Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

विचार करने की जरूरत है

  आज हम किस दुनिया में जी रहे हैं जहाँ एक तरफ हम विजुअल दुनिया में कदम रख रहे हैं हम आनलाईन ज्यादा और आफलाईन कम रह रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हमारे दिमाग की सोचने की क्षमता भी धीरे धीरे कम सी होती जा रही है आज हम किसी भी चीज़ को अपने फोन में देख सकते हैं फिर भी हम खुश नहीं है. हजारों ऐसी चीज हमारे फोन में मौजूद है फिर भी आज हम खुद को अधूरा सा समझ रहे हैं हर चीज के उत्तर की तलाश के बावजूद हम खुद को खो चुके हैं. आज हमें मौजूदा समय में ये सोचना चाहिए कि ज्यादा फोन के उपयोग से कही हम तनाव पूर्ण जिंदगी तो नहीं जी रहे हैं.

ना रखती

 ये कैसा समाज हमने रच है डाला जहाँ बेटी को कोई नहीं पूछने वाला बेटे की चाह में कितनी बेटी क़ो पैदा कर  उसका गला है घोट डाला,  जहाँ माँ माँ न रह गयी  जहाँ पिता पिता न रह गया,  समाज से बेटी है पूछती  क्या बिगाड़ा उसने किसी का  जहाँ आज कोई नही उसका पूछने वाला,  जहाँ सड़क हर दिन किसी लड़की की इज्जत  आबरू गिरते देखती ,  हर बार किसी निर्भया के साथ  ऐसी दरंगी होती रहती,  जहाँ गर्भ में बेटी माँ से है बोलती माँ अच्छा होता कि तु मुझे गर्भ में ही मार देती ये दुनिया नहीं बेटियों की,  जहाँ बेटों की चाहत में बेटी  जन्म के बाद  किसी कचरे के डिब्बे में फेंकी होती,  या किसी की वासना का शिकार होकर वो अपने आप को खोती,  कभी हर बात पर हंसने वाली बेटी आज अपने बेटी होने पर रोती,  क्या मिलेगा उसे इंसाफ कभी ये पूछा रहीं एक बेटी अपनी माँ से होती?  माँ क्या बोले इस पर उसे जिसने हमेशा उसे गलत के लिए आवाज उठाना तो सिखाया,  किन्तु कभी तेरा साथ अगर गलत हो तो तु आवाज उठना ये तो माँ  ने कभी बोला ही नहीं,...

कुछ लिखने के लिए

कुछ लिखने के लिए कुछ पढ़ना उतना ही जरूरी है जितना परीक्षा देने के लिए पढ़ना किन्तु जिस तरह बिना पढ़ाई के बच्चे परीक्षा देने जाते हैं उसी तरह बिना पढ़े कुछ लोग बहुत कुछ लिख भी देते हैं. आज अगर हमें कुछ रचनात्मक लेखन करना है तो उसके लिए हमें पहले पढ़ना भी होगा. जिसे हम ये समझ सके कि एक बेहतर लेखन क्या होता है साहित्य को किस तरह गढ़ जाता है और किस तरह कुछ बेहतर लिखा जाता है ये हम तब ही समझ सकते हैं जब हम कुछ ऐसा पढ़े जो हमें ये बताएं कि एक अच्छा लेखन क्या होता है. जिसे हम अपनी जिज्ञासा खत्म करने के लिए लगातार पढ़ते जाते हैं जो हम कहानी और उपन्यास के किसी पात्र को पूरी तरह से जानने के लिए लगातार पढ़ने को विवश त़ो करता है साथ ही साथ लेखन के अपने महत्व को भी बताता है. आज मौजूदा समय में हमें बेहतर लेखन करने के लिए एक अच्छा साहित्य पढ़ने की जरूरत है भले वो लेखन अज्ञेय का हो निर्मल का हो या अमृतलाल नागर का "नाच्यौ बहुत गोपाल" हो.

बेटी

  बेटी जिसकी परिभाषा भले ही आज बदल गयी हो किन्तु उस बेटी का आज भी उतना ही महत्व है जितना की पहले था.  भारत में बेटी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है और नवरात्र में उसे देवी माँ का रूप समझा जाता है. आज हमारे सामने कई ऐसे उदाहरण पेश हुए हैं जिसने हमें ये बताया है कि अगर वो चाहे त़ो हर कुछ सम्भव है भले फिर वो बैडमिंटन में पी वी सिंधु हो, मुक्केबाजी में मैरी कॉम हो या प्रधानमंत्री के तौर पर शेख हसीना, तो वहीं सबसे ताकतवर महिला के रूप में जर्मनी की चांसलर एंजेला डोरोथी मर्केल सब जगह उसने अपनी पहचान बनाई है. आज मौजूदा समय में हम सब को अपनी इस बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए उसे एक मौका देना है साथ ही साथ उसके साथ होने वाले अपराध को खत्म करने के लिए फास्ट ट्रक कोट  बनाने पर जोर देना है  जहाँ पर जल्द  से जल्द अपराधी को सजा मिले और ऐसे अपराधों में कमी लायी जाएं. "हर घर का अभिमान है बेटी पिता के सिर का ताज है बेटी कभी लक्ष्मी तो कभी दुर्गा का "अवतार है बेटी,"

लता मंगेशकर के गाने में दिखाई देती है विविधता

आज लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर गीतों की एक श्रृंखला "लग जा गले कि फिर ये हसीन रात हो न हो शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो  लग जा गले से.... " जो प्रेम को श्रृंगार रस के साथ एक अलग रूप में प्रस्तुत करता है  तो वहीं जिंदगी के पड़ाव को बताते हुए  "एक प्यार का नगमा है  मौजों की रवानी है  जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है,  कुछ पाकर खोना है कुछ खोकर पाना है  जीवन का मतलब तो  आना और जाना है.' तो वही देश प्रेम को समर्पित  गीत में "  "ऐ मेरे वतन के लोगों  ज़रा आँख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुरबानी" ए मेरे वतन के लोगों " जो आज भी लोगों के आंखों में आंसू ला देता है. "लता मंगेशकर के गीत गागर में सागर भरते है."

