का लोगों ने कम ही सामना किया है .  मौजूदा समय में  अमेरिका में एक फिर नयी उम्मीद जागी जब राष्ट्रपति के रूप ने जहाँ डेमोक्रेटिक के नेता बाइडेन ने अमेरिका के 46 वां राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है वहीं   अमेरिका की पहली अश्वेत महिला कमला हैरिस ने  49 वां उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है जो सबके लिए बहुत हर्ष का विषय है.

Balance of power

अं तर्राष्ट्रीय राजनीति   के पाठ्यक्रम में हमें पढ़ाया जाता है कि  शक्ति में संतुलन होना कितना जरूरी होता है  जिसकी शुरुआत दो लोगों की ताकत से शुरू होकर दो देशों की शक्ति तक पहुँच जाती है .  जिसमें ये सामान्य रूप से देखा सा जाता है कि एक ताकतवर देश किस तरह दूसरे देश को दबाव रहा है और दूसरा देश किस तरह से उसके आगे झुकने को मजबूर हो रहा है इस असमानता को दूर करने के लिए अंर्तराष्ट्रीय राजनीति में शक्ति का संतुलन सिध्दांत का सूत्रपात किया जाता है जिसका उद्देश्य  शक्ति का बंटवारा सामान्य रूप में रखने से होता है. जबकि इसी को हम तराजू पर रखकर देखे तो जिसकी पलड़ा भारी वो ही दूसरे पर राज करता है दो पलड़े बराबर हो ऐसी स्थिति कम होती है किन्तु जब कभी ऐसा शुभ अवसर आता है तो वो न केवल उस सिध्दांत को बल्कि हर वो चीज को गलत साबित कर देता है जो ये कहता है कि पांच अगुली बराबर नहीं होती जबकि आजकल उगुली को खिचकर बड़ा करने का चलन सा चला रहा है भले ही ऐसा करते हम क्षतिग्रस्त ही क्यों न हो जाएं

आत्मनिर्भर हो क्या आप?

"जन जन का यही नारा आत्म निर्भर हो देश हमारा" भारत में आत्मनिर्भरता का नारा तीसरी   पंचवर्षीय योजना सन् 1961-1966 की  अवधि में दिया गया जो आज कल बहुत सुर्खियों में है. आत्मनिर्भर से अर्थ है स्वयं की निर्भरता से है जिसका सर्वप्रथम जिक्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिया था जिसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन को तो बढ़ावा देना तो था साथ ही युवा को किसी काम के लिए प्रशिक्षित करना जिसे वो धन का अर्जन कर सके. आज और अभी आप स्वयं में क्या ऐसी कोई खूबी पाते जो आप को आत्मनिर्भर  बनाती है।

किसान महिला की भूमिका में नरगिस दत्त

आज किसान महिला दिवस है जिसके मनाने का उद्देश्य कृषि में उनके महत्व को समझना है. महबूब खान की डायरेक्शन में बनी फिल्म ' मदर इंडिया' में नरगिस दत्त ने एक पत्नी और माँ के साथ एक महिला किसान की भूमिका निभाई है जहाँ उन्होंने साहुकार की बुरी नजर से बचते हुए न सिर्फ अपने बच्चों का पेट भरा बल्कि समाज को ये भी दिखाया कि महिला हर चीज में आगे है खेती किसानी में उसका योगदान महत्वपूर्ण है .  इस मूवी में गीत" दुनिया में आएं तो हमें जीना ही पड़ेगा जीवन है अगर जहर तो पीना ही पड़ेगा " जीवन के कटु सत्य को उजागर करता है. आज शहरों में बड़ी संख्या में महिलाएं काम पर जा रही है वो घर के साथ बाहर का भी काम सम्भाल रही है जिसे कम नहीं आका जा सकता है किन्तु गाँव में खेती करने वाली महिलाओं की भूमिका भी कम नहीं आंका जा सकती .  भारत में किसान आंदोलन में महिलाओं की बड़ी संख्या है जहाँ महिला एं पुरूषों के पीछे नहीं आयी बल्कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए आयी जो   महिला सशक्तिकरण के लिए एक सकरात्मक पहल है जिन्होंने दिखा दिया है महिलाए जरूरत पड़ने पर अपने हक के लिए सरकार से प्रश्न भी पूछ सकती.

