Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2023

Thought

जिम्मेदारी निभाना तब कठिन हो जाता है ∣ जब हम स्वयं अपनी  कई नयी जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार कर रहे हो। जब खुद अनुभव करते हैं तब दुख और सुख के मायने बदल जाते हैं ∣ अक्सर हम जीवन में जिस को सबसे ज्यादा नजर अंदाज करते हैं ∣ वहीं आगे चलकर हमारी सबसे ज्यादा परीक्षा लेती है ∣ सब नियम कायदे इंसान तब बदल लेता है ∣ जब बात उसकी होती है ∣ त्याग एक ऐसी चीज है जो इंसान को बदल कर रख देती है ∣

नजर कहां आता है

बहुत आसान होता है किसी के काम को   कम समझना,  बिना जानें समझे  उसे भला बुरा कहना,  पर जैसे जैसे उसी राह पर हम चलते हैं तब हम समझते हैं ∣ आसान होता है बिना कुछ सोचे समझें उनके बारे में  कहना,  पर कई बार जब हम स्वयं उस जगह खड़े होते हैं तब हम समझते है।   जो इसे पहले हमें कभी नजर कहां आता है ∣

तब समझ आता है

किसी को भी कुछ कह देना उसे भला बुरा सुन देना  बिना जानें वजह उसे हर कुछ सुना देना बड़ा आसान होता है।  पर जब हम खड़े होते हैं उसके स्थान पर तब जैसे हमें समझ में आता है उसके गुस्सा करने का कारण उसके चुप रहने की वजह वो क्यों हुआ इतना मतलबी  सब स्पष्ट नजर आता है जब हम खड़े होते हैं संघर्ष के सीमा पर तब हर झूठ से परदा उठ जाता है ∣

सवाल करना तब जरूरी हो जाता है

जब गलत को सही कहने पर जोर दिया जाएं तब ये प्रश्न पूछना पड़ता है क्या फायदा इतने ज्ञान का जहां सामान्य सी परेशानी का कोई निर्णय नहीं निकल पाता है ∣ जहां हम किसी काम को बरसों से इसलिए करते आएं‌ है क्योंकि ऐसा होता आ रहा है  जहां हम अंधकार को खत्म करने की जगह उसे और भी ज्यादा गहरा करते जा रहे हैं क्योंकि हमेशा से ऐसा होता आ रहा है  प्रश्न करों उन पर जो चीजें गलत है ∣

Monday Thought

दूसरों के लिए हम तब कड़वे हो जाते हैं जब हम सच कहना शुरू कर देते हैं ∣ अपनों जो सबसे ज्यादा हमारा साथ देते हैं अक्सर हम उनका ही सबसे ज्यादा दिल तोड़ते हैं ∣ समय एक ऐसी चीज है जिसके अधिक होने से व्यक्ति को उसकी अहमियत नहीं होती है ∣ कम होने पर उसका जीवन नष्ट हो जाता है ∣ धर्म वहीं तक अच्छा है जहां तक वो लोगों का हित करें।  किसी को भी सीमा से ज्यादा छूट खतरनाक होती है ∣ मौन अक्सर तब बड़ा हो जाता है जब उसे साधे कोई अपना हो। 

संविधान जो प्रजातंत्र का अर्थ सिखाता है

संविधान जो असल में हमें प्रजातंत्र का अर्थ सिखाता है जहां कोई राजा नहीं जहां कोई तनाशाह  नहीं जो सबको समान लेकर चलता है ∣ वो‌ है हमारा संविधान जो एक सूत्र में सबको पिरोया रखता है ∣ जहां भेद का कोई भाव नहीं किसी धर्म की कोई निंदा नहीं जहां सबको है अपनी गरिमा का बनाएं रखने का अधिकार  वो हमारा संविधान है ∣  जो सत्ता को ही नहीं विपक्ष को भी अपनी बात कहने का हक देता है ∣ जो सिर्फ अधिकारों को ही नहीं  कर्तव्यों पर भी बल देता है ∣ विश्व के सबसे बड़े संविधान के रूप में जाने वाला  वो हमारा संविधान है ∣