पुस्तक समीक्षा

सरकारी तंत्र पर तंज कसती है राग दरबारी भारत गांवों का देश है जहाँ कि अर्थव्यवस्था आज भी कृषि प्रधान है जहाँ आज भी चुनाव के समय राजनीतिक पार्टी किसानों की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आप ही इस देश की आधारशिला है. श्रीलाल शुक्ल का राग दरबारी शहर से दूर गाँव शिवपालगंज पर आधारित है जिसका मुख्य पात्र रंगनाथ है जो रिसर्च करता है जो शहर से दूर अपने रिश्तेदार के घर शिवपालगंज में अपनी थकान कम करने आता है. जहाँ पर आते वक्त रास्ते में ही उसे दिखाई देता है कि सरकारी तंत्र पूरी तरह से विकलांग हो चुकी है जहाँ कोई भी काम बिना पैसे दिए नहीं होता जहाँ जिसके पास पैसा है वहीं ताकतवर है.   राग दरबारी के माध्यम से शुक्ल ने गाँव से लेकर सरकारी काम काज की व्यवस्था पर प्रश्न उठाया है   तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्कूल की शिक्षा प्रणाली और अफसरों की चाटूकारिता को बताया है. इसकी भाषा शैली में मुहावरे का उपयोग बहुत सही तरीके से किया है जैसे चोखा काम, चोखा दाम   तो वहीं दूसरी ओर इसमें ग्रामीण भाषा का तो उपयोग किया ही गया है साथ ही साथ इसमें देशज और विदेशज शब्द की भी भरमार है जो इसमें चार चांद...

विचार करना जरूरी है

  समय के साथ बदलना अच्छा होता है किन्तु बदलाव एक हद तक ही अच्छा लगता है सीमा से अधिक बदलाव सेहत के लिए हानिकारक होता है. लेकिन फिर भी जीवन में बदलाव जरूरी होता है .  बदलाव जरूरी होता है  समय के साथ  मौसम के साथ ,  जिंदगी के साथ  हर चुनौती के साथ.

किया है

  खुद को भटकना बंद कर दो साहिब ये दुनिया उसकी रही है जिसने मेहनत की है चांद की चांदनी देख हर किसी का दिल उस पर आया है लेकिन मंजिल तो संघर्ष करने वाले को ही मिली है महलों के ख्वाब देखना बंद कर  अपने काम पर ध्यान दो सफलता कठिन मेहनत करने वाले को ही मिली है  हर कोई कर जाएगा  तुमको पराया लेकिन साथ तो तेरा   तेरी  कामयाबी रही है लोग नहीं पूछेगे तेरा हाल  कि तु कैसा है एक समय के बाद अपनी हालात को तुझें ही समझना है,  इस गलतफहमी में मत जी कि पूरी दुनिया तेरी फ्रिक करने वाली है,  यहाँ हर रोज होते तमाशा ये दुनिया भी सिर्फ तेरा तमाशा देखने वाली ये सोचकर तु काम कर  की तु केवल अपने सपनों को पूरा करने के लिए बना है,  इतिहास गवाह है  "मंजिल उसी को मिली है जिसने संघर्ष किया है."

लेखन की गम्भीरता को बताते हैं रामधारी सिंह दिनकर

  कहते हैं कि लेखन में वो ताकत होती है जो कि न सिर्फ व्यक्ति के पढ़ने के लिए बल्कि वो उसके विचारों का लिखित साक्ष्य होती है.  रामधारी सिंह दिनकर का लेखन में कुछ इसी प्रकार का है उनके लेखन में एक जगह वीर रस की प्रधानता है तो वहीं दूसरी ओर उनका लेखन किसी व्यक्ति के लिए सोचने का एक अलग नजरिया देता है रामधारी दिनकर के रचना संस्कृति के चार अध्याय, रश्मिरथी प्रमुख है.  रश्मिरथी में व़ो पद्म के रुप में लेखन है जिसमें वो महाभारत के मुख्य पात्र कर्ण के बारे में पहले सर्ग में कहते हैं  *जिसके पिता सूर्य थे, माता कुन्ती कुमारी  उसका पलना हुआ धार पर बहती हुई पिताजी  सूत - वंश पला, चखा भी नहीं जननि का क्षीर,  निकला कर्ण सभी युवकों में तब भी अद्धभुत वीर.  *तन से समरशूर, मन से भावुक, स्वभाव से दानी,  जाति - गोत्र का नहीं, शील का पौरूष का अभिमानी  ज्ञान - ध्यान, शस्त्रास्त्र , शास्त्र का कर सम्यक् अभ्यास,  अपने गुण का किया कर्ण, जग की आंखों से दूर.  आज मौजूदा समय में दिनकर का लेखन हमारे लिए कभी न बुझने वाले दीपक की तरह है जिनकी रचना के माध्...