सीखते रहना ही जिंदगी है

आज रविवार का दिन सबके लिए आराम करने का दिन होता है किन्तु ऐसे में कुछ ऐसा काम मिल जाएं जो करने में भले ही थोड़ा सा कठिन सा लगे लेकिन उसके बारे में जानने की जिज्ञासा उस काम को करने के लिए काफी होती है  ऐसे लोग जो हमेशा कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं ऐसे लोगों से हमेशा नया काम करने की प्रेरणा तो मिलती है साथ ही खुद को बेहतर बनाने की ओर एक उम्मीद जागती है. अगर आप ने कभी गौर किया हो तो सीखने के मामले में बच्चे हम से क ई गुना अधिक बेहतर होते हैं वो लगातार कुछ सीखने की कोशिश करते हैं और उनकी जिंद के आगे बड़े बड़े घुटने टेक देते हैं. रविवार के दिन कुछ नया काम कीजिए जो आपको और नयी चीजों के बारे में सीखने को प्रेरित करें.

रूकना मना है

मेहनत करना और उसमें सफल होना दोनों में एक बड़ा फर्क है जिंदगी में मेहनत हर व्यक्ति करता है भले वो खेती करके, पैसा कमा के  , या एक परिवार को चला के हर जगह मेहनत होती है  जिंदगी में सफल होना एक अलग बात होती है  जिसकी सीढ़ी जरुरी नहीं की सफलता से ही प्रारंभ हो उसमें कई बार असफलता का भी मुंह देखना पड़ता है लेकिन सफलता  को पाने की प्यास और खुद को सफल करने का प्रयास जीवन में सफलता दिलाने में बहुत काम आता है. आज हर युवा अपने स्तर पर मेहनत कर रहा है क़ोई नौकरी पाने के लिए, कोई परीक्षा पास करने के लिए, तो कोई अपने आपको को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए कुछ अपने सपनों को पूरा करने के लिए किन्तु इन सब के बीच हमारे जीवन में एक परिस्थिति ऐसी आती है जहाँ हमें शारीरिक मजबूती से ज्यादा मानसिक मजबूती की जरूरत होती है खुद पर विश्वास करने की जरूरत होती है "जो हो तुम  सब इतना जब किया है तो थोड़ी मेहनत और सही कुछ नहीं तो अनुभव मिल जाएगा"  पांव थक जाएं पैर रूक जाएं फिर भी रूकना मना है जब की है इच्छा  हिमालय की चोटी पर चढ़ने की तो थोड़ी मुसीबत के सामने झुकना मना है.

लाईट कैमरा और एक्शन

ग्लैमर की दुनिया में जाने का हर तीसरे व्यक्ति का शौक होता है हर कोई व्यक्ति खुद को दुनिया में मशहूर करने की इच्छा रखता है जिसे कि लोग उसे जाने समझे किन्तु उस जगह तक पहुंचने का संघर्ष भी उतना ही होता है जितना   डॉक्टर   की पढ़ाई करने का होता है. लेकिन बड़ी दुखद बात है कि हम केवल इसके एक पक्ष को ही देख पाते हैं दूसरा पक्ष या तो हम देखने की चाहत नहीं करते यहाँ उसने जानकर भी अनजान बनने का बहाना करते हैं जबकि सच्चाई इसे बिल्कुल अलग होती है किसी भी ऊंचे स्थान पर पहुंचने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता है जो शरीर मानसिक और व्यावहारिक होता है. अगली बार अगर आप किसी मशहूर इंसान जैसा बनने की सोचते है उसके जैसा बनने के लिए उसके पीछे के संघर्ष को भी न भूले.