तुम गलत भी हो सकते हो

सबके लिए तुम सही हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं क ई बार उनके लिए तुम गलत भी हो सकते हो जब फैसला तुम अपनी भलाई के लिए लो जरुरी नहीं सबसे तुम्हें इसके लिए सराहना ही मिले कुछ से तुम्हें तिरस्कार भी मिल सकता है।  सब तुम्हारे दोस्त हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं कुछ उससे ज्यादा तुम्हें नापसंद करने वाले हो सकते है ∣ इसके बावजूद तुम दूसरों के लिए ऐसा कोई फैसला मत लेना जो कल जाकर तुम्हें परेशान करें।  जो तुम्हें ताउम्र के लिए एक ऐसी सजा दें जो आगे चलकर तुम्हारी सबसे बड़ी भूल बनें।   

बहुत कुछ सिखाती है जिंदगी

जहां किसी का कोई ठिकाना नहीं जो आज है कल होगा कि नहीं इसके बावजूद जब तुम सफलता को पाने के लिए  बिना रुके आगे चलते हो तब बहुत कुछ पीछे अपने छोड़ते है ∣ जो फिर मिले ये जरूरी नहीं किस्मत कहों या समय का चक्र हर किसी को सबकुछ मिले ये बिल्कुल जरूरी नहीं जिंदगी जैसे इंसान को बताती है जिंदगी मिली है तो इसे जी ले क्या पता कल होगी की नहीं।  वो जिंदगी भी क्या जिंदगी है जहां कोई स्वाद जिंदगी का है ही नहीं जिंदगी अपने हिसाब से जीना तुम ये जिंदगी है किसी की जागीर नहीं यहां अपने फैंसले खुद लेना तुम ये केवल तुम्हारी है किसी और की नही। 

वो गलत है इसलिए खामोश

वो चुप है जरूर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं वो हर बार गलत ही है क ई बार वो सही होकर भी खामोश है।  उसे मालूम है अभी उसका वक्त नहीं सब कोई बहुत कुछ कह रहे हैं एक एक कर बहुत से सवाल उस पर दाग रहे हैं उनका उत्तर है उसके पास किन्तु वो‌ अभी एक मौके की तलाश में है उसे कम मत समझों आज वो चुप है इसका मतलब ये नहीं वो गलत है इसलिए खामोश है। 

आस्ट्रेलिया की जीत हमें बहुत कुछ सिखाती है

क ई बार जरुरी नहीं होता है जो लगातार जीत रहा होता है। वो अंत में भी जीत को हासिल करे। क ई बार ठीक इससे विपरीत भी हो जाता है।  जहां सबसे कमजोर नजर आ रही टीम भी बाजी जीत लेती है।  इस बार क्रिकेट के वर्ल्ड कप के मैदान में भी कुछ ऐसा ही नजारा हम सब को देखने को मिला। जहां एक तरफ भारत जिसने सभी मैच जीतकर वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनायी। वहीं दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया ने भारत की तुलना में काफी कम किन्तु फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में अपना नाम दर्ज किया।  रविवार की शाम अपने नाम कर ली। जहां शायद ही किसी ने इस बार आस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के किताब जीतने की सोची हो किन्तु अपना दूरदर्शी नजरिये और टीम की बेहतरीन मेलजोल के चलते 241 रन बनाकर आस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप का किताब अपने नाम किया।  जो हमें सफलता की एक अलग परिभाषा देता है कि क्या हुआ अगर तुम लगातार हारते जा रहे हो , तुम्हारे आस पास के लोग आगे जाते जा रहे हैं। तुम अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर साधो तुम्हें जीत जरुर मिलेगी। 

याद वहीं रखें जाते हैं

कोई ये नहीं देखता है कि कौन कितना बेहतर खेल उसने कितनी मेहनत की कितने रिकॉर्ड तोड़े कितने अपने नाम जोड़ो वो केवल इतिहास बनाने वाले को याद रखते हैं शुरू में तुम कितना जीते कितनी ऊंचाई हासिल की वो ये नहीं बल्कि तुम ने अंतिम ऊंचाई पायी की नहीं एक नया इतिहास बनाया की नहीं  वो तो केवल वो ही याद रखते हैं। 