हर परेशानी के बावजूद अपने सपने पूरे करती गुंजन सक्सेना

कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कयानत तुम्हें उसे मिलाने की साजिश करती है. ये बात पूरी तरह से गुंजन सक्सेना पर लागू होती है जिसका सपना बचपन से ही पायलट बनने का होता है जिसके लिए वो कड़ी मेहनत करती है और वो पायलट बनने का ख्वाब एयर फोर्स में शामिल होकर पूरा कर लेती है किन्तु उसे वह कई तरह की परेशानी होती है .  किन्तु उन सब परेशानी के बावजूद वो अपने काम को करती है और कारगिल युद्ध में अपना योगदान देती है. कहते हैं कि एक व्यक्ति की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है तो वही गुंजन सक्सेना जैसी क ई लड़कियों के पीछे उसके पिता का हाथ है. आज मौजूदा समय में हर लड़की अपने सपने बुन रही है और अपने क्षेत्र में मेहनत कर रही है किन्तु उन लड़कियों का प्रतिशत अभी कम है.

थोड़ा सोचना जरूरी है इस विषय पर

  कहते हैं कि मांगने से ज्यादा किसी चीज को मेहनत करके पाना बहुत मुश्किल है किन्तु अपनी कमाई हुई चीज हमेशा अपने पास रहती है भले वो काबिलियत, पैसे हो या सौहरत हो किन्तु आज के समय में ,  कहने और करने में बहुत अंतर है आज हर कोई मशहूर होना चाहता कुछ लोगों के अमीर बनने का ख्वाब है किन्तु बहुत कम लोग ही है जो इसे पाने के लिए मेहनत करना चाहते हैं आधे से ज्यादा लोग ये सोचकर चलते हैं कि उन्हें बड़ा आदमी बनना है फिर चाहे किस भी माध्यम से हो किन्तु वो ऐसा सोचते और करते वक्त ये भूल जाते हैं कि किसी भी चीज को पाने के लिए जरूरी है कि आप का माध्यम सही हो .  क्योंकि सच्चाई यही है कि दूसरे के दम पर पायी गयी काबिलियत दो तीन दिन की होती है और एक दो तीन करते चार पांच , छ: , सात होते निकल जाती है इसलिए जब कुछ करने की ठानी है तो क्यों न उसे अपनी दम पर ही की जाएं. आज समकालीन समय की असलियत यही है कि यहाँ मांगने पर वही मिलेगा जो किसी का छोड़ा हुआ झूठन होगा किन्तु अगर आप उसे मेहनत करके पाएंगे तो वो आपके मरते दम तक काम आएगा. * इसलिए जब कुछ करने की ठानी है तो खुद से करों *.

विचार करने की जरूरत है

आज हमें से ज्यादा लोग जीवन में मेहनत करने से पहले ही हार जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि केवल हम ही है जिसके पास हमेशा कोई न कोई परेशानी रहती है .  जब हम ऐसा सोचते हैं तो हमें विचार करना चाहिए कि हमारे लिए वास्तव में कौन सी  परेशानी है ,और कौन सी ऐसी चीज है जिसे हम बेवजह ही परेशानी समझ बैठे है.

क्या सोचा तुमने कभी

  क्या सोचा तुमने कभी  आज को जीने वाले मुसाफिर  क्या तुमने देखा कभी  बिना मेहनत के किसी ने  चैन की रोटी  खायी,  मुफ्त के पैसे से न जाने   कितनों ने मौज उड़ाई है  किन्तु नींद अच्छी मेहनती  इंसान को ही आयी है,  बाहर की रौनक भले ही  कितनों को आकर्षित करें  किन्तु चैन बंसी सब ने  अपने घर पर ही बजायी है.

सुख कहाँ है ?

  किसी को कुछ देने में किसी की निराशा खत्म कर आशा  देने में किसी क़ो कुछ ऐसा देने में जो उसकी मूलभूत जरूरत हो शिक्षा, ज्ञान,  सुख वहाँ है जहाँ किसी जरूरत मंद की जरूरत दो पैसे देकर करने में सुख वहाँ है किसी को सपनों को  पूरा करने में उसकी मदद करना हो  सुख कहाँ है हर दिन अपने काम को   जुनून के साथ करना हो,  फिर चाहे उसे करते वक्त  शरीर का कष्ट, परेशानी क्यों न सहना हो,  सुख वहाँ है जहाँ  किसी रोते बच्चे को हंसा देना,  सुख है धैर्य में  सुख है विवेक में सुख है परिश्रम में सुख वहाँ है कड़ी मेहनत के बाद परिणाम प्राप्त हो .

बहुत कुछ खोना होता है

बहुत कुछ पाना तो बहुत कुछ खोना होता है जिंदगी का ये तो एक वसूल होता है  कभी हंसना तो कभी रोना होता है,  किसी को पाना तो किसी को खोना होता है किसी का साथ मिल जाता है  जिंदगी भर के लिए तो कोई हमेशा के लिए दूर होता है,  तो किसी के लिए जिंदगी का रोना होता है कोई मोम की तरह पिघल कर एक मूर्ति का  आकार लेता है  तो किसी के लिए जीवन में कुछ बदला ही नहीं होता है ,  जिंदगी कुछ उसूलो से चलती है  वरन् हर किसी का तो अपना एक अलग ही उसूल होता है,  हर कोई जरूरी नहीं सूली पर ही चढ़े किसी के लिए जिंदगी ही सूली चढ़ने जैसा होता,  जिंदगी आज शुरू तो कल खत्म होगी किन्तु किसी की नेकी का क्या कभी खात्मा होता है,  हर किसी के अरमां होते हैं कुछ अलग करने के लिए लेकिन क्या हर अरमां पूरे हों, ये जरूरी होता कुछ पाने के लिए थोड़ा कुछ खोना होता है जिंदगी शुरू होती है एक कहानी बनकर खत्म होती एक खत बनकर.