critical appraisal skill

    आज जब स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक अफवाह का जाल बुना जा रहा है ऐसे में हमें साक्ष्य पूर्ण स्वास्थ्य पत्रकारिता करने की बहुत जरूरत है.  आखिर क्या होती है साक्ष्य पूर्ण पत्रकारिता?  व़ो पत्रकारिता जिसमें किसी भी साक्ष्य को प्रकाशित करने से पहले उसकी सत्यता को डेटा अनुसंधान से सावधानी पूर्वक परखने की क्षमता का होना है.  जिसका उद्देश्य जनता को उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली गलत जानकारी से दूर रखना .  आप इसे उदाहरण से समझ सकते हैं कि अभी देश में कोरोना की वैक्सीन लगने पर जोरो शोरो से काम चल रहा है .  ऐसे में कोई व्यक्ति ऐसी कोई बात कहता है जो वैक्सीन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए तो "उसे जागरूकता के लिए साक्ष्य आधारित पत्रकारिता"की जरूरत है.  वैक्सीन के बारे में साक्ष्य आधारित रिर्पोटिंग  *वैक्सीन व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा देती है.  *इसे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नही पहुंचता.  वैक्सीन लगाने पर व्यक्ति के साथ दो तरह की घटना होती है-  1. सामान्य श्रेणी की दुर्घटना - नान सीरियस इवेंट- जल्द ठीक होने वाला ...

इतिहास पढ़ने की जरूरत क्यों है?

 पुन : जागरण की कल्पना इटली के महान कवि दांते ने सबसे पहले की थी जिसके बाद उन्होंने स्वर्ग और मृत्यु के बारे में कल्पना कर डिवाइन कामेडी ' नामक काव्य लिखा जो उन्होंने प्राचीन लैटिन भाषा को छोड़कर उस समय की तत्कालीन इटली की बोलचाल भाषा ' टस्कन' में लिखा. इतिहास पढ़ने पर हमारा क ई तरह से ज्ञान का अर्जन तो होता ही है साथ ही साथ हमारा सामान्य ज्ञान पहले से ज्यादा मजबूत होता है इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि हम सब जानते हैं कि अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी है किन्तु हम ये नहीं जानते कि व़ो अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के नायक भी रहे .  सबसे पहले लोकतंत्र अमेरिका में आया और सबसे पहले लिखित संविधान भी अमेरिका में आया था इसी के साथ महिलाओं को सम्पति का अधिकार  भी सर्वप्रथम इस देश में मिला. भारत इस माह अपने संविधान की वर्षगांठ मनाने जा रहा है जिसका इतिहास भले ही ज्यादा पुराना न हो किन्तु विश्व में आज भारत के संविधान की एक अलग रोचकता और सर्वोच्चता है .  अगर आज कोई व्यक्ति ये कहे कि हमें विश्व का इतिहास या इतिहास क्यों पढ़ना जरूरी है ?...

नौजवानों

  जब जिंदगी जी रहे हो तो थोड़े जख्म से पांव तुम्हारे क्यों रूकते है क्या कभी बिना असफल हुए  किसी के ख्वाब सच होते हैं,  जी रहे हो जिंदगी तो जीते हुए दिखाई दो  वरन् रोते हुए तो हर शख्स इस दुनिया में मौजूद रहते हैं खुद के लिए अगर नही खड़े हो सकते तुम तो क्या जिंदगी को जी रहे हो तुम?  कोई कुछ कहे तुम्हारे बारे में जब अकेले ख्वाब देखे तुमने  फिर क्यों गेरौ की बातों से मुंह फुलकर बैठे हो,  जिंदगी नहीं होती किसी की फूलों पर चलने जैसी कांटो पर चलने वाले को ही मिलती है मंजिल उनके जैसी जख्म हरे रहने दो तुम घाव के याद आए ताकि तुम्हें निशान पांव के,  जब जिंदगी जीना है तो अपने लिए जीओ क्या पता कल की शाम तुम जीओं या न जीओं,  दुनिया जमाने की फिक्र करते हो जमाना क्या जाने तुम्हारे जुनून को थोड़ी और मेहनत कर लो साहसी नौजवानों .