हार जीत के बीच का फैसला

कौन जीतेगा कौन हारेगा ये बात की बात पहले मायने उसकी कोशिश रखती है।  जहां कदम कदम पर मुश्किलों का सामना कर  वो जीत की ओर आगे बढ़ता है जहां इम्तिहान की ऊंचाई कम या ज्यादा होती है अंत तक जाते जाते कई बार नजदीक आती हुई चीज मानों उससे दूर होती है। 

इंसान बड़ा उम्र से नहीं अनुभव से होता है

इंसान अक्सर अपनी उम्र से नहीं अपने अनुभव से बड़ा होता है ∣ जैसे जैसे उसका अनुभव बदलता है ∣ उसके सोचने विचार करने की क्षमता में फर्क दिखाई देता है ।  व्यक्ति कितना बड़ा मायने ये नहीं बल्कि महत्व उसका जिंदगी के प्रति दृष्टि कोण होता है।  क़ोई जीवन की परेशानी को बोझ समझने लगता है। कोई उसे चुनौती समझ उससे लड़ता है ।  एक समय के बाद पसंद आयी चीजों को वो नजर अंदाज करने की कोशिश करता है । 

सर्दी के मौसम के बीच हमारी दुनिया

⛄⛄⛄ सर्दी का मौसम जैसे हम सबकी परीक्षा की घड़ी होता है। जहां बिस्तर छोड़ जमीन पर पैर रखने का हमारा कहां पर मन होता है।  जहां चाहे कितनी ठंडा क्यों न हो हर किसी को अपना काम उसी प्रतिबद्धता के साथ करना होता है। आलस्य से भरे इस मौसम में अपने काम लगातार करते रहने का जिम्मा जैसे हमारे सिर पर होता है। जहां अपने काम को लेकर हमें पहले से ज्यादा पेशेवर होना पड़ता है । खाने के बाद आने वाली नींद को नजरअंदाज कर न सोने का व्रत हमें लेना होता है। जहां धूप में बैठे तो गर्मी और धूप से निकले तो ठंडा का एहसास जैसे हमें होता है। इसके बावजूद जब हम ठंडे पानी को स्पर्श करते है तब हमारे डर से हमारा साक्षात्कार होता है। ये मौसम जैसे हमें सिखाता है जीवन नहीं बना सिर्फ आराम के लिए उसमें लगातार आलस्य के बीच खुद पर बेहतर काम करना होता है।

आखिर क्यों जरूरी है तुम्हारा एक वोट

तुम जिस देश में रहते हो वहां कोई राजा नहीं यहां जनता की सरकार है जो जनता को चुनने का अधिकार है कोई भी चाहे हो कितना ताकतवर सबका इस चुनाव में होता हिसाब झूठ की चाहे जितने परते हो पारदर्शिता इस चुनाव की धार है।  तुम्हारा एक एक वोट मिलकर बनता जनाधार है ये वोट सोच समझकर देना क्योंकि आने वाले पांच साल इस सरकार के ही द्वारा किया जाएगा तुम्हारे गली, मोहल्ले का विस्तार है ∣ अपने एक वोट को कम मत समझना ये तुम्हारा शस्त्र बलशाल है ∣ कल तुम वोट देना जरूर जाना  ये तुम्हारा अधिकार है ∣

जब मैं ही सबकुछ होने लगता हूँ तब मैं डरता हूं

जब मैं ही सबकुछ होने लगता हूँ तब मैं डरता हूं जब मैं खुद को ही सबकुछ समझने लगता हूं तब मैं डरता हूं।  अक्सर आगे बढ़ने का मतलब जब मैं स्वयं को समझने लगता हूं उस समय में  दिशा हीन होकर चलता हूं जब हमें लगने लगता है कि  सिर्फ मैं ही हूं जो सबकुछ जानता हूं ये दुनिया क्या जानें मैं ही हूं जो समय को अपने कब्जे में करे रहता हूं सिर्फ मैं ही हूं जो सबकुछ कर सकता हूं मेरे अलावा भला कोई कुछ कर पाता है मैं ही जब हमको  इस चीज का गर्व होता है तब इंसान गिरने लगता है तब वो गलतियां करने की ओर बढ़ता है सिर्फ मैं ही हूं जब इंसान सोच आगे बढ़ता है ∣