पूछों उनसे

  जिनके घर नहीं उन से पूछे जिनकी नागरिकता नहीं  उनसे पूछो,  जिनको हर दिन यहाँ से वहाँ  खदेड़ा जाता उन से पूछों  घर की कीमत ?  नागरिकता की असली कीमत पूछों उन से   जिनके सिर के नीचे छत्त नहीं कितने लोग है ऐसे  जो रिफ्यूजी के नाम से,  यहाँ से वहाँ भटकते जिनके बच्चे भूख से बिलकते जिनके सपनों का कोई   आशियाना नहीं पूछों तुम उन से?

बेटी बनकर आयी हूँ

यू तो आज पूरे देश में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 'का नारा जोर शोर से चल रहा है किन्तु क्या सच में आज बेटी बच रही है हर दूसरे दिन अखबार की खबर में बेटी के लिए आज भी कुछ नहीं बदला ये स्पष्ट तौर पर मालूम चलता है जहाँ एक नवजात जन्मी बेटी को तो मार दिया जाता है या तो उसे लापरवाही से उसे कही कूड़े दान में फेंक दिया जाता है. यू तो हमारे देश में लड़की को लक्ष्मी माना जाता है किन्तु ये दुर्भाग्य की बात है कि उसी लक्ष्मी को इतनी क्रूरता से मारा जाता है जैसे वो लड़की न होकर कोई अभिशाप या कंस का काल हो. मुझे नहीं पता कि लड़की की अपेक्षा लड़का माता पिता को कौन सा ऐसा बड़ा उपहार लाकर देगा जिसे बेटी नहीं दे सकती शायद इसकी वजह ये भी हो कि लड़की तो शादी के बाद अपने सुसराल चली जाती है वो तो जाती है साथ ही लाख दो लाख दहेज भी अपने साथ ले जाती है जिसके कारण लोग उसे लड़की कम बोझ ज्यादा समझते हैं  ऐसा करते वक्त वो भूल जाते हैं कि जिसने उन्हें जन्म दिया वो भी एक लड़की थी बाद में वो माँ बनी .  आज मौजूदा समय में सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए बहुत सी योजना चलाई जा गयी है जिसमें मध्यप्रदेश में ही...

समय

एक समान फिर भी आज तक क्यों  किसी ने तेरे लिए परिभाषा न गढ़ी,  गीतों में संगीतों में तु आया हर रीतो में तु क्यों आज तक है किसी ने न गढ़ी हर किसी के पास होता है तु लेकिन फिर भी तेरी सुध किसी ने न ली  तु न हो तो जीवन क्या  तु न हो तो मृत्यु का,  तेरी कमी की शिकायत सब को है खली लेकिन तब भी तु शान्ति से अपने घर को चली घड़ी तेरे बंद होते ही न जाने कितने की  सांसें बढ़ी चढ़ी ,  समय तेरी खबर आज किसी ने न ली.

विश्व ओजोन दिवस

आज ओजोन दिवस है इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को ओजोन के बारे में जानकारी देना है साथ ही साथ इसे बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना है क्योंकि ये हमारे लिए आक्सीजन से भी ज्यादा जरूरी है. ओजोन यह आक्सीजन के तीन परमाणु से मिलकर बनी एक गैस है जो वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में मिलती है. इसकी खोज 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी  ओजोन परत मुख्य रूप में सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैगनी किरणों को  अवशोषित कर लेती है . वैसे तो हम सब ने अपने पाठ्यक्रम में ओजोन परत के प्रभाव के बारे में पढ़ा किन्तु आज भी हम उसके महत्व को कम जान रहे हैं.

आज हम

आज हम किन चीजों पर अपना ध्यान लगा रहे हैं और हमें वास्तव में किन चीज पर अपना ध्यान लगाना चाहिए यू तो हम सब का एक लक्ष्य है जिसे सब प्राप्त करने की सोच रहे हैं किन्तु सबसे दुखद बात ये है कि कुछ लोगों ने आज अपना भविष्य अपनी किस्मत पर ही छोड़ दिया है. लेकिन वो शायद ये नहीं जानते हैं कि किस्मत से भी ज्यादा जरूरी मेहनत करना होता है. हर चीज में मेहनत लगती है लेकिन अफ़सोस कुछ लोग मेहनत करना ही नहीं चाहते हैं केवल वो अपने ख्वाब को बुन रहे हैं जैसे वास्तविकता कुछ मालूम ही न हो. आज के समय की हकीकत ये है कि हर जगह सिर्फ भीड़ ही भीड़ है हजारो लोग उस भीड़ का हिस्सा बने बैंठे है लेकिन बहुत कम ही लोग भीड़ से अलग होकर अपने काम को कर रहे हैं.  आज जैसे लोगो ने वो पंक्ति तो सुनी ही न हो "कि झुंड में तो बैल और बकरी चलती है शेर तो अकेला ही चलता है." आज के संदर्भ में इसका अर्थ अगर हम समझे तो भीड़ से अलग होकर अपने काम को करना है

