तेरी कहानी

*******स्त्री तेरी कहानी*******

आज की तू रानी है

कल की तू सियानी  है

कभी बनती तू बहन किसी की

तो कभी किसी पिता की

'बिटिया रानी' है

क्या खूब तेरी कहानी है

जिस घर में चलती तेरी मर्जी

कहीं तू एक गौरवान्वित

रानी है, 

आज तेरी एक अलग ही कहानी है

कहीं तू है देवी का प्रतीक

तो कहीं  तेरे आदर्शो

से भरपूर एक  स्वाभिमानी रानी है

किसी की बहू बनकर

कहीं तू नयी दुल्हनियां रानी है

तो कहीं एक अफसर बेटी के रूप में विख्यात तेरी कहानी है,

कभी बनी तू मुख्यमंत्री तो

कभी बनी तू प्रधानमंत्री है

आज स्त्री तेरी एक अलग ही कहानी है.



Comments