Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

आज भी है मायने प्रेमचंद के लेखन के

आज हम उस लेखन को ज्यादा महत्व देते हैं जिनके लेखन में समाज की सच्चाई हो. कहते हैं कि साहित्य समाज का आईना होता है  जिसे प्रेमचंद के लेखन से देखा जा सकता है. जिन्होंने अपने लेखन के जरिये जहाँ  ओर   किसानों की समस्या पर गोदान लिखा तो वही दूसरी ओर  नारी की समस्या पर निर्मला, बूढ़ी काकी, कफन, सेवासदन, मंगलसूत्र जैसी  रचना लिखी जो आज के समय में भी पढ़ी जाती है. उनके लेखन पर  ये उर्दू की शायरी बहुत सही सी लगती है "कौन सी बातें कब कही जाती जिनको है सलीका केवल उनकी, बातें सुनी जाती " आज जब हर कोई  अपने लेखन से  कुछ अलग लिखने की सोच रहा है ऐसे में उसे प्रेमचंद के लेखन को जरूर पढ़ना चाहिए जिनके लेखन में एक अलग ही जादू है. जिनकी रचना मुख्यता गाँव के परिवेश पर आधारित है.

आध्यात्मिकता की ओर ले जाती है गोरा

            उपन्यास रवींद्र नाथ टैगोर  इस उपन्यास की कहानी में एक  गोरा   नाम का युवक  है जो कि शुरू से ही अपने आप को हिंदू समझता है  जो नियम धर्म का बहुत पक्का है वो  अपनी माँ आनंदमई के बनाये हुए भोजन को  केवल इसलिए नहीं करता क्योंकि  उसकी माँ  आनंदमई कोई भी नियम धर्म  नहीं मानती  है वो अपने घर आयी कुम्हारन से  किसी भी तरह की दूरी नहीं रखती यहाँ तक की वो कभी कभी उसके घर चाय तक पी आती है.    जब गोरा  के पिता की तबीयत अचानक खराब हो जाती है तब उसके पि ता  ये चाहते हैं  कि मेरे मरने से पहले ही गोरा  को ये मालूम चले जिस हिन्दू समाज के लिए वो हमेशा दूसरों की बातों को अनदेखा करता  है असल में वो उसका है ही नहीं . जब गोरा को उसके पिता के द्वारा  मालूम चलता   है कि वो आनंदमई का बेटा नहीं है  तब वो बहुत टूट सा जाता है. वो परेश बाबू के पास जाता है जो कि एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और गोरा  कहता है कि मैं हिन्दू नहीं हूँ   मैं अब इ...

क्या आज हम सच में आधुनिकता के प्रतीक है?

आज हर कोई खुद को आधुनिकता का प्रतीक समझता है जहाँ वो दूसरे को ये दिखाने में लगा हुआ होता है कि वो आज आधुनिक हो चुका है .  किन्तु ये उस समय झूठा साबित होता है जब वो किसी काम के लिए लड़के और लड़कियों में फर्क करता है. आज हम सब को ये समझने की जरूरत है कि एक बेहतर कल के लिए दोनों में समानता होना जरूरी है इसलिए आज हमें एक ऐसे समाज को  निर्माण करने की जरूरत है जहाँ लड़का  और लड़की  दोनों समान हो उन में किसी तरह का भेदभाव न हो. इसके लिए जरूरी है कि घर में इस तरह का माहौल हो जहाँ लड़का और लड़की में किसी तरह का भेदभाव न हो. आज आवश्यकता है बदलाव की..       

Today

       ᴍᴏᴛɪᴠᴀᴛɪᴏɴ   𝟷.   ᴄᴏɴғɪᴅᴇɴᴄᴇ  जब सारी दुनिया तुम्हें कमजोर करने के लिए आ जाएं, तब खुद पर विश्वास रखना सबसे जरूरी होता है. 𝟸. ᴛʀᴜsᴛ  कुछ ज्यादा बड़ा करना चाहते हो तो सबसे ज्यादा विश्व वास खुद पर रखों. 𝟹. ʜᴀʀᴅ ᴡᴏʀᴋ जिंदगी में सबसे ज्यादा काम जीवन में की गयी मेहनत ही आती है. 𝟺. ɪᴅᴇᴀʟ ᴘᴇʀsᴏɴ    जब चारों तरफ अंधकार ही अंधकार दिखें तब अपने   आदर्श व्यक्ति के जीवन के संघर्ष को याद करना चाहिए. 𝟻. ᴄᴇʀᴛᴀɪɴ जीवन में निश्चित कुछ भी नहीं न सफलता न असफलता. 𝟼. ᴍᴇᴀɴɪɴɢ ғᴜʟʟ जीवन इतना तो अर्थ पूर्ण रखों कि अगर मौत भी आ जाए तो इस बात का गम न हो कि मैनें जीवन में कोई  लक्ष्य हासिल नहीं किया. 𝟽. ᴀᴄʜɪᴇᴠᴇ ᴀɪᴍ अपने सपनों को पाने के लिए एक पल सब चीज त्याग दो जो तुम्हे पसंद है. 𝟾 . ᴀɴᴏᴛʜᴇʀ ᴄʜᴀɴᴄᴇ  जिंदगी हर किसी को कुछ बनने के लिए दोबारा मौका नहीं देतीं. 𝟿 .ᴛɪᴍᴇ     समय समय की बात है कल जो तुम्हे अपना लग रहा था उसने ही तुम्हे आज पराया कर दिया.