वो बच्चे जो

वो बच्चे जो जो दुनियादारी को न जानें फिर भी सबको समान पहचानें जिनके लिए मंहगी चीजें नहीं वो तो सस्ती चीजें से ही खुश हो जावें । वो बच्चे जो अपनी मासूमियत के लिए जाने जाएं जिज्ञासा से भरे उनके हर प्रश्न   कई बार सोचने को हमें मजबूर कर दें मिट्टी के चिकने घड़े की तरह होते है वो जिनको जो सही दिशा दे दी जाएं तो वो सही आकार में आ जाएं। पर अक्सर वो सूरज के प्रकाश के बीच भी  अंधकार में रह जाते है जिनको नहीं मिलता है प्रकाश  तब उनके जीवन में दिया तले अंधेरा ही रह  जाता है। जो बचपन को ठीक से जी नहीं पाते है जो समय से पहले ही अभाव के तले बड़े हो जाते है।

सिर्फ मैं हूँ का जब अहम सिर में चढ़ता है

वैसे तो हम सब किसी न किसी न काल्पनिक दुनिया में ही अपना जीवन जी रहे होते हैं ∣ किन्तु हम उस समय ज्यादा  काल्पनिक हो चुके होते हैं ∣ जब हमें लगता है कि हमारे रहने से ही ये दुनिया चल रही है ∣ अपनी इस गलतफहमी में हम लोग भूल जाते हैं ∣ कि ये दुनिया किसी के लिए नहीं रूकती है ∣ ये चलती जाती है ∣   बात सिर्फ इतनी सी है जब तक हमें उनसे काम रहता है ∣ तब तक उनकी गलतफहमी हम बनाएं रखते हैं ∣

अपने उस अंधकार को खत्म करते हैं जो

चलो इस दिवाली हम कुछ खास करते हैं अपने उस अंहकार को खत्म करते हैं जो हमें हम से ही दूर करता है ∣ जो हमें अंधकार की ओर ले जाता है ∣ जो हमें खुद को बेहतर होने से रोकता है ∣ हम उस राह पर चलते हैं जो हमें एक बेहतर इंसान बनने की ओर ले जाता है जो हमें किसी भी भेदभाव से दूर करता है जिसके लिए हम सम भाव रखते हैं ∣ चलो आज हम अपने नजरिये में बदलाव करते हैं ∣

दिवाली मनाते राम को न भूल जाना

हे मर्यादा पुरुषोत्तम वो राम जिसके आगे फीके सब हम जो सबका है पालनहारी जो सब पर रखता है कृपा।  राम महज शब्द नहीं है बल्कि एक शक्ति है जिसका नाम   इंसान दुख में सुख दोनों में लेता है ∣ जो उसे एक तरह की ऊर्जा देता है ∣ राम महज एक नाम नहीं समस्त ब्रह्मा है। जिसके आगे ये पूरा संसार बौना है। जो सबको समान मानता है। जिसके लिए कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। जो अपने लिए बाद में अपनी प्रजा के हित के बारे में सबसे पहले सोचता है। ये वहीं राम है जो पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाता है। जो सबके हित के बारें में सोचता है। जो ईश्वर का अवतार होकर भी मानव की तरह कष्ट झेलता है। जो अपने शत्रु का भी हित करता है। यै वहीं राम है जिसके पास अंहकार नाम मात्र नहीं है। जो सत्य के मार्ग पर चलता है ∣

