Skip to main content

ज्ञान


आज वैसे तो सभी लोग बहुत ज्ञानवान होते हैं उनसे पूछो एक बात तो वो पूरी कहानी कह देते हैं.

लेकिन आज समझने वाली बात ये है कि हम ज्ञान की परिभाषा किस तरह से गढ़ते है

किसी के लिए ज्ञान की परिभाषा

पूर्ण रूप से किताबी ज्ञान है, तो किसी के लिए किताबी के साथ आध्यात्मिक ज्ञान  है.

किन्तु आज हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि हम आखिर क्या ज्ञान मानते हैं?

उसका उपयोग किस तरह से करते हैं?

इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि अक्सर जब हम किसी व्यक्ति को कुछ बताते हैं तो एक तो हम अपने पढ़े हुए ज्ञान के जरिए उसे कोई  चीज बता रहे होते हैं तो दूसरा हम अपने उन चीजों या घटनाओं के बारे में बताते हैं जिससेे हमने   कुछ सीख है.

मौजूदा समय में विचार करने वाली बात  है कि हम किसे ज्ञान मानते हैं किसी किताब के पढ़े हुए जानकारी को जीवन की परिस्थितियों से सीखें ज्ञान को.

"ज्ञान की परिभाषा क्या है

किसी चीज का  अध्ययन

अध्ययन की परिभाषा क्या है

उसे पढ़ लिखकर समझना

समझने की परिभाषा क्या है

किसी विषय पर अपना विचार बनाना

विचार बनने की परिभाषा है,

जीवन में लगातार कुछ अच्छा नया और बेहतर करना

ज्ञान की परिभाषा तुम्हारे लिए क्या है "

पढ़ना, लिखना, सीखना

समझना

"Knowledge is power "

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..