Skip to main content

सीखते रहना ही जिंदगी है


आज रविवार का दिन सबके लिए आराम करने का दिन होता है किन्तु ऐसे में कुछ ऐसा काम मिल जाएं जो करने में भले ही थोड़ा सा कठिन सा लगे लेकिन उसके बारे में जानने की जिज्ञासा उस काम को करने के लिए काफी होती है  ऐसे लोग जो हमेशा कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं ऐसे लोगों से हमेशा नया काम करने की प्रेरणा तो मिलती है साथ ही खुद को बेहतर बनाने की ओर एक उम्मीद जागती है.

अगर आप ने कभी गौर किया हो तो सीखने के मामले में बच्चे हम से क ई गुना अधिक बेहतर होते हैं वो लगातार कुछ सीखने की कोशिश करते हैं और उनकी जिंद के आगे बड़े बड़े घुटने टेक देते हैं.

रविवार के दिन कुछ नया काम कीजिए जो आपको और नयी चीजों के बारे में सीखने को प्रेरित करें.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..