जब बात अंधकार के बीच प्रकाश की हो

आज के समय में जब इंसान आगे बढ़ने के बारे में सोचता है ∣ तब उसे लगता है कि सबकुछ आसान हो जाएगा। बिना कष्ट झेले ही वो जिंदगी में आगे बढ़ जाएगा। ऐसा सोचते वक्त वो ये भूल जाता है कि जिंदगी में कोई भी चीज यू ही नहीं मिलती है। हर चीज की कीमत अदा करनी पड़ती है ∣ बिना दर्द झेले कोई भी चीज नहीं मिलती है ∣ अब बात दीपक की ही ले लो जो अपने सृजन में कितने कष्ट झेलता है ∣   इसके बाद जब वो भट्टी में पकता है ∣ तब जाकर वो एक मजबूत दीपक का आकार ले पाता है ∣  फिर हम इंसान कैसे सोच लेते हैं कि हमें सबकुछ बिना मेहनत के ही मिल जाएगा। 

नीतीश कुमार का विरोध जरूर करें किन्तु उसे पहले

वैसे तो देश में कोई न क़ोई राजनेता का बयान सुर्खियों में चलता ही रहता है । किन्तु जब बात किसी एक वर्ग पर टीका टिप्पणी की आ जाती है। तो जैसे देश की हवा ही बदल  जाती है। पर जैसे अब आलोचना करना भी पक्ष ,विपक्ष की बात हो गयी है जहां न राजनेता , न महान हस्तियां और न ही पत्रकार सब दो समूह में विभाजित हो गए है।  अभी हाल ही का मामला ले लिजिए, जब मणिपुर में एक खास समुदाय की महिला को निवस्त्र कर घुमाया गया था । जिस पर कितनी चर्चा की गयी हम सब से छिपा हुआ नहीं है।  पर अब तक जो पितामह बने आज की दौपद्री का चीरहरण देख रहे थे। वो अब नीतीश कुमार के बयान पर तर्क करने लगे हैं। महिला का अपमान हो रहा है उन्हें इसे दर्द हो रहा है। संसद से सड़क तक इसकी चर्चा हो रही है।  बेशक उनकी बातों को नैतिकता के तराजू में नहीं तौला जा सकता है । जो किसी सभ्य समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। उसकी आलोचना की जानी चाहिए।  किन्तु उसका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं होना चाहिए।  गलत को गलत, सही को सही कहने का साहस हमारे पास होना चाहिए।   

पब्लिक है ये सब जानती है

पब्लिक है ये सब जानती है कौन कितना बड़ा खिलाड़ी है ये सब को पहचानती है गिरगिट की तरह बदल जाते हैं वो नेता वोट लेकर उनके बदले हुए रंग को वो अच्छे से पहचानती है।  स्वार्थ होता है तो आते हैं जनता से मिलने नहीं तो ये उनको सिर्फ़ नजर अंदाज करना जानते हैं।  मंहगाई हो या बेरोजगारी सबको नजर अंदाज कर ये केवल धर्म पर बहस कर मुद्दों को भटकना जानते हैं।  पर पब्लिक इतनी नादान भी नहीं वो इनकी नस को पहचानती है। 

जब प्रश्न हमारी मानहानि का हो

आज भी हमारे समाज में व्यक्ति को उसकी नाक की  सबसे ज्यादा फिक्र होती है।   जिसकी रक्षा के लिए व्यक्ति अनगिनत जतन करता है । जो उसकी मान प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ होता है ।  हर व्यक्ति का ये अधिकार होता है कि वो अपना जीवन गरिमा के साथ जी सके ।  फिर चाहे वो   इंसान गरीब हो या अमीर किन्तु हर व्यक्ति समाज के बीच सम्मान के साथ रहने का हक रखता है ∣  जब किसी व्यक्ति के द्वारा इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है ∣  तब व्यक्ति इसकी सुरक्षा के लिए कानून का सहारा लेता है। जो भारतीय  दंड संहिता में  499 मानहानि के अंतर्गत आता है ∣ जिसका सहारा लेकर व्यक्ति उन लोगों को सबक सीखा सकता है जो उस की मानहानि के लिए जिम्मेदार होते हैं।  जो मौखिक और लिखित दो प्रकार की होती है । 

