Skip to main content

आज हम


आज हम किन चीजों पर अपना ध्यान लगा रहे हैं और हमें वास्तव में किन चीज पर अपना ध्यान लगाना चाहिए यू तो हम सब का एक लक्ष्य है जिसे सब प्राप्त करने की सोच रहे हैं किन्तु सबसे दुखद बात ये है कि कुछ लोगों ने आज अपना भविष्य अपनी किस्मत पर ही छोड़ दिया है.

लेकिन वो शायद ये नहीं जानते हैं कि किस्मत से भी ज्यादा जरूरी मेहनत करना होता है.

हर चीज में मेहनत लगती है लेकिन अफ़सोस कुछ लोग मेहनत करना ही नहीं चाहते हैं केवल वो अपने ख्वाब को बुन रहे हैं जैसे वास्तविकता कुछ मालूम ही न हो.

आज के समय की हकीकत ये है कि हर जगह सिर्फ भीड़ ही भीड़ है हजारो लोग उस भीड़ का हिस्सा बने बैंठे है लेकिन बहुत कम ही लोग भीड़ से अलग होकर अपने काम को कर रहे हैं.

 आज जैसे लोगो ने वो पंक्ति तो सुनी ही न हो "कि झुंड में तो बैल और बकरी चलती है शेर तो अकेला ही चलता है."

आज के संदर्भ में इसका अर्थ अगर हम समझे तो भीड़ से अलग होकर अपने काम को करना है

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..