परिवर्तन की मधुर बेला

हम माने या न माने चंद महीनों में हमारी जिंदगी में हर तरह से परिवर्तन आ गया है जो हमारे कार्यस्थल से लेकर घर तक को बदल चुका है जिसकी हमने ने कल्पना भी नहीं की थी. क्या कभी आप ने सोचा की आप घर से बैठकर क्लास से लेकर अपनी काम का इंटरव्यू देगे किसी प्रतियोगिता में भागीदारी से लेकर उसके अंतिम चरण से लेकर पुरूस्कार जीतने तक सब एक एप के माध्यम से करेगे जिसमें कम समय लगेगा. हमारी जिंदगी कोरोना वायरस के बाद पूरी तरह बदल गयी है जहाँ हम सब तकनीकी पर तो निर्भर होने को मजबूर हो ग ए है वहीं जीवन हमें एक न ए सिरे से देखने को मजबूर कर रहा है. कहते हैं कि व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में जितना सीखता है उतना सामान्य परिस्थितियों में कभी नहीं सीख पाता .  याद रखिये समय हर दिन, हर पल समय बदल रहा है किन्तु आवश्यकता है खुद को परिवर्तन की ओर मोड़ने की तुम अगर स्वयं परिवर्तित नही हुए तो लोग तुम्हें परिवर्तित कर देगे इसलिए जरूरी है तुम्हारा बदलना.

आज क्यों स्मरण करने की जरूरत है विवेकानंद को

*विवेकानंद जो युवा के आदर्श है जिनसे हर युवा प्रेरित है  किन्तु उनके आदर्श पर चलने वाले युवा की संख्या बहुत कम है * आज क्यों स्वामी विवेकानंद को स्मरण करने की जरूरत है?  आज युवा के सामने अनेक तरह की चीजे है जो उसके मन को विचलित कर रही है उसके मन की एकाग्रता खत्म हो रही है आज उसके विचार करने की क्षमता कम होती जा रही है और उस पर दूसरों लोगों की बातें हावी होती जा रही है ऐसे प्रतिकूल वातावरण में विवेकानंद को एक  बार फिर स्मरण करने की जरूरत है  क्योंकि उनके विचार और कर्म दोनों बहुत प्रेरणा परक है. तर्क पूर्ण होना क्या गलत है?  ऐसे नहीं है कि विवेकानंद तर्क नहीं करते किन्तु वो हर चीज कि उत्तर सोच समझकर देते हैं वो हर चीज की जड़ तक जाते और फिर उसके बारे में कुछ कहते थे जबकि इसके विपरीत आज की युवा पीढ़ी बिना सोचे समझे किसी पर भी कोई भी टीका टिप्पणी कर देते है. आज खुद पर विश्वास करने की क्यों जरूरत है?  आज  हम सब  युवा जन को स्वयं पर विश्वास करने की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि हम से ज्यादा हमारे बारे में कोई भले जानता ज्यादा हो किन्तु हमारी किसमें भलाई ह...

युवा दिवस

"सम्पूर्ण शक्ति में जो है तुम्हारे भीतर है वरन् उसकी अपेक्षा हजार गुना अधिक." स्वामी विवेकानंद का या विचार हम सब युवा की हमारी ताकत से अवगत कराता है हमारी जिंदगी में अक्सर ये परिस्थितियां आती है जब हमें लगता है कि हमारे हाथों से सब कुछ निकल गया और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं उस समय दूसरी तरफ से हमारी आत्मा की आवाज आती है कि नहीं हम ही इसे कर सकते हैं और हम उस काम को सचमुच कर लेते हैं और हमारा खुद पर विश्वास जब ओर मजबूत हो जाता है जब हमने जैसा सोचा हो वैसा हमें मिल जाएं और ऐसा हम में से क ई लोगों के साथ हुआ भी है. हम जिंदगी जीते तो एक है लेकिन हम दो लोग से लड़ाई लड़ रहे होते हैं एक खुद से दूसरा बाहरी लोगों से अक्सर लोग इनमें फंस कर रह जाते हैं जबकि कुछ लोग इनसे निकलकर कुछ बेहतर पाते हैं. विवेकानंद कहा करते थे कौन तुम्हारी बुराई करता है और कौन तुम्हारी तारीफ तुम इसकी चिंता न करके अपने काम पर ध्यान दो. "उठो जागो लड़ो क्योंकि कमजोरी मौत है और ताकत जीवन है "

