Skip to main content

विचार


आज के समय  में  हम सभी को समय बहुत ज्यादा लगने लगा है.

किन्तु ये सिर्फ थोड़े ही दिनों की बात है उसके बाद हमें यही समय कम लगने लगेगा .

और फिर लोग कहेगें कि कितनी जल्दी समय निकल गया.

जैसे कि आज एक  1 जुलाई है जिसे कैसे भूला जा सकता है मुझें अच्छी तरह से याद है पिछली बार में इस तरीका को यूनिवर्सिटी गयी थी.

आज जब मैं उस दिन को याद करती हूँ तो लगता है जैसे कल की तो ही बात थी.

समय एक ऐसी चीज है जो एक बार चल जाता है तो कभी वापस नहीं आता है इसलिए कहते हैं

कल करे सो आज कर, आज करे सो अब

पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब. 

जिसका अर्थ कुछ इस तरह  है कि हमें किसी भी काम को कल पर नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि कल किसी ने नहीं देखा.

इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि हम

क ई बार कोई महत्वपूर्ण काम को जब कल पर छोड़ते है तो वो आने वाला कल हमें उस काम को करने का समय नहीं देता तब हमारे हाथ केवल पछतावा ही लगता है.

"Time once lost is never found again".


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..