थोड़ा समझने की जरूरत है

𝕿𝖔𝖉𝖆𝖞 𝖙𝖍𝖔𝖚𝖌𝖍𝖙    

अक्सर हम देखते है  कि कुछ लोग आपको बात बात पर टोकते रहते हैं जिसका आप को बुरा लग ता है और क ई बार हम उसे इस बात के लिए भला बुरा भी कह देते हैं .

लेकिन हम ये नहीं समझ पाते कि आज इतनी व्यस्तता के बावजूद अगर हमें कोई कुछ सुधारने को कह रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है हमें उसे थोड़ा समझने की जरूरत है.

दूसरी तरफ हमारे कुछ अपने दोस्त होते हैं जिनका व्यवहार हमेशा अच्छा होता है लेकिन क ई  बार वो हमें बेमतलब ही चिल्ला देते हैं और हम उसका बुरा मान लेते हैं ऐसा नहीं है कि आज के समय में किसी को कोई परेशानी न हो हमें नहीं मालूम कि वो किन परेशानी से जूझ रहा होता है इसलिए अगली बार अगर आपके साथ आपका कोई मित्र ऐसा करे तो उसका बुरा मत मानना क्यों कि व़ो दोस्त आपको  अपना मानता है जिस कारण  व़ो अपना दुख   और सुख आपके सामने रखा देता है बिना इसकी चिंता करे कि आपको बुरा लग सकता है.


Comments