𝘼𝙋𝙅 𝘼𝙗𝙙𝙪𝙡 𝙆𝙖𝙡𝙖𝙢

 अगर संघर्ष ज्यादा हो तो हर जीत तुम्हारे कदमों में होती है लेकिन उसे पाने के लिए संघर्ष भी कम  नहीं होता जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कलाम है जिन्होंने  ये साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हो तो हर मुश्किलों को पार किया जा सकता है. डॉ कलाम  की आत्मकथा ' अग्नि की उड़ान ' एक ऐसी ही प्रेरणा दायक किताब है  उनकी आत्मकथा '    जो न केवल उनके संघर्ष को दिखाती है बल्कि  हमारे जीवन की सच्चाई को भी बताती है  कि असफलता  ही हमें जीवन में नयी राह देती है   . कहते हैं किसी साहित्य से हम उतना ही ले सकते हैं जितना की हमने अनुभव किया हो किन्तु अग्नि की उड़ान में हम सब को पढ़ते वक्त बहुत सी ऐसी चीजें मिलेगी जिन्हें  न  केवल हमने जिया होगा बल्कि  वो हमारी आवाज भी बनी होगी जो हमें आज भी जीने की  नयी उम्मीद  देती है . आज हम से ज्यादा लोग केवल इस  ही उलझन  में रहते हैं कि हमारे पास इस चीज को करने के लिए ये नहीं है  किन्तु कलाम का जीवन हमें ये शिक्षा देता है कि सीमित चीजों  में भी बहुत कुछ किया जा सकता है. ...

आज आवश्यकता इस पर भी ध्यान देने की

कहते हैं कि परिवर्तन ही संसार का नियम है किन्तु जब  वही परिवर्तन वरदान से अभिशाप बन जाएं तब उसकी परिभाषा बदल दी जाती है. आज जहाँ एक ओर पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी ओर कुछ जगह पर   आपदा ने मानव का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बिहार और   असम की बाढ़ है जिसने  लाखों लोगों  केे सिर में दर्द कर दिया है जिससे लोगों  का जीवन संकट मे पड़ गया है. लेकिन कुछ आपदा के लिए हम  स्वयं ही जिम्मेदार है  जिसमें पेड़ की कटाई, अवैध खनन, जैसी गतिविधियां शामिल हैं. आज आवश्यकता  है कि एक बार   पर्यावरण को बचाने के लिए नए सिरे से उस पर ध्यान देने  की.    

मरना हमारे बस में नहीं पर जीना हमारे बस में हैं. दिल बेचारा

दिल बेचारा मूवी मुख्य रूप से जीने का तारीक बताती है  और साथ ही सीखाती है कि सबकी   जिंदगी में मुश्किलें होती है किसी की थोड़ी त़ो किसी की ज्यादा होती है किन्तु उसमें भी कुछ लोग होते हैं जो तब भी हंस रहे होते हैं. हमारे चारों तरफ जब हम दूसरे को देखते हैं तो हमें  लगता है कि हमारे ही जीवन में ही परेशानी है लेकिन जब हम अपने सामने वाले की परेशानी को जानते हैं तब हमें मालूम चलता है कि असली परेशानी आखिर किस के पास है. इस मूवी में  आनंद  फिल्म का वो  डायलॉग बिल्कुल सूट करता है कि 'जिदंगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं'. आज भले ही सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच में नहीं है लेकिन  उसके संघर्ष के चर्चे हम सब के बीच है मैं ये नहीं कहती कि संघर्ष केवल मध्यम वर्ग  ही करते हैं किन्तु ये सच्चाई भी हमें नहीं भूलनी चाहिए कि आज भी हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग है जिनका "संघर्ष शून्य से  शिखर" तक का रहा है ** दोस्तों मरना सबको एक दिन है अंतर  केवल इतना है कि कोई पहले जायगा तो कोई बाद में किन्तु उसमें वो ऐसा क्या करके जाता है   जो उसे दूसरे से...

व्यक्ति का निर्माण

एक इंसान के निर्माण के लिए जरूरी होता है उसके जीवन का संघर्ष ज़ो केवल उसकी सफलता में ही नहीं बल्कि उसकी असफलता में भी होता है . इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि जब व्यक्ति किसी लक्ष्य की  प्राप्ति के लिए कोई काम करता है तो व़ो उसे लगातार करता जाता है जिसमें उसे कई बार असफलता भी मिलती है .लेकिन वो लगातार अपने काम को करता चला जाता है .  व्यक्ति का निर्माण केवल अच्छी परिस्थितियों में नहीं बल्कि बुरी परिस्थितियों में भी होता है जहाँ उसको जीवन जीने की नयी सीख मिलती है. इसलिए तो कहा जाता है 'जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है'.