दूरदर्शन

                                             आज दूरदर्शन दिवस मनाया जा रहा है भारत में पहली बार 15 सितम्बर 1959 को दिल्ली में इसका प्रयोग किया गया था .  दूरदर्शन की शुरुआत में तो पहले इसमें न्यूज़ चला करती थी और फिर धीरे - धीरे उसमें मनोरंजन के कार्यक्रम भी आने लगे हैं जिसमें दूरदर्शन का सबसे पहला कार्यक्रम 'हम लोग ' था.   दूरदर्शन में कार्यक्रम पहले तो साहित्यिक होते थे जिनमें फणीश्वरनाथ रेणु का लिखित मैला आँचल, तो श्रीलाल शुक्ल का राग दरबारी सबसे अहम था तो वही नेहरू द्वारा लिखित "भारत की एक खोज " कौन भूल सकता है जिसमें वो कहते हैं कि भारत में अनेकता में एकता है जहाँ रहते तो अलग -अलग धर्म के लोग किन्तु जब भी वो देश के बाहर जाते हैं तो इन्हें हिन्दुस्तानी कहकर ही बुलाया जाता है हिन्दुस्तानी का नाम लेते ही मुझे " फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी " कार्यक्रम याद आ गया  जिसका वो गीत तो कार्यक्रम में चार चांद लगाता है " अपनी छतरी उनको देदे कभी जो बरसे...

हिन्दी के अपने मायने आज भी है

आपको को जब भी चोट लगी तो आप  सब ने सबसे  पहले किस शब्द को बोला कभी गौर किया क्या आप ने. आज भी जब भी हमें दर्द होता है तो हम सबसे पहले माँ ही बोलते है जिसका संधि विच्छेद नहीं किया जा सकता है. वो ही माँ जिसे अग्रेंजी में mother कहते हैं अगर उसे m    हटा दिया जाएं   तो वो   other    हो जाएगा जिसका मतलब  कुछ भी नहीं. यू तो भारत में भाषाओं के भी कई प्रकार है जैसे मातृभाषा  जो माँ द्वारा बोली जाती है, राजभाषा जिसमें सभी शासकीय काम होते हैं, राष्ट्रीय भाषा जो पूरे राष्ट्र में बोली जाती है क्षेत्रीय भाषा जो सीमित क्षेत्र में बोली जाती है, लेकिन आज सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा हिन्दी भाषा  प्रयोग हमें अधिकतर देखने को मिलता है क्योंकि हिन्दी भाषा ने अपने साथ उदू, मराठी, अग्रेजी जैसी भाषा को भी शामिल कर लिया है जिसके चलते आज हिन्दी भाषा  बहुत ही प्रचलित है.. किन्तु एक दूसरा भी कठवा सत्य है कि हम आज हिन्दी भाषा की वो इज्जत नही कर रहे हैं जो हमें करनी चाहिए. आज हिन्दी भाषा अपने अस्तित्व की लड़ाई  अकेले ही लड़ ...

राग दरबारी

राग दरबारी  पुस्तक समीक्षा  परिचय रागदरबारी मुख्य रूप से शहर से दूर एक गाँव जिसका नाम शिवपालगंज है  उस पर आधारित है   इसमें बताया गया है किस तरह गाँव में आज भी ज्यादा कुछ नहीं बदला लोग अपने काम को घूस देकर ही करते हैं जहाँ स्कूल कालेज खुले जरूर है किन्तु उनमें वो शिक्षा कम ही दी जाती है जिसकी उनको जरूरत है. श्रीलाल शुक्ल  ने   राग दरबारी के माध्यम से न सिर्फ समाज  की अनेक विषमता को व्यंग्य के साथ  बताया है बल्कि समाज पर एक तरह का तंज भी कसा है जिसका मुख्य किरदार बाबू रंगनाथ  है जो शहर से गाँव घूमने आता है जहाँ वो हर चीज को देखकर बड़ा अचम्भित होता है जहाँ बच्चे को स्कूल से लेकर घर तक एक अलग ही पाठ पठाया जाता है  जहाँ राजनीति से लेकर गाँव का साधारण व्यक्ति भी किस तरह से किसी सत्ता से प्रभावित है वो उसे स्पष्ट तौर पर देखता  है .  भाषा शैली  इसकी भाषा शैली में मुहावरे का उपयोग बहुत सही तरीके से किया है जैसे चोखा काम, चोखा दाम   तो वहीं  दूसरी और  इसमें गामीण भाषा का तो उपयोग किया ही गया है साथ ही ...

ये कैसा आरंभ है

 ये कैसा आरंभ है जहाँ जलने से पहले बुझता दिया है  चारों तरफ हो रही है परेशानी ही परेशानी छायी जहाँ मानव अपने ही बनाएं नियम में कैद हो गया है,  कही कोई देश महामारी से है पीड़ित  तो कही धुआँ ही धुंआ है कही भरा हुआ है पानी बाढ़ का,  तो आज हमारा व्यवहार भी किस तरह से बदला है फूल तो हर कोई तोड़ ले जाता है बागों से किन्तु पेड़ को काटने से किस ने रोका है.  

राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

बेरोजगारी जिसे आप सब परिचित होगे आज न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी कई लोग बेरोजगार बैठे है जिनकी संख्या आज पहले की तुलना में अधिक है. यू तो आज हम सब रोजगार पाने की कोशिश में लगे हैं किन्तु इस कोशिश में हम एक बात पर गौर करे तो पाएंगे कि  हमें से ज्यादा लोग रोजगार लेने की चाहत में लगे हैं लेकिन कोई भी ये नहीं सोच रहा कि वो कुछ ऐसा करे जिसे वो लोगों को रोजगार दे सके. जिसका एक कारण उनकी शिक्षा में रोजगार लेने की गुणवत्ता में कमी है तो दूसरा उघमिता के ज्ञान का अभाव है. आज मौजूदा समय में हम सब को जरूरत है कि हम अपनी रूचि में अपनी गुणवता को बढ़ाए तो दूसरा हम उस क्षेत्र को जाने जिस क्षेत्र में हम जाना चाहते हैं.

आत्महत्या रोकथाम दिवस

आत्महत्या एक ऐसा शब्द जो किसी व्यक्ति की जिंदगी शुरू होने से पहले ही उसे खत्म कर देता है. यू तो भारत के संविधान में अनुच्छेद 21 में व्यक्ति क़ो जीने का अधिकार दिया है जिसमें उसकी गरिमा, गोपनीयता भी है. इसके विपरीत नीदरलैंड व्यक्ति को आत्महत्या का अधिकार देता है. यू तो आजकल सुसाइड शब्द मीडिया की सुर्खियों में रहा है .  किन्तु हमें ये समझना आज जरूरी है कि आखिर क्या वो कारण है जिसके चलते व्यक्ति आत्महत्या करने को विवश हो जाता है. जिसके क ई कारण में एक कारण उसके भविष्य के प्रति उदासीनता है तो दूसरा अपने लक्ष्य को न प्राप्त कर पाने का खेद. खेद जो व्यक्ति को किसी न किसी चीज को न प्राप्त कर पाने के कारण होता है. जैसे किसी को डाक्टर बनना था लेकिन वो कुछ और कर रहा है . आज समकालीन समय में आप अपने आस पास देखेगें तो आपको हजार नकरात्मक चीजों के सौ सकरात्मक चीजें भी दिखेगी ये आप पर निर्भर करेगा कि आपका नजरिया कितना व्यापक है और आप अपनी परेशानी से किस तरह से लड़ते हैं "कलाम अपनी आत्मकथा अग्नि की उड़ान में कहते हैं आज के युवा को जीवन - शैली को स्वपराजय की ओर ले जाने वाले इन रास्तों ...

ये दुनिया अगर

   'कहते हैं कि जीना मुश्किल होता है मरने से' जिसका अर्थ आप सब स्पष्ट तौर पर समझते होगें .   आज इस सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के चलते  लोगों के पास वो धैर्य और ताकत नहीं है जो लोगों को ये सिखा सके कि वो अपनी वास्तविक    जिंदगी को कैसे    जिए  आज सोशल मीडिया उसे एक दूसरी ही दुनिया में ले जा रही है जहाँ जाना तो आसान होता है लेकिन निकलना और भी मुश्किल. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आप दो लोगों की तुलना करे एक जो सोशल मीडिया का लगातार उपयोग करता हैं तो दूसरा जो कम से कम मीडिया का उपयोग करता हैं तो आप पाएंगे कि  दूसरा व्यक्ति पहले की तुलना में ज्यादा खुश और जीवन जीने में सकरात्मक है. मैं ये तो बिल्कुल भी नहीं कहती हूँ कि सोशल मीडिया का उपयोग न करें लेकिन जिस तरह टीवी देखते वक्त रिमोट आपके हाथ में होता है जो आप को सही लगता है आप वो देखते हैं ठीक उसी तरह अपने फोन का उपयोग एक रिमोट की तरह करे .  " आज समकालीन समय में लोगों की आत्महत्या एक कारण ये भी है कि वो मेहनत कम और सपने में ज्यादा जीने लगे हैं   इसे हम केवल अपने एक स...

चल गुजरने की आशा में

कुछ बेहतर करने की आशा में चल गुजरने की आशा में ऐसा कुछ नया करने का  ख्वाब  हो तेरा कुछ बेहतर बनने की आशा में , जैसे कितनी भी काली रात हो सुबह त़ो होती हर हाल में कुछ कर गुजरने की आशा में , बिजलियां गिरती है तो गिर जाने दे अपनी कहानी में  और भी थोड़ा कर जाने की आशा में , कांच के घड़े की तरह होती ये  जिदंगी जब तक है इसे सजाने सवारने की आशा में , पराए क्या अपने भी भूल जाएगे तुझको एक दिन जब तक जिंदगी है बेहतर बनने  के लिए अपने संघर्ष की हद पार करने की आशा में

रोके से न रूके हम

आज  अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता  दिवस है इस कोरोना काल ने अगर किसी को सबसे ज्यादा किसी चीज से वंचित किया है "तो वो बच्चो का स्कूल जाना" है स्कूल एक ऐसी जगह जहां पर बच्चा पढ़ना लिखना       सीखता है। आज हम याद करे  अपने वो स्कूल के दिन तो हमें  सबसे पहले   शायद हमारी वो असम्बेली गाउंड याद आएगी जहां पर हम सब प्रेयर करते थे वो क्लास जिसमें अक्सर हम किसी नयी चीज को पढ़ते थे  आज भी हम कहते हैं कि वो स्कूल के दिन अच्छे थे. आज कोरोना का असर सबसे ज्यादा उन बच्चे पर पड़ा है जिन्होंने अभी दो तीन साल पहले ही स्कूल जाना शुरू किया था . आज हम सब को इस विषय पर कुछ एक ऐसा कदम उठाने की जरूरत है जिसे बच्चे का स्कूल जाना कभी भी न छूटे और हर बच्चा स्कूल जाएं. क्योंकि शिक्षा न केवल बच्चे को पढ़ना लिखना सिखाती है बल्कि वो उसके वो उसे उसकी हर जिज्ञासा का समाधान देती है और उसे कुछ बेहतर करने की सीख देती है. 'शिक्षा हम बहुत सारा ज्ञान तो थोड़ा व्यावहारिक जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है'. "रोके से न रूके हम मर्जी से चले हम , स्कूल चले हम ".

