Skip to main content

सुख कहाँ है ?

 

किसी को कुछ देने में

किसी की निराशा खत्म कर आशा  देने में

किसी क़ो कुछ ऐसा देने में

जो उसकी मूलभूत जरूरत हो

शिक्षा, ज्ञान, 

सुख वहाँ है जहाँ किसी जरूरत मंद की

जरूरत दो पैसे देकर करने में

सुख वहाँ है किसी को सपनों को

 पूरा करने में उसकी मदद करना हो 

सुख कहाँ है हर दिन अपने काम को

  जुनून के साथ करना हो, 

फिर चाहे उसे करते वक्त 

शरीर का कष्ट, परेशानी क्यों न सहना हो, 

सुख वहाँ है जहाँ 

किसी रोते बच्चे को हंसा देना, 

सुख है धैर्य में 

सुख है विवेक में

सुख है परिश्रम में

सुख वहाँ है कड़ी मेहनत के बाद

परिणाम प्राप्त हो.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..