Skip to main content

तुम गलत भी हो सकते हो



सबके लिए तुम सही हो
ये बिल्कुल जरूरी नहीं
क ई बार उनके लिए तुम गलत भी हो सकते हो
जब फैसला तुम अपनी भलाई के लिए लो
जरुरी नहीं सबसे तुम्हें इसके लिए सराहना ही मिले
कुछ से तुम्हें तिरस्कार भी मिल सकता है। 
सब तुम्हारे दोस्त हो
ये बिल्कुल जरूरी नहीं
कुछ उससे ज्यादा तुम्हें नापसंद करने वाले हो सकते है ∣
इसके बावजूद
तुम दूसरों के लिए ऐसा कोई फैसला मत लेना
जो कल जाकर तुम्हें परेशान करें। 
जो तुम्हें ताउम्र के लिए
एक ऐसी सजा दें
जो आगे चलकर तुम्हारी सबसे बड़ी भूल बनें। 
 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..