आज रात फिर से भोपाल में लॉक डाउन लागू होगा कहने तो ये केवल दस दिन के लिए है लेकिन उस दस दिन लोगों की क्या हालात होगी वो तो लोग ही जान रहे हैं .
पिछली बार लॉकडाउन से पहले लोगों के पास पैसे तो थे खर्च करने को लेकिन इस बार सब के उसे भी बुरे हालात हैं केवल उन लोगों को छोड़कर जिनके घर हर महीने दस तारीख तक पैसे आ जाते हैं लेकिन अफ़सोस ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है.
लॉक डाउन को लगाना कोरोना की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए तो ठीक है किन्तु ऐसे वक्त उन लोगों के बारे में भी शासन को सोच लेना चाहिए जिनको हर दिन कमाना खाना होता है उनके लिए भी तो कुछ होना चाहिए लोगों को मुफ्त खाने देने वाली दीनदयाल योजना का तो अभी कुछ पता ही नहीं चल रहा है.

Comments