चुनाव से पहले

चुनाव एक ऐसा पल जो हमें याद दिलाता है ∣ न इसका न उसका इसमें सिर्फ जनता का ही प्रभाव होता है ∣ चाहे बीतें सालों में कितना भी नजर अंदाज किए गए हो आम लोग किन्तु सबको अपना हिसाब किताब उनको देना ही होता है ∣ जिस जनता को सस्ता समझ अक्सर छिपाने की कोशिश की जाती है ∣ वक्त आने पर जैसे वो सबको आईना दिखाती है ∣ सरकार चाहे जितनी भी मजबूत क्यों न हो उसकी बागडोर जनता के हाथों में ही होती है ∣ जो चाहे तो क्रांति ला सकती है ∣ जो वक्त आने पर सबका हिसाब करती है ∣ उसके एक वोट से किसी को सरकार बनती तो किसी की बिगड़ती है ∣ सामान्य से लगने वाले लोगों के बीच से क्रांति की एक मशाल सी जलती है ∣ चुनाव हमें बताता है सत्ता का नाश किसी को भी नहीं करना चाहिए। जो आज है वो कल भी रहे ये बिल्कुल जरूरी नहीं है ।  चुनाव ही वो वक्त होता है जब सरकार को जनता की याद आती है बाकी बीते साल तो जैसे वो सोती है ∣ 'जन 'समझ जिसे अक्सर नजर अंदाज करने की कोशिश की जाती है वक्त आने पर वो‌ ही क्रांति की मिशाल जला देती है ∣

हम इंसानियत ही भूल जाएं ये तो गलत होगा

युद्ध चाहे जिस वजह से शुरू हुआ पर उसका अंजाम बुरा ही होगा मारे जाएगें सिर्फ उसमें इंसान जहां बेकसूर बच्चों का कत्ल होगा बेबसी की जब सारी हदें पार हो जाएगी जब स्त्री के पास सुरक्षित कोई माहौल न होगा कांच वाले कमरे में बैठकर  युद्ध की तस्वीर देखने वाले क्या जानें भूख से बिलखता जब‌ कोई बच्चा अपनी माँ के पास जाएगा तब उस माँ का हाल क्या होगा?  अनेक परेशानी का सामना करने वाले उस स्त्री का तब क्या होगा जब उसे मूलभूत चीजें भी नसीब न होगी  सारी सुविधा होने के बाद भी कितना तनाव पूर्ण हो जाता है सामान्य स्त्री के लिए उस मासिकधर्म का दर्द सहना  युद्ध की आहट के बीच उन महिलाओं की स्थिति का क्या होगा?  कितने मारे जा रहे युद्ध में उनका हिसाब हम चाहे जितना रखा ले पर उन टूटे सपनों का क्या होगा  जो इस युद्ध के साथ हर दिन दफन हो रहे हैं ∣ पक्ष विपक्ष की लड़ाई में अगर हम मानवता का मूल धर्म भूल जाएं ये तो गलत होगा। 

दिवाली की सफाई करते तुम याद रखना

दिवाली के त्यौहार की जब हम बात करते हैं ∣ तब हमारे सामने सबसे पहले दिये नजर आते हैं ∣ जो अमावस्या की काली रात को रोशन कर जाते हैं ∣ किन्तु इन सबसे पहले दिवाली के लिए जो तुम काम करते हो। वो है घर की सफाई।  जब तुम घर में लगी धूल को हटाने का काम करते नजर आते हो।  जब तुम घर की सफाई करते हो तब तुम्हें अपने आस पास की चीजें में काफी धूल सनी हुई नजर आती है। कई जगह पर तुम्हें सिर्फ जाले ही जाले नजर आते हैं ∣ जिन्हें जब तुम हटाने की कोशिश करते हो। तब वहां पर तुम एक तरह के प्रकाश को  पाते हो।  तब तुम समझ पाते हो कि कोई भी चीज़ जो ज्यादा दिन तक बिना इंसान के सम्पर्क में रहे तो उसमें धूल ही बैठ जाती है ∣ ये तुम  निर्भर  करता है कि तुम स्वयं अपने दिमाग का कितना उपयोग कर पाते हो। कहीं उसमें भी तो तुम धूल की   परतें नहीं जमने देते हो ∣ जो तुम्हें केवल तुम बनाती है ∣ जो तुम्हें ही सबसे बड़ा दिखाती है ∣ जो तुम्हारे अहम को और भी ज्यादा बढ़ती है ∣ जो सबको तुम से छोटा दिखाने की कोशिश में लग जाती है ∣ अगर ऐसा है तो तुम हटाओ अपने चारों तरफ से वो जाले जो तुम्हें एक बेहतर इंसा...