सांस लेना अब मुश्किल हो गया है

हम से अधिकतर लोगों ने कभी न कभी चूल्हे की रोटी खायी होगी जिसका स्वाद आज भी हमारी जीभ  में होगा  लेकिन उस चूल्हे से निकलने वाले  धुंए के बारे में हमने कभी गौर ही नहीं किया  जबकि उसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि भारतीय देशों में ज्यादा तर महिला ही खाना पकाती है जिस कारण सांस लेने में दिक्कत आती है साथ ही गर्भवती महिला पर तो इसका असर पड़ता ही है उसकी कोख में पल रहे बच्चे पर भी उसका विपरीत असर दिखाई देता है. आज उज्वला योजना उन स्त्री के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हुयी है जो अब तक गैस सिलेंडर के उपयोग से वंचित थी. इसके अलावा    ज्यादातर पुरुष वर्ग बीड़ी, सिगरेट पीते हैं उसे निकलने वाला धुंआ बहुत घातक होता है इसलिए जब अगली बार आपके सामने कोई व्यक्ति इसका उपयोग करते दिखे  तो आप इसके धुंए से तो बचने की कोशिश करे  साथ ही साथ बच्चे को भी  इसके धुंए से  दूर रखे. आज मौजूदा समय में हम सब की ये जिम्मेदारी है कि हम अपना वातावरण शुद्ध रखे. "सांस लेना अब मुश्किल हो गया है, वातावरण इतना दूषित हो गया है "

रास्ते पे चलना

  रास्ते पे चलना आसान नहीं होता है  भीड़ में तो सब चलते हैं  किन्तु अकेले चलना आसान नहीं होता है दूरियाँ होती है हर घड़ी मंजिलों को पाने में,  किन्तु उस मंजिल को पाना कहाँ  आसान होता है रास्ते में चलना क्या आसान होता है.

आज के दौर में

जहाँ सादा जीवन उच्च विचार की परिभाषा ही बदल गयी है जहाँ लोगों को जज उनके कपड़े और वेषभूषा से किया जाता है. आज भले ही हम कहे कि हम बहुत सादा जीवन जीने की कोशिश करते हैं किन्तु उनके वो दावे जब गलत हो जाते हैं जब वो कुछ ऐसा काम कर लेते हैं जो उनके इस दिखावे को पूरी तरह से गलत दिखाता है. यू तो आज हर कोई अच्छा दिखाने के लिए खुद को हर दिन बेहतर बनाने की कोशिश में लगा रहता है किन्तु वो ऐसा करते वक्त वो ये बिल्कुल भूल जाता है कि उसकी खूबसूरती केवल उसके अच्छा दिखाने से ही है यह उसकी सादगी में है. आज'  Beauty needs no ornaments ' जैसा तो कुछ बचा ही नहीं है. किन्तु तब भी  ये  विचार करने वाली बात है कि सादगी दिखावे में है यह सादा रहने में.

इस बदलते दौर में

  शिक्षक का महत्व आज मौजूदा समय में हम में  से ज्यादा को वो ही  शिक्षक पसंद होगा जिसने हमेशा हमारी तारीफ की होगी और हमारा साथ दिया  होगा. किन्तु कुछ लोग  वो भी होगें जिनके पसंदीदा शिक्षक आज भी वो होगें जिन्होंने उनको सबसे ज्यादा डाट लगायी होगी. उनमें से एक में भी हूँ जिसने बहुत देर से लेकिन ये समझा कि शिक्षक अगर हमारी गलतियों पर डाटता है वो गलत नहीं है क्योंकि हमें वो ही लोग डाटते और चिल्लाते है जो हमारी फ्रिक करते हैं. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आपके दो तरह के दोस्त होते हैं एक वो जो आपको हमेशा हर गलती के लिए बार बार टोकते है दूसरे वो जो आपकी गलती पर आपको कुछ नहीं बोलते इसमें हम भले ही अपने डाटने वाले मित्र को ही पसंद नहीं करते हो किन्तु एक समय ऐसा भी आता है जब हमें एहसास होता है कि वो सही है. आज हर जगह है 'तुम्हारा एक शिक्षक है' समय जो तुम्हे परीक्षा लेकर सिखाता है शिक्षक जो तुम्हारी परीक्षा लेता है, कठिन परिस्थितियां जो तुम्हे बेहतर बनने के लिए सिखाता है, छोटा बच्चा जो गिरकर  उठना सिखाता हैं, माँ बाप जो जीवन में समय  प...