अब फिर

आज रात फिर से भोपाल में  लॉक डाउन लागू होगा कहने तो ये केवल दस दिन के लिए है लेकिन उस दस दिन लोगों की क्या हालात होगी वो तो लोग ही जान रहे हैं . पिछली बार लॉकडाउन   से पहले लोगों के पास पैसे तो थे खर्च करने को लेकिन इस बार सब के उसे भी  बुरे हालात हैं केवल उन  लोगों को छोड़कर जिनके घर हर महीने दस तारीख तक पैसे आ जाते हैं लेकिन अफ़सोस ऐसे लोगों की संख्या  बहुत कम है.    लॉक डाउन को लगाना कोरोना  की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए तो   ठीक है किन्तु ऐसे  वक्त उन लोगों के बारे में भी शासन को सोच लेना चाहिए जिनको  हर दिन कमाना खाना  होता है उनके लिए भी तो कुछ होना चाहिए लोगों को मुफ्त खाने देने वाली दीनदयाल योजना का तो अभी कुछ पता ही नहीं चल रहा है.

🌟 हर जगह है 🌟सृजन

आज के समय  सृजन का मतलब है किसी चीज का निर्माण करना तो कभी शब्दों के साथ खेलना . हमारे  चारो तरफ  सृजन ही 🌸   सृजन  है क भी वो किसी  कला के रूप में तो कभी वो किसी निर्माण के रूप में लेकिन इस चीज में हम हमेशा कुछ चीजों को  काम सा आंकते है जो अच्छा लिखते  हैं वो सोचते हैं बोलना तो लिखने से सरल होता है और जो बोलते है तो वो सोचते हैं कि लिखना तो बोलने से सरल होता है किन्तु वो दोनों इस चीज को जब समझते हैं जब उन्हें लिखना और बोलना दोनों होता है . इसलिए तो कहा जाता हैं कि किसी भी चीज का   सृजन करने के लिए कठिन मेहनत की जरूरत होती है जैसे मिट्टी को वैसे तो लोग  तुच्छ वस्तु समझते हैं लेकिन इसके सही उपयोग से  एक कुम्हार  मिट्टी का घड़ा बनाता है .🍀 दूसरी तरफ खाना बनाना जिसे लोग बहुत सरल सा   समझते है लेकिन जब  स्वयं लोग  खाना बनाते हैं तब उन्हें मालूम चलता है कि खाना बनाना भी मुश्किल होता है. सृजन कहाँ नहीं ❄   ❄ वो कभी खाना बनाने में दिखता है तो कभी कुछ शब्द गढ़ने में त़ो कभी तो चार शब्दों...

●◉✿Thought✿◉●•◦

                १.कभी कभी कुछ याद न आना बहुत बुरा होता है. २.किसी को माफ करना बड़ी बात है ३.कभी  कभी किसी की खामोशी उसके नाराज रहने की हजार वजह दे देती है. ३ .जीवन में कुछ करने का कारण होना जरूरी होता है ४.अगर हमें आगे बढ़ना है तो  हमें जीवन  में जोखिम लेना होगा.  ५ .जिंदगी  में  जितनी बड़ी  चुनौती होगी सफलता उतनी खास होगी.

आज फिर क्यों

अक्सर लोग अपने काम तो याद रखते हैं लेकिन वो उसके लिए की गई मेहनत को याद रखना भूल सा जाते हैं जिस कारण कई बार उन्हें परेशानी होती है अभिताभ बच्चन  एक फिल्म के  संवाद में कहते हैं कि "इंसान को अपनी औकात  कभी नहीं भूलनी चाहिए " यहाँ पर उनका अर्थ इसे जो भी किन्तु आज के संदर्भ में इसका अर्थ अपने किए गए परिश्रम  से है  हमारी जिंदगी में दो तरह के बदलाव आते हैं एक वो जो समय के साथ आते है दूसरे वो जिन्हें हमें जरूरी तौर पर लाना होता है. एक अच्छी शुरुआत के लिए बदलाव जरूरी माना  जाता है किन्तु वो बदलाव सकरात्मक हो तब ही उसमें  श्रेष्ठता होती है आज हम अपने किसी  नए काम को करने के लिए स्वयं को ये झूठी दिलासा दे रहे हैं कि समय के साथ हम सब कुछ सीख लेगें जबकि इसकी सच्चाई ये है कि जब तक हम स्वयं से ये न समझ लेगें कि हम इस काम में कच्चे हैं  तब तक हम अपना श्रेष्ठ नहीं दे पाएगें . आज  फिर क्यों? हम किसी बेहतर काम को करने के लिए खुद से जी चुरा रहे हैं . 

Zindagi

कोई रो रहा होगा, तो कोई हंस रहा होगा किसी ने जन्म लिया होगा तो किसी का स्वर्गवास हुआ होगा,  एक जगह अर्थी  सज रही होगी तो दूसरी तरफ डोली उठ रही होगी दोनों में समानता  बस इतना होगी कि चार फूल अर्थी में सजे होगे तो चार फूल डोली में पड़े होगे, किसी को दो वक्त की रोटी भी नहीं मिली होगी तो किसी के घर में पकवानों की झड़ी होगी,  किसी के पास दौलत ही दौलत होगी किसी के पास फूटी कौड़ी भी नहीं होगी। क्या कहे ऐसी जिदंगी का किसी की आंखें नम होगी किसी के जाने पर तो किसी के यहाँ किसी बच्चे के आने की खुशी होगी,  किसी की कहानी शुरू हुई होगी तो किसी की कहानी खत्म हुई होगी.