कड़वा है पर सच है

इस मतलबी दुनिया में अक्सर हमें ये लगता है कि हमारे दोस्त निस्वार्थ हम से दोस्ती करते हैं वो हमें हर चीज बताते हैं और वो हमारी जिंदगी है गुरु और माता पिता सब बहुत बुरे हैं जबकि सच्चाई इसे बहुत अलग है आज आपके दस से 11 दोस्त होगे जिनको लेकर आपको बड़ा घमंड होगा लेकिन जब उनमें से कोई दोस्त धोखा देगा तब सच में उस समय आप अपने दोस्त से ज्यादा टूट चुके होगे क्योंकि एक समय के लिए वो आपकी दुनिया था. दोस्त होना अच्छी बात है दोस्ती करना उसे भी अच्छी बात है लेकिन संगती अच्छी हो ये सबसे अच्छी बात होती है जो खुशनसीब लोगों को ही मिलती है आज ज्यादा दोस्त सिर्फ अपना मतलब निकालने के लिए आपसे दोस्ती करते जिनके लिए आप अक्सर अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हो इसलिए जिंदगी में भले ही एक दोस्त बनाइए पर ऐसा बनिए जो आपको हमेशा सही राह दिखाएं आपकी झूठी तारीफ न करके आपकी गलतियों पर आपको टोके आपके लिए सही से ज्यादा बेहतर क्या है उसके बारे में सोचे.

Sunday motivation

मलाला युसुफ़ज़ई एक ऐसी शख्सियत जो शिक्षा के लिए लड़ी जिनके कारण आज क ई लड़कियों को पढ़ाई करने की हिम्मत मिली. ज़ो अपनी शिक्षा के लिए तालिबान जैसे आतंकवादी संगठन से लड़ गयी जिसकी वजह से उन्हें क ई तरह की भौतिक चोटे भी मिली लेकिन उन्हें हार नहीं मानी और ये साबित किया कि हर चीज पायी जा सकती है अगर तुम उसे पाने की इच्छा रखते हो आज हम सब मलाला से ये सीख सकते हैं कि शिक्षा पाना हमारा जन्म सिध्द अधिकार है और इसे हम से कोई भी नहीं छिन सकता है. आज मलाला पूरे विश्व में शांति के लिए जानी जाती है जिन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला है. जिनके लिए अभी हाल ही में अमेरिका ने एक छात्रवृत्ति एक्ट भी पास किया है.

विश्व हिन्दी दिवस

  "हिन्द से हिन्दी बना हि से हिन्दुस्तान बना जिसकी सरलता ने  हर दिन अपने आप  को न ए रूप से गढ़ा" प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाया जाता है जिसे मनाने का उद्देश्य लोगों को हिन्दी के प्रति जागरूक करना है विदेश में रहने वाले भारतीय लोग इस दिवस को मनाते हैं. इस दिवस को मनाने की घोषणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान की थी जिसके चलते प्रत्येक वर्ष यह दिवस बड़ी उमंग के साथ मनाया जाता है जबकि 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है इस दिन भारत ने हिन्दी को राज्यभाषा का दर्जा दिया था जिसमें महात्मा गांधी की अहम भूमिका थी. हिन्दी भाषा जिसकी लिपि देवनागरी है जिसने हमेशा स्वयं को बदला है और दूसरी भाषा को अपने अंदर समाहित किया है जिसके चलते आज पूरे में विश्व में हिन्दी भाषा बोलने वाले की संख्या अधिक है हिन्दी की सरलता ही उसका सबसे बड़ी ताकत है आज जहाँ एक ओर हम संस्कृत भाषा की कठिन होने के कारण उसे दूर होते गए वहीं उर्दू में भी गजलों के अलावा उसमें न तो ज्यादा विकास किया गया और न ही उसमें ज्यादा रचना लिखी गयी जबकि वो भाषा सबसे सं...