आज के बदलते परिदृश्य में

  आज क्या हमारे सोचने के तरीके में बदलाव आया. आज जहाँ एक ओर हम नयी चीजों को जानने समझने की दौड़ में  लगे हुए है तो वही दूसरी ओर हम खुद को पीछे छोड़ते जा रहे हैं. आज हम सब  के लिए 'चलती का नाम जिंदगी'  कुछ अलग ही हो गया है. इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि भले ही बचपन में हमने कुछ सपने देखे हो कि हम ये बनेगे ,हम वो बनेगे किन्तु आज हम एक दूसरी ही दृष्टि से दुनिया को देख रहे हैं जहाँ केवल हमें पैसे और  चमक दिखाई दे रही है. लेकिन इस चमक भरी दुनिया में जाने से पहले हम सब को  ये जरूर सोचना चाहिए कि 'चांद पर भी  ग्रहण लगता है' फिर हम क्या चीज है. आज हमें अपने उन सपनों को पूरा करने की जरूरत है जो हमें सच में खुशी और चैन देता हो क्योंकि दिखावे कि जिंदगी दो दिन ही अच्छी लगती है 'दोस्तों दूर के ढोल बड़े सुहाने लगते' हैं लेकिन जब वो हमारे पास बजाए जाते हैं तो हमारे कान में दर्द होने लगता है और हमें वो अच्छा नहीं लगता.

विचार करना जरूरी है

  आज हमें इंटरनेट ने एक ऐसी दुनिया से अपना परिचय कराया है  जिससे हम अब तक अनजान थे . लेकिन कहते हैं न कि हर चीज के अपने लाभ  और हानि होती हैं जैसे पानी पीने के काम आता है लेकिन उसकी अधिकता कई जगह   बाढ़ ला देती है  जिसका परिणाम जन धन की हानि होती है. एक ओर आज इन्टरनेट के फायदे हैं कि जिसे आप अपनी   हर पसंद नापसंद की चीजों को जान सकते हैं. तो दूसरी ओर ये हमारे लिए थोड़ी बुरी भी साबित होती है यू तो आज इंटरनेट ने हम अपने हर चीज को हमारे नजदीक ला दिया है . तो वही हमारी गोपनीयता को भी लगभग खत्म सा कर दिया है इस आप ऐसे समझ सकते हैं कि आज भले ही हम इस गलतफहमी में जी रहे हो कि  हमारे बारे हमसे  बेहतर कोई से  नहीं जानता लेकिन इंटरनेट हमें बहुत अच्छी तरह से समझता है और जानता है . "आज समकालीन समय में हमें वैश्वीकरण के इस दौर में एक बार रूक कर जरूर सोचना चाहिए कि  कही हम हद से ज्यादा तो सार्वजनिक नहीं हो गए है" .

ज्ञान

आज वैसे तो सभी लोग बहुत ज्ञानवान होते हैं उनसे पूछो एक बात तो वो पूरी कहानी कह देते हैं. लेकिन आज समझने वाली बात ये है कि हम ज्ञान की परिभाषा किस तरह से गढ़ते है किसी के लिए ज्ञान की परिभाषा पूर्ण रूप से किताबी ज्ञान है, तो किसी के लिए किताबी के साथ आध्यात्मिक ज्ञान  है. किन्तु आज हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि हम आखिर क्या ज्ञान मानते हैं? उसका उपयोग किस तरह से करते हैं? इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि अक्सर जब हम किसी व्यक्ति को कुछ बताते हैं तो एक तो हम अपने पढ़े हुए ज्ञान के जरिए उसे कोई  चीज बता रहे होते हैं तो दूसरा हम अपने उन चीजों या घटनाओं के बारे में बताते हैं जिससेे हमने   कुछ सीख है. मौजूदा समय में विचार करने वाली बात  है कि हम किसे ज्ञान मानते हैं किसी किताब के पढ़े हुए जानकारी को जीवन की परिस्थितियों से सीखें ज्ञान को. " ज्ञान की परिभाषा क्या है किसी चीज का  अध्ययन अध्ययन की परिभाषा क्या है उसे पढ़ लिखकर समझना समझने की परिभाषा क्या है किसी विषय पर अपना विचार बनाना विचार बनने की परिभाषा है, जीवन में लगातार कुछ अच्छा ...

Thought

  १. क ई बार हम जिनको छोटा समझकर नजर अंदाज कर देते हैं अक्सर  उनकी अहमियत हमें उनके खोने के बाद ही मालूम चलती है. २. एक नयी दुनिया में प्रवेश करने का अर्थ किसी ऐसी किताब को पढ़ लेना भी है जिसके बारे में कुछ ज्यादा  नहीं मालूम. ३. लगातार पढ़ने से कुछ नहीं तो जानकारी तो बढ़ ही जाती है. ४. किसी देश का इतिहास जाने बिना उसे भला बुरा कहना गलत होगा. ५. जिस तरह हीरें की कीमत उसके चमकने पर ही मालूम चलती है उसी तरह किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व बुरी से बुरी अवस्था में अपने सिध्दांतों पर ठिके  रहने से मालूम चलता है. ६. सबसे आसान है किसी चीज को दोष देना  बजाय खुद की गलती मानना. ७. मीठे  और कड़वे में भले ही हमें मीठा पसंद हो लेकिन कभी कभी दूसरे के द्वारा बोली गयी कड़वी बातें ही हमें जीवन में कुछ करने की हिम्मत देती है. ९. एक छोटे से बच्चे को भी आता है अपनी बात मनवाना  फिर चाहे हम उसे कितना ही जिद्दी क्यों न कह दे. १०. क ई बार हम जिसे सबसे ज्यादा गुप्त रखने की सोचते हैं अक्सर उसका प्रकाशन ऐसे होता है कि सूचना कम  अखबार की खबर ज्यादा बन जाती है.