•●◉✿Monday motivation✿◉●•◦◦•●◉✿.✿◉●

◦•●◉✿ १. आप तब तक नहीं हारते जब आप किसी काम को करने से मना न कर दे  .  २. कभी कभी थोड़े समय की चूक भी जिंदगी में बहुत कुछ सिखा देती है. ३. जरूरी नहीं हर भूल सुधारने का मौका  जिदंगी आपको दे. ४. मेरे  पास क्या नहीं उसे पछतावा करने से अच्छा ये सोचना कि मेरे पास क्या कुछ नहीं . ५.जिस तरह बिना किताब पढ़े कुछ  कुछ नया नहीं लिखा जा सकता है ठीक उसी तरह कुछ नया अनुभव किए  बिना कुछ नया नहीं सोचा जा सकता है. ६.कामयाबी सबको मिल जाती है लेकिन उसे  बनाए  रखना सबकी बस के बात  नहीं.

जब समय का पहिया चलता है

       आज समय अपनी गति से चलता जा रहा है किन्तु हम में से कोई  भी अभी ये सोच नहीं रहा है  उनके पास इस समय किसी भी काम को करने के लिए कितना समय है  जिसमें वो क्या कुछ नहीं कर सकता हैं लेकिन जब वो कुछ नया करने की सोचेगा .तब यही समय हमें ये बताएगा कि हमारे पास किसी काम को करने के लिए इतना भी समय नहीं है जितना की हम सोच रहे हैं.इसलिए आज से अभी इस वक्त से अपने समय का उपयोग किसी अच्छे काम में करे . और  जीवन में  आगे बढ़े    .  वैसे भी समय का पहिया चलता है      दिन ढलता है रात आती है       रात में जब एक छोटा सा     नन्हा सा दीपक जलता है                                 उसकी जरा सी ज्योत सही पर दूर से उसको देख कोई बरसों का मुसाफिर गिरते गिरते संभलता है.

◦•●◉✿thought✿◉●•◦

  ◦ 𝓐   जरूरी नहीं कि कोई बड़ा ही कुछ आप को    सिखाएंं छोटे भी आपको  सिखाने  की कोशिश करते हैं .  𝓑 व्यक्ति की पहचान उसके गुण से  होती है. 𝓒 अगर कोई आपको किसी चीज के लिए कुछ कह रहा है तो उसे नजर अंदाज मत करिये क्योंकि हर व्यक्ति को लोग नहीं सिखाते. 𝓓 कभी कभी मित्रों को याद कर लेना चाहिए कुछ नहीं तो एक स्नेह त़ो मिल  ही जाता है 𝓔  हर दिन खुद को बेहतर बनाने के लिए कुछ बेहतर कीजिए.

𝕿𝖔𝖉𝖆𝖞 𝖒𝖔𝖙𝖎𝖛𝖆𝖙𝖎𝖔𝖓

" ईशा ने कहा कि दूंगा सदा स्वच्छ नीला आकाश फूल भरी  राहे  जीवन भर बिना बादल,  बिना बरसात बिना दुख के आनंद न होगा न शांति बिना प्रलाप " आज के संदर्भ में इसका अर्थ बिल्कुल स्पष्ट  है कि हम जिनको भी मानते हैं उसने बिल्कुल भी ये नहीं कहा कि हमारे जीवन में हमेशा सुख ही सुख रहेगा. वैसे भी   '𝘕𝘰 𝘱𝘢𝘪𝘯𝘴,𝘕𝘰 𝘨𝘢𝘪𝘯𝘴,  जीवन का वो सत्य है जिसे हम चाहकर भी नहीं झूठला सकते हैं "आज हम इसलिए परेशान नहीं है कि हमारे पास बहुत सारी परेशानी है बल्कि हम इसलिए परेशान है क्योंकि हमारे समय में भटकाव हर जगह है." आज हम इस सच्चाई को नहीं मान रहे हैं  कि हम मेहनत करने से डरने लगे  है  और हम  खुद से भाग रहे हैं.   आज हमारी अपेक्षाएं बहुत ज्यादा बढ़ रही है जितना हम काम नहीं कर रहे हैं उतना हम सोच रहे हैं कि हमें मिल जाए जो सम्भव नहीं है. ये सारी बातें सोचते वक्त हम ये भूल रहे हैं कि हमारे देश में कुछ लोग हम से ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं फिर भी वो खुश है . * आज समय के साथ खुद को बनाए रखने के लिए जरूरी है जुनूनी होना क्योंकि जब आप कि...

थोड़ा समझने की जरूरत है

𝕿𝖔𝖉𝖆𝖞 𝖙𝖍𝖔𝖚𝖌𝖍𝖙     अक्सर हम देखते है  कि कुछ लोग आपको बात बात पर टोकते रहते हैं जिसका आप को बुरा लग ता है और क ई बार हम उसे इस बात के लिए भला बुरा भी कह देते हैं . लेकिन हम ये नहीं समझ पाते कि आज इतनी व्यस्तता के बावजूद अगर हमें कोई कुछ सुधारने को कह रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है हमें उसे थोड़ा समझने की जरूरत है. दूसरी तरफ हमारे कुछ अपने दोस्त होते हैं जिनका व्यवहार हमेशा अच्छा होता है लेकिन क ई  बार वो हमें बेमतलब ही चिल्ला देते हैं और हम उसका बुरा मान लेते हैं ऐसा नहीं है कि आज के समय में किसी को कोई परेशानी न हो हमें नहीं मालूम कि वो किन परेशानी से जूझ रहा होता है इसलिए अगली बार अगर आपके साथ आपका कोई मित्र ऐसा करे तो उसका बुरा मत मानना क्यों कि व़ो दोस्त आपको  अपना मानता है जिस कारण  व़ो अपना दुख   और सुख आपके सामने रखा देता है बिना इसकी चिंता करे कि आपको बुरा लग सकता है.