kGF movie रिव्यू पार्ट वन

अभी हाल ही में के जी एफ मूवी का दूसरे पार्ट का टेलर रिलीज किया गया है जिसमें रॉकी ने 'गरूड़' को कैसे मौत के घाट उतारा इसका खुलासा होगा जिसका सब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. एल डोराडो.लास्ट सिटी आफ गोल्ड पश्चिमी देशों का एक मिथक है .  जो इस मूवी में  एल डोराडो से शुरू करते हुए एक लेखक कहानी सुनाना शुरू करता है 1951 से शुरू हुई कहानी केजीएफ, यानी कोलार की है इस मूवी की कहानी कुछ इस तरह से शुरू होती है  इस मूवी के मुख्य किरदार रॉकी का जन्म होता है जो केजीएफ फैक्ट्री का इतिहास बदल देने वाला होता है जिसकी माँ मरते समय रॉकी को अंतिम शब्द के रूप में कहती है" कि लोग कहते हैं बिना पैसे के जीवन नहीं गुजारा जा सकता है लेकिन मैं कहती हूँ कि बिना पैसे के मरा भी नहीं जा सकता है बेटा तुम इतने अमीर बनना की लोग तुम्हारे मरने पर भी शोक करे" और फिर शुरू होता है रॉकी का संघर्ष और चुनौतियों जो मुम्बई का डॉन से लेकर बैगलुर तक में अपनी पहचान बनाने का मौका देती है जहाँ व़ो के जी एफ के मालिक के बेटे गरूड़ को मारने के लिए जाता है जहाँ वो के जी एफ फैक्ट्री में मानवता...

मेरा क्या कसूर

बच्चे जिनके आने से पहले ही सबकी आंखों न ए बच्चे को देखने के लिए लालायित  होती हैं लेकिन जब क़ोई ऐसी घटना हो जाएं जो उनके इस दुनिया में आते ही उनको इस दुनिया से ले जाएं तो दिल बहुत दुखी होता है महाराष्ट्र में एक अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी उन बच्चों की माँ पर क्या बीती होगी इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते. एक लापरवाही ने कितने नन्हे मुन्ने की जान ले ली अगली बार ऐसी घटना न हो इसके लिए जरूरी है उचित सावधानी बरतने की... 

लोकतंत्र

जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया  शासन  जिसे 'लोकतंत्र' कहा जाता है. जिसका सबसे बेहतर उदाहरण अमेरिका, भारत जैसे देश है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक  देशों में से जाने जाते है जिसकी शासन प्रणाली संसदीय है जहाँ जनता अपनी सरकार का स्वयं चुनाव करती है   जहाँ दो तरह की सरकार देश में काम करती  है केंद्र सरकार  और राज्य सरकार जो जनता के द्वारा चुनी गयी होती है. लेकिन इसका दूसरा पक्ष ये भी है कि लोकतंत्र सिध्दांत जितने भी होते है उसमें व्यावहारिक उसकी अपेक्षा कम होती है इसके बावजूद लोकतंत्र  बेहतर  प्रणाली  है क्योंकि  इसमें जो भी कमियाँ पायी गयी है वो हमारी राजनीतिक है ना कि लोकतांत्रिक है .  आज भारत पूरे विश्व में एक लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है वहीं क्षेत्र फल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश है. लोक में जन छिपा  तंत्र से है तात्पर्य  प्रणाली का जिस देश में है लोकतंत्र  वहाँ खुशहाली है जहाँ जनता करती चुनाव अपनी  सरकार का ल़ोक में है जन बसा .  ...

चलना जीवन है रूकना मृत्यु है

तमाम परेशानियों के बावजूद जो लोग अपने काम को कर रहे हैं वो हर दिन अपने जीवन को बेहतर बना रहे हैं और वो लोग जो थोड़ी परेशानी में अपने काम को छोड़ रहे हैं वो स्वयं अपने काम के प्रति लापरवाह है. हम अगर थोड़ी परेशानी से अपने काम को करने में समर्थ नहीं तो हम स्वयं का बहुत कुछ बिगाड़ रहे हैं दूसरे का बिल्कुल भी नहीं. जीवन चलते रहना का नाम है जहाँ दुख और सुख दोनों है किन्तु हम थोड़े दुख से परेशान ह़ो जा रहे हैं जबकि असल परेशानी का तो हमने अभी तक चेहरा ही नहीं देखा है इस सम्बन्ध में रतन टाटा का कथन था कि हम अक्सर अपने टीचर की बातो का बुरा मान जाते हैं जबकि हमारा उस समय बोस नाम के व्यक्ति से मिलना ही नहीं होता है.

