जिनके घर नहीं उन से पूछे
जिनकी नागरिकता नहीं
उनसे पूछो,
जिनको हर दिन यहाँ से वहाँ
खदेड़ा जाता उन से पूछों
घर की कीमत ?
नागरिकता की असली कीमत
पूछों उन से
जिनके सिर के नीचे छत्त नहीं
कितने लोग है ऐसे
जो रिफ्यूजी के नाम से,
यहाँ से वहाँ भटकते जिनके बच्चे भूख से बिलकते
जिनके सपनों का कोई
आशियाना नहीं
पूछों तुम उन से?
Comments