१. क ई बार हम जिनको छोटा समझकर नजर अंदाज कर देते हैं अक्सर उनकी अहमियत हमें उनके खोने के बाद ही मालूम चलती है.
२. एक नयी दुनिया में प्रवेश करने का अर्थ किसी ऐसी किताब को पढ़ लेना भी है जिसके बारे में कुछ ज्यादा नहीं मालूम.
३. लगातार पढ़ने से कुछ नहीं तो जानकारी तो बढ़ ही जाती है.
४. किसी देश का इतिहास जाने बिना उसे भला बुरा कहना गलत होगा.
५. जिस तरह हीरें की कीमत उसके चमकने पर ही मालूम चलती है उसी तरह किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व बुरी से बुरी अवस्था में अपने सिध्दांतों पर ठिके रहने से मालूम चलता है.
६. सबसे आसान है किसी चीज को दोष देना बजाय खुद की गलती मानना.
७. मीठे और कड़वे में भले ही हमें मीठा पसंद हो लेकिन कभी कभी दूसरे के द्वारा बोली गयी कड़वी बातें ही हमें जीवन में कुछ करने की हिम्मत देती है.
९. एक छोटे से बच्चे को भी आता है अपनी बात मनवाना फिर चाहे हम उसे कितना ही जिद्दी क्यों न कह दे.
१०. क ई बार हम जिसे सबसे ज्यादा गुप्त रखने की सोचते हैं अक्सर उसका प्रकाशन ऐसे होता है कि सूचना कम अखबार की खबर ज्यादा बन जाती है.

Comments