शिक्षक का महत्व
आज मौजूदा समय में हम में से ज्यादा को वो ही शिक्षक पसंद होगा जिसने हमेशा हमारी तारीफ की होगी और हमारा साथ दिया होगा.
किन्तु कुछ लोग वो भी होगें जिनके पसंदीदा शिक्षक आज भी वो होगें जिन्होंने उनको सबसे ज्यादा डाट लगायी होगी.
उनमें से एक में भी हूँ जिसने बहुत देर से लेकिन ये समझा कि शिक्षक अगर हमारी गलतियों पर डाटता है वो गलत नहीं है क्योंकि हमें वो ही लोग डाटते और चिल्लाते है जो हमारी फ्रिक करते हैं.
इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आपके दो तरह के दोस्त होते हैं एक वो जो आपको हमेशा हर गलती के लिए बार बार टोकते है दूसरे वो जो आपकी गलती पर आपको कुछ नहीं बोलते इसमें हम भले ही अपने डाटने वाले मित्र को ही पसंद नहीं करते हो किन्तु एक समय ऐसा भी आता है जब हमें एहसास होता है कि वो सही है.
आज हर जगह है
'तुम्हारा एक शिक्षक है'
समय जो तुम्हे परीक्षा लेकर सिखाता है
शिक्षक जो तुम्हारी परीक्षा लेता है,
कठिन परिस्थितियां जो तुम्हे
बेहतर बनने के लिए सिखाता है,
छोटा बच्चा जो गिरकर उठना सिखाता हैं,
माँ बाप जो जीवन में समय प्रबंधन सिखाते है,
तो प्रकृति जो अनुशसित जीवन जीन सिखाती है,
"जिंदगी कभी हंसकर कभी रोकर सिखाती है ".

Comments