Skip to main content

सबको शिकायत है अपनी अपनी जिंदगी से


सबको शिकायत है अपनी अपनी जिंदगी से, 
उन्हें कौन बताएं
जिंदगी में दर्द क्या चीज होती है ? 

कितनी अजीब बात है न जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं । वैसे वैसे खुश होने की वजह हम तनाव ग्रसित हो रहे हैं। 
 जहां तकनीक ने हमारे जीवन को आसान कर दिया है ∣ वहीं  दूसरों को खुश देख हम दुखी हो रहे हैं । हमें लगता है कि केवल हमारे ही जिंदगी में सारी दुख तकलीफें है ∣ हम ही जिंदगी का सारा दर्द जी रहे हैं ।
ऐसे समय में हम ये भूल जाते हैं कि हम भी किसी ओर के लिए दूसरे ही है ∣ हम भी उनके लिए वो खुश नसीब इंसान है ∣ जिसकी जिंदगी में कोई भी दर्द नही है ∣ जो जिंदगी को मजे से जी रहा है ∣ बिना एक आंसू बहाएं। 
किन्तु जिंदगी की सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। जहां हर किसी के जीवन में आती है परेशानियां किन्तु फर्क महज इतना सा है कोई इसमें खुश कोई दुखी है ∣
कोई इस दर्द को अपनी ताकत बना लेता है । जिंदगी में आगे बढ़ने का तरीका खोज लेता है ∣
तो कोई दर्द को ही अपनी जिंदगी बना लेता है ∣
सबकी जिंदगी में रहती है दुख तकलीफें किन्तु जो जिंदगी में इन सबके बावजूद चलना सीख जाता है वहीं असली हीरो होता है ∣



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..