𝖙𝖔𝖉𝖆𝖞 𝖂𝖔𝖗𝖑𝖉 𝖞𝖔𝖚𝖙𝖍 𝖘𝖐𝖎𝖑𝖑 𝖉𝖆𝖞

आज भारत में पहले की तुलना में अधिक लोग पढ़ाई कर रहे हैं डिग्री ले रहे हैं किन्तु दुख की बात ये है कि उसमें बहुत कम ही लोग  गुणवता  पूर्ण शिक्षा ले रहे हैं  जिसके कारण संख्या ज्यादा और गुणवत्ता में कमी है.  भारत में   इस समय बहुत सारे  शैक्षणिक संस्थान है  किन्तु उनमें से बहुत कम ही संस्थान ऐसी शिक्षा दे पा रहे हैं जिसकी आज के समय जरूरत है हर चीज में आज बहुत बदलाव आ गए हैं किन्तु हमारे पाठ्यक्रम वही पुराने चल रहे हैं जिस कारण आज भारत में बेरोजगारी जैसी समस्या उत्पन्न  है हर कोई सिर्फ रोजगार पाना चाहता है देना कोई नहीं. इसके विपरीत भारत में एक सकरात्मक पक्ष ये  है कि भारत एक युवा देश है जहाँ सबसे ज्यादा युवा की संख्या है  जिसकी डिक्शनरी में असम्भव कुछ भी नहीं  हमारे देश के युवा  वर्ग जो आज दूसरे देशों में अपनी प्रतिभा दिखा कर काम कर रहे हैं .  आज इस देश में बैठे युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा का उपयोग करना होगा.

आज आवश्यकता है

अक्सर जब हमें एक दम से कोई काम करने के लिए आ जाएं और उसकी भी शर्त हो कि उसे समय पर पूरा करना है. ऐसे समय में हमारे धैर्य की परीक्षा होती है और अक्सर लोग ऐसी दौड़ में खुद   को रखने से पहले ही हार स्वीकार लेते है और उसे नहीं करते दूसरे वो लोग होते हैं जो इस चीज को लेकर हां कर देते हैं कि कुछ नहीं तो समय के साथ अपने काम की क्षमता का तो पता चलेगा. दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक जो बहुत आशावादी होते हैं और दूसरे जो यथार्थवादी होते हैं वो हर चीज के लिए  सपना नही देखते बल्कि वो चीजें जैसी है उसे वैसे ही करने को सोचते हैं हर परिस्थितियों में वो काम करते हैं समकालीन समय में हमें आशावादी से ज्यादा यथार्थवादी होना होगा क्यों कि अब समय कल्पनाओं का नहीं बल्कि वास्तविक रूप से जीवन जीने का है.

धन्यवाद तुम को भी

   आज सीबीआई ने 12 वी का रिजल्ट घोषित किया है जिसमें इस साल भी लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में ज्यादा है . लगातार छठवीं बार लड़कियां लड़कों से आगे निकल गयी है . उन सभी लड़कियों को बहुत बहुत बधाई और लड़को को भी बधाई. हमारा देश जब बेहतर बनेगा जब हमारे समाज में लड़के  और लड़कियों को समान रूप से देखा जाएगा  . उसके लिए जरूरी है कि हम लड़कियों के साथ लड़कों को भी ये शिक्षा दे कि सफलता  में कोई  लिंग नहीं देखी जाती वो केवल जुनून और संघर्ष देखती है .  उन सभी लड़कों को मैं धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने हमेशा हार जीत के मामले में ये न देखा कि कौन लड़का यहाँ कौन लड़की, उस लड़के ने अपनी बहन या पड़ोस की लड़की को पढ़ने के लिए रोक नहीं बल्कि उसका हौसला बढ़ाया. "

Today Thought

.•♫•1 •♫•.मेहनत केवल तब नही की जाती जब आसान होता है बल्कि तब की जाती है जब लड़ना और भी मुश्किल हो. .•♫•2•♫•. कुछ  लोग को देखकर समझ में आता है कि लड़ाई जीवन में तब तक लड़ी जानी चाहिए जब तक मंजिल न मिले. .•♫•3•♫•. सत्य वो है जो हर किसी को नहीं दिखाई देता. .•♫•4•♫•.इम्तिहान देना ही जिंदगी की नियति है. .•♫•5♫•.  दर्द के समय मालूम होता है कि बिना दर्द के जीवन जीना क्या  होता है.