उम्र से फर्क नहीं पड़ता

  कुछ लोग सपने देखते रहते हैं तो कुछ अपने सपने ही अपनी दुनिया को बना लेते हैं जिनके हौसले पत्थर से भी ज्यादा मजबूत होते हैं जो अपनी बात इस लहजे में रखते हैं कि उनको देखकर ही ये मालूम किया जा सकता है कि ये इंसान क्या है. जिसके लिए कोई उम्र नहीं होती है जिंदगी में कुछ लोगों को उनकी परिस्थिति ही परिपक्व बना देती है तो कुछ लोग बड़े होकर भी अपरिपक्व रह जाते हैं दोनों में अंतर महज इतना होता है कुछ अपनी जिंदगी में आयी विषम परिस्थितियों से सीख जाते हैं जिनके लिए उनके हौसले ही लोगों की दुआ बन जाते हैं. तो कुछ लोग बड़े होकर भी छोटे रह जाते हैं. जीवन में सबसे ज्यादा वो लोग काम आते हैं जो हमें जिंदगी जीने के सही मायने बताते हैं.

सिखा दो

ऐसे चलना है वैसे नहीं ऐसे बोलना है वैसे नहीं  कहते रहते हैं लोग हम से जरा उन लोगों को भी कुछ सिखा  दो  जिनकी नियत कब बदल जाएं  किस को क्या मालूम,  उन को भी इंसानियत निभाना सिखा दो हम पर बात बात पर प्रश्न उठाते हो होता हमारे साथ गलत है फिर भी सवाल हमारे चरित्र पर ही उठाते हो,  क्यों नहीं सिखाया किसी माँ ने पुत्र को एक स्त्री की कोख से जन्म लेकर  किसी परायी स्त्री की पवित्रता भंग करने का साहस न करना क्यों याद नहीं तुम्हे अपना इतिहास कि द्रोपदी के अपमान से शुरू हुआ था महाभारत का इतिहास.

हर कोई हीरो है

फिल्म  में भले हीरो दुश्मन से लड़ने वाला  होता है लेकिन असल जिंदगी में हर वो व्यक्ति हीरो है जो अपनी कला से लोगों का न सिर्फ दिल जीतता है बल्कि वो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करता है वो बेटा जो माँ के सपनों को पूरा करता है वो व्यक्ति जो मुश्किलों से लड़कर जिंदगी में सफल होता है. आज समकालीन समय में कोरोना वायरस की महामारी ने हमें ये बता दिया है कि हर वो व्यक्ति हीरो   है जो दूसरों की मदद करता है.

खुद पर

  मुझे से ये  नहीं होगा ये अक्सर निश्चय अपने बारे में हम ही कर लेते हैं .  जैसा हम सोचते हैं वैसे हम बन जाते हैं ये हम सब को मालूम है किन्तु क्या हमने कभी खुद पर विश्वास किया कि हम से ये हो जाएगा अगर किया तो हम उन कामों को भी कर लेगें जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते. खुद पर करो विश्वास इतना कि हर ऊंचाई कम लगने लगे शिखर की ऊंचाई भी  हम से डरने लगे पानी की गहराई से अक्सर जो हम डर जाते थे वो समुद्र भी हमको देखकर  डरने लगे पाना है खुद को अगर कुछ ज्यादा तो थोड़ी मेहनत हम भी करने लगे खुद पर करना भरोसा इतना कि दूसरे क्या अपने भी हम से डरने लगे  कि तुम चीज क्या जिसे पत्थर भी पड़ने से डरने लगे.

