Skip to main content

इच्छा न रखना ही ठीक है


इच्छा जो इंसान की सोच से दो कदम आगे होती है जो आपको एक पल में आपके सपने के करीब पहुंचा देती तो एक पल में वो आपको गिरा भी देती है . 

आज के समय में वो इंसान सबसे ज्यादा खुश है जिसकी क़ोई इच्छा नहीं है जो इच्छा विहीन है और वैसा ही बना रहना चाहते हैं जो सिर्फ खुद के प्रति ईमानदारऔर जिम्मेदार है जिसके लिए और कुछ नहीं सिर्फ वो ही है.

आज समकालीन समय में वो इंसान ज्यादा खुश है जो किसी से ये आश लगाकर नहीं बैठा कि उसके लिए वो व्यक्ति ये करेगा.

वर्तमान समय का सच ये है कि यहाँ हर कोई आगे निकलना चाहता है उसे दूसरों से कोई मतलब ही नहीं.

इसलिए अगर जीवन यापन बिना किसी चिंता के करना चाहते हो तो इच्छा कम और काम ज्यादा करिये.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..