परिवर्तन की मधुर बेला


हम माने या न माने चंद महीनों में हमारी जिंदगी में हर तरह से परिवर्तन आ गया है जो हमारे कार्यस्थल से लेकर घर तक को बदल चुका है जिसकी हमने ने कल्पना भी नहीं की थी.

क्या कभी आप ने सोचा की आप घर से बैठकर क्लास से लेकर अपनी काम का इंटरव्यू देगे किसी प्रतियोगिता में भागीदारी से लेकर उसके अंतिम चरण से लेकर पुरूस्कार जीतने तक सब एक एप के माध्यम से करेगे जिसमें कम समय लगेगा.

हमारी जिंदगी कोरोना वायरस के बाद पूरी तरह बदल गयी है जहाँ हम सब तकनीकी पर तो निर्भर होने को मजबूर हो ग ए है वहीं जीवन हमें एक न ए सिरे से देखने को मजबूर कर रहा है.

कहते हैं कि व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में जितना सीखता है उतना सामान्य परिस्थितियों में कभी नहीं सीख पाता . 

याद रखिये समय हर दिन, हर पल समय बदल रहा है किन्तु आवश्यकता है खुद को परिवर्तन की ओर मोड़ने की तुम अगर स्वयं परिवर्तित नही हुए तो लोग तुम्हें परिवर्तित कर देगे इसलिए जरूरी है तुम्हारा बदलना.

Comments