टॉपर

  लोगों को इन से इतना लगाव होता है कि  इन लोगों को तंज कसे बिना इनकी बात ही खत्म नही होती .  आखिर कौन है ये टॉपर जिनकी मैं आज बात कर रही हूँ हमारे स्कूल कॉलेज के वो बच्चे जो कक्षा में अच्छे नंबर लाते हैं जिनको देखकर लोगों को लगता है कि इनको पढ़ने के अलावा कोई और काम ही नहीं है वो सिर्फ पढ़ाकू है.  जबकि सच्चाई इसे अलग होती है टॉपर भी दूसरो लोगों की तरह अपने काम करते हैं फर्क सिर्फ इतना होता है कि वो पढ़ाई भी उतनी गम्भीर ता से करते हैं जितनी की दोस्तों से बातें.  लेकिन इन टॉपर से हर दूसरे व्यक्ति को परेशानी होती है होगी क्यूँ नहीं आखिर टीचर के मुंह पर सब से ज्यादा इन लोगों के नाम ही तो होते हैं.  लेकिन असल जिंदगी में इनके संघर्ष क्या कम होते हैं जहाँ हर जगह उन्हें खुद को साबित करना होता है.  हमारे सामने तमाम लोग है जो अपनी कक्षा में बेहतर थे और आज वो देश में जाने जाते हैं ये बात अलग है कि कुछ टॉपर को देखकर सब टॉपर के लिए ये धारणा बना ली जाती है कि वो अपनी जिंदगी में सब कुछ प्राप्त करे ये जरूरी नहीं .  लेकिन इन सब बातों के बावजूद टॉपर...

दिखावे से बचे

हम में से क ई लोग अक्सर अपना परिचय देते वक्त अपने से ज्यादा अपनी वस्तु का परिचय देते हैं जिसकी परिणति ये होती है कि एक समय के बाद ऐसे लोगों की बात सुनना बहुत ऊबाउ सा लगता है. वहीं दूसरी तरफ वे लोग होते हैं जिनके पास बहुत होने के बावजूद वो किसी के रंग में भी ढल जाते हैं जिनको देखकर ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि व्यक्ति सच में साधन हीन है या बनने की कोशिश कर रहा है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आपका कोई दोस्त कार से आने जाने वाला हो और आप निजी बस से जिसमें चढ़ने वाला व्यक्ति इतना आम होता है कि अक्सर उसके सामने से बस निकल जाती है और वो हाथ ही दिखाता रह जाता है ऐसे दोस्त के सामने अगर कार वाला दोस्त अपनी कार के जलवे दिखाए और अपनी ही तारीफ करते रहे तो कार कम दिखावा ज्यादा लगता है.

अधूरापन

  सब में कुछ न कुछ दूसरे से अलग कोई विशेषता होती है तो वही दूसरी ओर एक ऐसी चीज भी होती है जिसको लेकर अक्सर लोग आप का मजाक उड़ाते है अगर कोई ज्यादा पतला है तो उसे पापड़ और मोटा है तो उसे मोटू.   लेकिन जब ये ही मजाक  हद से ज्यादा बढ़ जाएं तब ये उस व्यक्ति को झेलना मुश्किल हो जाता है जिसका हर मजाक बनाया जाता है   यहाँ एक बात गौर करने वाली है कि क्या सच में किसी की शरीर की बनावट उसके रूप रंग पर हंसना सही है ?   आप सब ने ऐसे अनेक लोग देखे होगे जो शारिरिक रूप से विकलांग है यह उन्हें जन्म जात की कोई बीमारी है लेकिन वो इसे अपनी ताकत बनाकर चल रहे हैं और आज वो  जिंदगी के उस मुकाम पर  बैठे है जहाँ पर सामान्य परिस्थितियों में भी नहीं पहुंचा जा सकता है.   आज हम लोगों को इस बात पर जरुर विचार करना चाहिए कि क्या किसी की प्राकृतिक बनावट को सही किया जा सकता है या फिर उसका मजाक बनाना ही बेहतर है.   एक मजाक तब ही तक अच्छा लगता है जब तक उन बातों का किसी को बुरा न लगे .   अगली बार किसी का मजाक बनाने से पहले एक बार जरूर सोचिएगा कही आप भी तो ऐसा नहीं कर रहे हैं...

एक उम्मीद के साथ

कुछ मिलेगा इस साल तो कुछ जुदा होगा इस साल कुछ बिछड़े अपने तो कुछ मिलेगा इस साल,  रह जाएगा तो सिर्फ अकेला     दीप  क ई लोग कहेगें घमण्डी है दीप पर दीप ही जाने जलते रहने का वियोग गीत कुछ बुझाने को तत्पर होंगे तुझे लेकिन तेरा जलना ही तेरी ताकत बनेगा हर तकलीफ़ को सहते  जलते रहना तु थोड़ी हवाओं के झोके सहने से तुझे मंजिल मिलेगी.