विश्व जनसंख्या दिवस

आज  हम सब के सामने जनसंख्या वृद्धि एक चुनौती  है  अगर समय रहते इसे कम न किया गया तो व़ो दिन दूर नहीं  जब  हमें खाने ,पीने  जैसी मूलभूत आवश्यक्ताओं के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. अर्थशास्त्र की दृष्टि से देखें तो Demography (जनसांख्यिकी) तीन अवस्था में होती है- १. प्रथम अवस्था  -जिसमें  जन्म दर और मृत्यु दर दोनों उच्च स्तर पर होती है जिसमें जनसंख्या समान स्तर पर होती है. २. दूसरी अवस्था- जिसमें  मृत्यु न के बराबर होती है  किन्तु जन्म दर अधिक होती  है जिसके कारण जनसंख्या तेजी से बढ़ती है.भारत आज दूसरी अवस्था से जूझ रहा है. ३. तीसरी अवस्था- जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही कम  होती  है वहाँ जनसंख्या धीमी गति से बढ़तीं है. जनसंख्या वृद्धि के कारण १. सामजिक कारण - बेटे की चाह में अधिक बच्चों का होना. २. आर्थिक कारण - खेती में अधिक लोगों की आवश्यकता होती है. 3 अंधविश्वास- बच्चे भगवान की देन है 4 भौगोलिक कारण- भारत की जलवायु  अन्य देशों की तुलना में गर्म है जिसके  कारण लड़कियां जल्दी  परिपक्व होती है .  ...

सोचना जरूरी है

        वर्तमान समय में हमारे पास समय की अधिकता है जिसका हम सही काम के लिए उपयोग कर सकते हैं वैसे भी कल किस ने देखा? इसके बाद फिर हमें इतना समय मिले भी या  न मिले इसलिए हमें आज  बेहतर करना होगा. कई लोगों का इस समय कुछ न करने का मन होगा व़ो ये सोच रहेगें होगेंं  कि अभी कुछ दिन और आराम कर ले. ध्यान रहे इस बात का कि समय अपनी गति से कल भी चल रहा था और आज भी चल रहा है हमारे ठहरने  और न करने से ये दुनिया नहीं  रूक जाएंगी किन्तु हमारे न करने पर हमारा बुरा जरूर हो सकता है क्योंकि समय -समय  की बात है हर किसी को जिंदगी इतना वक्त नहीं देती है कि वो कुछ कर ले. वैसे भी ............ " जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं फिर नहीं आते हैं ".

विचार

एहसास दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सीरियल है जिसका  गीत सच में हम सब को जीवन के बारे में  बताता है  कि जिंदगी कुछ नहीं भी  केवल एक कहानी है हर किसी  के पास अपनी एक कहानी है फर्क इतना है  कि किसी की कहानी बहुत मशहूर हो गई है तो किसी की कहानी केवल उस तक सीमित  है. फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी   इसका तो क्या कहना  हम भारतीय की कुछ चीजें आज भी बहुत प्रासंगिक  हैं जिससे  भारतीयों की  अपनी एक अलग पहचान है  हमारे यहाँ  अनेकता में भी एकता है  जहाँ रहते तो अलग -अलग धर्म के लोग  हैं जिनके  आचार व्यवहार भिन्न है  किन्तु फिर भी सब  हिन्दुस्तानी कहलाते है.

छोटी सी उम्र में

बालिका वधू  सीरियल आप  सब ने देखा होगा  जिसमें आनंदी और जगय्या  की वो मस्ती कौन भूल सकता हैं उस सीरियल को भले ही  आज बहुत समय हो गया हो किन्तु वो आज  भी लोगों की पसंद है. बलिका  वधू जिसकी थीम ही "बाल विवाह"  थी जिसमें बाल विवाह के कारण होने वाली बुराई को स्पष्ट रूप से बताया गया था.   न जाने आज भी आनंदी जैसी कितनी लड़कियों की शादी बचपन में ही कर  दी जाती है. बाल विवाह के दुष्परिणाम १. कम उम्र में शादी के कारण लड़कियां कच्ची उम्र में  ही माँ  बन जाती है जिसका प्रभाव उनके बच्चे पर स्पष्ट दिखाई देता है वो बच्चा पैदा  होने के कुछ समय पश्चात ही मर जाता है या तो वो कुपोषित हो जाता है. आज समकालीन समय में बाल विवाह हम सब के सामने के चुनौती बनकर खड़ा है  ** अब और  नहीं बने बालिका वधू लड़का 21 साल और लड़की 18 साल में बने वर वधू **.

निर्भर करता है

आज के समय में हमे ये जरूर लगता है कि कोई व्यक्ति अपने किसी काम में इतना निपुण इसलिए है क्योंकि वो पहले से ही बहुत अच्छा काम करता है जबकि सच्चाई इसे बहुत अलग होती है हर व्यक्ति को अपने जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है . कुछ लोग  किसी व्यक्ति की सफलता को उसकी किस्मत मानते हैं तो कुछ उसे उसकी मेहनत का परिणाम मानते हैं. सफलता या असफलता के महत्व से ज्यादा खुद को निखारने का जुनून जिनके पास होता है वो हर ऊंचाई पर खड़े होने की दम रखते हैं .  "निर्भर करता है उसके जुनून पर कितना कुछ वो सह सकता है कई जख्मों को भी खाकर वो कामयाबी को पाने के लिए लगातार मेहनत करता है निर्भर करता है ."

