Skip to main content

इतिहास पढ़ने की जरूरत क्यों है?


 पुन : जागरण की कल्पना इटली के महान कवि दांते ने सबसे पहले की थी जिसके बाद उन्होंने स्वर्ग और मृत्यु के बारे में कल्पना कर डिवाइन कामेडी ' नामक काव्य लिखा जो उन्होंने प्राचीन लैटिन भाषा को छोड़कर उस समय की तत्कालीन इटली की बोलचाल भाषा ' टस्कन' में लिखा.
इतिहास पढ़ने पर हमारा क ई तरह से ज्ञान का अर्जन तो होता ही है साथ ही साथ हमारा सामान्य ज्ञान पहले से ज्यादा मजबूत होता है इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि हम सब जानते हैं कि अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी है किन्तु हम ये नहीं जानते कि व़ो अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम के नायक भी रहे . 
सबसे पहले लोकतंत्र अमेरिका में आया और सबसे पहले लिखित संविधान भी अमेरिका में आया था इसी के साथ महिलाओं को सम्पति का अधिकार  भी सर्वप्रथम इस देश में मिला.
भारत इस माह अपने संविधान की वर्षगांठ मनाने जा रहा है जिसका इतिहास भले ही ज्यादा पुराना न हो किन्तु विश्व में आज भारत के संविधान की एक अलग रोचकता और सर्वोच्चता है . 
अगर आज कोई व्यक्ति ये कहे कि हमें विश्व का इतिहास या इतिहास क्यों पढ़ना जरूरी है ? 
स्वयं को जानने के लिए इतिहास जानना बहुत जरूरी है एक देश का इतिहास अच्छा हो या बुरा उसमें कितनों का योगदान रहा इसे हम नकार नहीं सकते जो लोग स्वयं को इतिहास में शामिल करना चाहते उन्हें इतिहास पढ़ने की  जरूरत है.
हर पल एक नया इतिहास बन रह है जो स्वर्ण अक्षरों से किसी बृध्दिजीवी द्वारा लिखा जा रहा है
आवश्यकता है उसके बारे में जानने की क्योंकि इतिहास बनाने के लिए इतिहास पढ़ना भी जरूरी है... 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..