Skip to main content

खबर

 मौसम  किन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत सात राज्यों में हो सकती है आज तेज बारिश

अनुमान है कि मुम्बई में हाई टाइड में 5 मीटर तक ऊंची लहरे उठ सकती है बीएमसी ने लोगों को तट पर न जाने को कहा

* मौसम विभाग ने मुबंई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

*मुम्बई में शुक्रवार को कई इलाकों में सड़क पर पानी भरने से यातायात ठप हुआ, दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा

मुंबई. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, यूपी और म प्र. गुजरात, गोवा - कोंकण  , छतीसगढ़ और बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट  जारी किया है मुम्बई के आस पास अगले  24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है इसमें पूर्व शुक्र वार को लगभग पूरे दिन मुंबई  समेत उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी रत्नागिरी  और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी जलभराव हुआ.

राजधानी मुंबई समेत राज्य के  कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है मुंबई में मरीन ड्राइव में हाई टाइड के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गई है बृहन्मुंबई  म्युनिसिपल कापोरेशन ( बीएमसी) ने लोगों से ये गुजारिश कि  है कि समुद्र के नजदीक न जाएं. नेवी और एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है.

मौसम विज्ञान विभाग के मुम्बई के उपमहानिदेशक  केएस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि " पिछले 24 घंटे  में मुम्बई में भारी बारिश हुई.

मुम्बई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश होगी" होसालिकर  ने बताया कि शनिवार  सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और आस पास के इलाकों में 25 मिमी  से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई.

मौसम विभाग के डेटा के अनुसार, मुम्बई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले  24 घंटे ( शुक्र वार सुबह 8 बजे) में 169  मिमी बारिश दर्ज की, जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज़ मौसम स्टेशन  ने 157  मिमी बारिश दर्ज की. रत्नागिरी ब्यूरो  ने शुक्र वार से  69.3 और हरनाई  मौसम स्टेशन ने  165.2 मिमी बारिश दर्ज की. रायगढ़ जिले  में अलीबाग  ब्यूरो ने समान अवधि में  18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.

 मुम्बई के इन इलाकों में हो रही है सुबह से बारिश

मुम्बई के सबअर्कन इलाकों विले पर्ले, अंधेरी, माटुंगा, किंग सर्कल, एंटाप   हिल, बांद्रा और मलाड में बारिश हो रही है इससे पहले शुक्र वार को बारिश से मुम्बई शहर और उपनगरों में जगह- जगह पानी भर गया इनमें दादर, माटुंगा, वर्ली नाका, लालबाग, किंग्स सर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी  समेत कई इलाके शामिल थे.

आज महाराष्ट्र में यहाँ बारिश होने का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुम्बई, ठाणे और रायगढ़  और रत्नागिरी में क ई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं.

कई जगह का यातायात डायवर्ट किया गया

शुक्र वार को हिंद माता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भरने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग  पर डायवर्ट करना पड़ा   .  अंधेरी सबवे से यातायात को रोक दिया गया. मुलुंड में कई जगह  पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई. क ई जगह पेड़ गिरने और शार्ट  सर्किट की भी शिकायत बीएमसी को मिलीं लॉकडाउन  की वजह से सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं थे, फिर भी बारिश के कारण सड़कों पर गाडियों का जाम लगा रहा.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..