Monday motivation

[̲̅1̲̅] जब किसी चीज को पाने का जुनून सिर पर हो ता है तब आने वाली परेशानी से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. [̲̅2̲̅] उन लोगों  से कभी झूठ मत कहना जिनको  आप पर सबसे ज्यादा विश्ववास है [̲̅3̲̅] धूप ही सही  लेकिन सिर पर किसी का होना अच्छा होता है फिर भले वो अपने की कृपा हो या कड़ी धूप हो. [̲̅4̲̅] एक समय था जब किसी से सच न कह पाने के कारण झूठ बोलते थे अब एक समय की सच न बोलने के कारण शांत रहने लगे हैं. [̲̅5̲̅] जुनून सबके पास ह़ोता है फर्क इतना होता है कोई उसे ज्यादा गम्भीर नहीं  लेता तो कोई उसी को अपना सब कुछ माना लेता है [̲̅6̲̅] समय से ज्यादा बड़ा कोई नहीं. [̲̅7̲̅]    मिठास सबको पसन्द है लेकिन लोग  मीठा बोलते कम ही है. [̲̅8̲̅] शत्रु वो नहीं जो आपको बुरा भला बोलता है बल्कि वो है जो आपको गलती करते हुए भी नहीं टोकता. [̲̅9̲̅] नींद तो रोज अच्छी आती है पर सपने रोज अच्छे आना जरूरी नहीं. [̲̅1̲̅][̲̅0̲̅] संख्या किसी चीज की उतनी मायने  नहीं रखती जितना गुण रखता है.

गुरु पूर्णिमा

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरूर्विष्णु : गुरुर्देवो महेश्वर: गुरु : साक्षात् परं  ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम :ll  गुरु ही ब्रहा है गुरु विष्णु है, गुरु हि शंकर है; गुरु हि साक्षात् परब्रह्म है ; सभी सद्गुरु को मेरा प्रणाम. गुरु शिष्य का अटूट सम्बन्ध है  जिसे हम चाह कर भी नहीं झूठला सकते. गुरु शिष्य का सम्बन्ध हम ऐसे समझ सकते हैं कि जिस तरह कुम्हार जब कोई घड़ा बनाता है तो वो उसे बाहर से  चोट पहुंचता है किन्तु अंदर से उसे सहारा देता है ठीक उसी तरह गुरु अपने शिष्य के साथ करता है. आज के समय में कुछ इस तरह  से है " गुरु की परिभाषा " वो  जिसने हमें सीखाया है हंसना रोना किसी के काम न आया है जब जब गिरे   है हम  तुम्हारे हौसले ने हमें  बचाया है, जिंदगी का अर्थ क्या है  वो हमें  सीखाया है गुरु के सिवा कोई काम न आया है घर वालों ने मुंह  फेर जब हम से तब गुरु की बात ने हमारा हौसला बढ़ाया    है आज जाकें हमें कुछ समझ में आया है हंसना रोना तो चलता ही रहता जिंदगी में किन्तु जीवन के मुकाम  के लिए संघर्ष ही काम आया है...

खबर

  मौसम  किन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत सात राज्यों में हो सकती है आज तेज बारिश अनुमान है कि मुम्बई में हाई टाइड में 5 मीटर तक ऊंची लहरे उठ सकती है बीएमसी ने लोगों को तट पर न जाने को कहा * मौसम विभाग ने मुबंई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया *मुम्बई में शुक्रवार को कई इलाकों में सड़क पर पानी भरने से यातायात ठप हुआ, दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा मुंबई. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, यूपी और म प्र. गुजरात, गोवा - कोंकण  , छतीसगढ़ और बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट  जारी किया है मुम्बई के आस पास अगले  24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है इसमें पूर्व शुक्र वार को लगभग पूरे दिन मुंबई  समेत उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी रत्नागिरी  और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी जलभराव हुआ. राजधानी मुंबई समेत राज्य के  कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है मुंबई में मरीन ड्राइव में हाई टाइड के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गई है बृहन...

बल ही जीवन है दुर्बलता ही मरण है

स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद जिनकी आज हम सब को एक बार  फिर आवश्यकता है जिनके विचार हमारे जीवन में एक ऐसी जड़ीबूटी की तरह है जो की व्यक्ति की सभी चोटों को भरा देता है उनका ये कथन अपने आप में संसार के हर सत्य को प्रकट करता है " सम्पूर्ण शास्त्र में जो है तुम्हारे भीतर है वरन् उसकी अपेक्षा हजार गुना अधिक  है" आज के परिपेक्ष्य में इसका अर्थ यहाँ है आज सारा ज्ञान तुम्हारे अंदर है  तुम्हें उसे समझने की जरूरत है. इसमें हम ऐसे समझ सकते हैं कि जीवन की आधी लड़ाई तो हमारी दृढ़ निश्चय पर निर्भर करती है कि हमारा उस काम के प्रति कितना जूनून है . समकालीन समय हम इसलिए परेशान नहीं है कि हमारे पास बहुत सारी समस्या है बल्कि हम इसलिए परेशान है क्योंकि हम कई  ऐसी चीजों को ढो रहे हैं जो हमारे लिए महत्व ही नहीं रखती  जिसका परिणाम या होता है कि हम समस्याओं में उलझते चले जाते हैं और उसका कोई अंत नहीं होता है .