सबको शिकायत है अपनी अपनी जिंदगी से

सबको शिकायत है अपनी अपनी जिंदगी से,  उन्हें कौन बताएं जिंदगी में दर्द क्या चीज होती है ?  कितनी अजीब बात है न जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं । वैसे वैसे खुश होने की वजह हम तनाव ग्रसित हो रहे हैं।   जहां तकनीक ने हमारे जीवन को आसान कर दिया है ∣ वहीं  दूसरों को खुश देख हम दुखी हो रहे हैं । हमें लगता है कि केवल हमारे ही जिंदगी में सारी दुख तकलीफें है ∣ हम ही जिंदगी का सारा दर्द जी रहे हैं । ऐसे समय में हम ये भूल जाते हैं कि हम भी किसी ओर के लिए दूसरे ही है ∣ हम भी उनके लिए वो खुश नसीब इंसान है ∣ जिसकी जिंदगी में कोई भी दर्द नही है ∣ जो जिंदगी को मजे से जी रहा है ∣ बिना एक आंसू बहाएं।  किन्तु जिंदगी की सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। जहां हर किसी के जीवन में आती है परेशानियां किन्तु फर्क महज इतना सा है कोई इसमें खुश कोई दुखी है ∣ कोई इस दर्द को अपनी ताकत बना लेता है । जिंदगी में  आगे बढ़ने का तरीका खोज लेता है ∣ तो कोई दर्द को ही अपनी जिंदगी बना लेता है ∣ सबकी जिंदगी में रहती है दुख तकलीफें किन्तु जो जिंदगी में इन सबके बावजूद चलना सीख जाता है वहीं असली हीरो ...

आज के समय के मुक्तानंदजी

बचपन में हिन्दी की एक कहानी पढ़ी थी जिसका शीर्षक ही ' मुक्तानंदजी ' जी था।  जिसमें एक ऐसे पात्र के बारे में बताया गया था जो कोई भी मुक्त की चीज लेने से पीछे नहीं हटते है।  फिर भी चाहे उसके चलते उन्हें कितनी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।  आज के समय में इंसान भी कुछ इसी किस्म का हो गया है जो ये जानते हुए कि आज का जमाना किसी को एक पैसा भी मुफ्त का देने का नहीं है तब भी वो उसे लेता जाता है। ये जानते हुए की इसकी कीमत उसे किसी न किसी रूप में चुकानी होगी।   

Today Thought

१.  जीवन में अक्सर    बहुत  आसान होता है उम्मीद खो देना बावजूद उसके लड़ने से।  २. जिंदगी में हम चलते तो बहुत सारे लोगों के साथ है ∣ पर आगे चलते हुए बहुत से लोग पीछे छुट जाते हैं ∣ ३. जहां बात बात पर अपना पक्ष रखा जाने लगा वहां रिश्ते कोई गुंजाइश नहीं रह जाती है ∣ ४. जिंदगी के हर मोड़ पर हमें अपनी प्राथमिकता तय करनी पड़ती है ∣   ५. जीवन में अगर हमें अपने ज्ञान का स्तर समझना है ∣ तो उन लोगों के बीच जाना होगा जिनके लिए हम कुछ करना चाहते हैं।  ६. हमारी ज्ञान का स्तर अक्सर क्रोध के समय मालूम चलता है ∣