Pink movie

आज के समय में जब ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि आज लड़कियां अपने अधिकार का गलत प्रयोग करती है ऐसे में पिंक जैसी मूवी हमें एक नयी दृष्टि प्रदान करती है. " समकालीन समय में जब लड़कियों के साथ आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है ऐसे में पिंक जैसी कुछ मूवी हमें ये बताने की कोशिश करती है आज भी क ई  मीनल  जैसी लड़कियां है जिनको इंसाफ नहीं मिला क्योंकि जिन लोगों ने उनके साथ गलत किया वो या तो किसी विधायक के बेटे हैं या खुद कोई अमीर विधायक जो पैसे के दम पर सबका मुंह बंद कर देते है." संविधान की दृष्टि से देखे तो अनुच्छेद 14 विधि के समक्ष समता का अधिकार देता है जिसके अनुसार कानून के समक्ष कोई बड़ा या छोटा नहीं है. अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों का अधिकार देता है जिसमें बंदी प्रत्यक्षीकरण - जिसका अर्थ व्यक्ति को किस कारण से गिरफ्तार किया है न्यायालय में कारण बताना होगा और अगर पुलिस ये सिध्द न कर पायी कि वो दोषी है तो उसे छोड़ना होगा. आज आवश्यकता है एक बार फिर से संविधान को जानने और समझने की . 

आज फिर कोई

देश के कुछ असामाजिक तत्व आज भी ऐसे काम कर रहे हैं जिसे छोटी -छोटी लड़कियां भी  बच नहीं पा रही है  .  जहाँ एक दिन के लिए कैडल जला दी जाती है और दूसरे ही दिन लोग उस कांड को भूल जाते हैं. आज कोरोना काल के समय जहाँ एक तरफ लोग कोरोना से बचने के लिए उपाए ढूढ़ रहे हैं वहीं कुछ असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं  आ रहें हैं  . न जाने आखिर कब तक आखिर कब तक किसी माँ की बेटी का दौपद्री जैसा चीर हरण होता रहेगा??????? आखिर कब तक???????????....

तेरी कहानी

*******स्त्री तेरी कहानी******* आज की तू रानी है कल की तू सियानी  है कभी बनती तू बहन किसी की तो कभी किसी पिता की 'बिटिया रानी' है क्या खूब तेरी कहानी है जिस घर में चलती तेरी मर्जी कहीं तू एक गौरवान्वित रानी है,  आज तेरी एक अलग ही कहानी है कहीं तू है देवी का प्रतीक तो कहीं  तेरे आदर्शो से भरपूर एक  स्वाभिमानी रानी है किसी की बहू बनकर कहीं तू नयी दुल्हनियां रानी है तो कहीं एक अफसर बेटी के रूप में विख्यात तेरी कहानी है, कभी बनी तू मुख्यमंत्री तो कभी बनी तू प्रधानमंत्री है आज स्त्री तेरी एक अलग ही कहानी है.

विचार

आज के समय  में  हम सभी को समय बहुत ज्यादा लगने लगा है. किन्तु ये सिर्फ थोड़े ही दिनों की बात है उसके बाद हमें यही समय कम लगने लगेगा . और फिर लोग कहेगें कि कितनी जल्दी समय निकल गया. जैसे कि आज एक  1 जुलाई है जिसे कैसे भूला जा सकता है मुझें अच्छी तरह से याद है पिछली बार में इस तरीका को यूनिवर्सिटी गयी थी. आज जब मैं उस दिन को याद करती हूँ तो लगता है जैसे कल की तो ही बात थी. समय एक ऐसी चीज है जो एक बार चल जाता है तो कभी वापस नहीं आता है इसलिए कहते हैं कल करे सो आज कर, आज करे सो अब पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब.  जिसका अर्थ कुछ इस तरह  है कि हमें किसी भी काम को कल पर नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि कल किसी ने नहीं देखा. इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि हम क ई बार कोई महत्वपूर्ण काम को जब कल पर छोड़ते है तो वो आने वाला कल हमें उस काम को करने का समय नहीं देता तब हमारे हाथ केवल पछतावा ही लगता है. " Time once lost is never found again ".

पुरूष प्रधान समाज से प्रश्न पूछती है

थप्पड़ मूवी अक्सर हम ये देखते आऐ   हैं कि बचपन से ही लड़की को  ये सीखाया जाता है कि वो लड़की है उसे   सब की बात सुनी होगी .  थप्पड़ मूवी एक ऐसा सवाल हम सब से पूछती है जिस पर हमने कभी ध्यान ही नहीं दिया.. १.क्या सबके गुस्सा उतारने के लिए ही एक स्त्री  ही है ? २.क्या उसका कोई सम्मान नहीं है? " समकालीन समय में भले ही आज लोगों का ये सोचते हैं कि लड़कियां और महिलाएं पहले के मुताबिक ज्यादा स्वतंत्रता है और उन्हें हर तरह से आजादी है पर आज भी ये ' थप्पड़ न जाने कितनी लड़कियों और महिलाएं को जड़ दिया जाता है जैसे वो उनकी गुलाम है, याद रखिये मेरी इस बात का की गुस्सा केवल  लड़कों को ही नहीं आता गुस्सा लड़कियों को भी आता है लेकिन वे अपना गुस्सा नियत्रिंत  कर लेती है ये गुण इस पुरुष प्रधान समाज को स्त्री जाति से सीखना चाहिए." ** हर लड़की को बचपन से ही  खुद का सम्मान करना चाहिए  जब वो खुद का सम्मान करेगी तभी कोई दूसरा उसका सम्मान करेगा.**