Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2020

दुःख भरे दिन बीते रे भैया

' मदर इंडिया ' मूवी का ये गीत हम सब ने सुना है जिसमें किसान फसल की अच्छी पैदावार को लेके बहुत खुश है  और वो  अपनी खुशी गीत के रूप में व्यक्त कर रहे है .  आज भी कुछ गाँव में अच्छी फसल की पैदावार होने पर कजरी गीत गाया जाता है. देश में चुनाव से लेकर एक सरकार बनाने तक किसान के सामने कई लोक लुभानी  योजना बनाई जाती है मुफ्त की बिजली देने का आश्वासन दिया जाता है किन्तु उस किसान की जिंदगी में बिजली तो दूर लालटेन भी बड़ी मुश्किल से नसीब होती है .  भारतीय हिन्दी सिनेमा ने किसान की स्थिति अपनी फिल्म के जरिए दिखाने की कोशिश की जिसमें 'एक बीघा जमीन 'और 'लगान' जैसी मूवी का एक अलग ही बात है  तो वहीं देश भक्ति के गीत में सराबोर गीत  मेरे देश की धरती, सोना उगले उगले हीरे मोती  जैसे गीत' देश के किसानों को उत्साहित करते हुए दिखाई देते हैं पर अफ़सोस की आज किसान अपनी दयनीय स्थिति के चलते अपने बेटो को किसान बनाना नहीं चाहता क्योंकि वो जानता है कि किसान की भलाई सिर्फ राजनीति के नारों तक ही सीमित है. तो वहीं दूसरी तरफ देश के पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा दिया हुआ नारा 'जय...

Life management

एक धन्यवाद उनको भी हम सब लोगों की जिंदगी में कोई एक ऐसा इंसान जरूर होता है जो हमारी झूठी तारीफ करने से हमेशा बचता है और जब हम गलती करते हैं तो वो उसके बारे में हमें बताता है उस समय तो हमें बहुत गुस्सा आता है किन्तु जब हम उस गलती को सुधार लेते हैं तो हम देखते हैं कि हम उस इंसान को मन ही मन धन्यवाद कर रहे होते हैं कि उनकी वजह से हमें इस काम में महारात हासिल हुई. हमारे जीवन में स्कूल से लेकर कॉलेज तक हमारे दोस्त हमें सबसे ज्यादा डांट लगाने वाले टीचर भले ही हम उस समय बुरे लगे हो किन्तु एक समय के बाद हमारा उनके प्रति नजरिया बहुत बदल जाता है जिन्होंने हमारी गलती को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि हमको टोक. आज से आप सब उन लोगों को धन्यवाद देने शुरू कर दे जो आपकी उन गलतियों के लिए आपको टोकते है जो सच आप करते हैं .     

रोने से क्या मिलता है कुछ

किसी काम को सीखने में चाहे जितना भी वक्त लगे कभी उस काम को दूसरे के सामने बोलना एक ऐसी मूर्खता है जो हम में से ज्यादा तर लोग करते हैं आज लोग आपके अभी के काम देखकर आपके बारे में विचार बनाते हैं न कि आपकी कही गयी बातों को सुनकर. आज के समय की असलियत ये है कि यहाँ काम करने से ही कुछ मिलता है रोने से तो सिर्फ आप लोगों के सामने एक मजाक बनकर रह जाते हो इसलिए जरूरी है खुद को मजबूत करो.

कहाँ है तु

आज जहाँ एक तरफ भारत का किसान जो भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है जिसे भारत का अन्नदाता कहा जाता है आज उसके सामने जो नियम कानून लाए जा रहे हैं वो उसकी फसल के वास्तविक मूल्य की तुलना में ' ऊंट के मुंह जीरा' समान है जिसका वो विरोध कर रहे हैं किन्तु ये बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि टी वी चैनल से लेकर अखबार तक में उसकी खबरें नाममात्र की है. लोकतंत्र लोग के द्वारा लोगों के लिए बनाया गया शासन जिसे लोकतंत्र कहते हैं आज वो खत्म सा होता दिखाई दे रहा है. आज समकालीन समय में फोन खोलने से लेकर सोशल मीडिया प्लेट फार्म को देखकर लगता है कि देश में सबकुछ अच्छा है जबकि परिस्थितियां इस से भिन्न है .

राष्ट्रीय कानून दिवस

आज संविधान दिवस है इस ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान  लागू किया गया था जिसेे' राष्ट्रीय कानून दिवस 'भी कहते हैं जिसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी वर्तमान समय में संविधान में 22 भाग 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है. संविधान के कुछ ऐसे संविधान जिसमें 15 अर्थात 5,6,7,8,9,60 324,366,367,379,380,391,392 तथा 393 अनुच्छेदों को 26 नवम्बर प्रवर्तित कर दिया गया था जबकि बाकी अनुच्छेदो को 26 जनवरी 1950 ई लागू किया गया था.  हमारे संविधान में अमेरिका से मौलिक अधिकार, राष्ट्रपति पर महाभियोग लिया गया है, वहीं ब्रिटेन से एकल नागरिकता ली गयी है वहीं आयरलैंड से नीति निर्देशक तत्व लिए गए है वहीं जर्मनी से आपातकाल लिया गया है रूस से मौलिक कर्त्तव्या लिए गए हैं वहीं संविधान की सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत जिसने संविधान को जीवंत संविधान बनाया जिसे कारण भारत के संविधान को  ' जीवंत संविधान ' भी कहते हैं भारत के संविधान में   संशोधन प्रणाली दक्षिण अफ्रीका से लिया गया है.  भारत के संविधान में एक सबसे महत्वपूर्ण ' संविधान की आत्मा' कहा जा...

संविधान

हर किसी को देता जो बराबरी का अधिकार उसके लिए नहीं कोई बड़ा या छोटा इंसान ऐसे संविधान की बातें क्या कहें एक आम जन  जिसे बनाने में लगे  एक वर्ष से ज्यादा वार जिस ने मानवता को सम्मान से जीने का हक दिया जिसके आगे ताकत ने भी सिर टेक दिया समता से लेकर स्वतंत्रता के हमें दिए जिसने मूल अधिकार जिसकी प्रस्तावना के शुरू होते ही आता " हम भारत के लोग" जहाँ हर व्यक्ति केवल भारत का वासी ऐसे संविधान के आगे शीर्ष झुकाये बारंबार.

एकला चलो रे

जब इरादे मजबूत हो तो डर कैसा फिर न साथी की जरूरत होती है और न साथ की .  हम जब भी कोई काम करने के लिए एक पैर आगे रखते हैं तो हमें लगता है कि हम ऐसे लोगों के साथ हो जाएं जिनके सपने हमारी तरह है जो हमारी तरह उस ही रास्ते पर चलते हो जिस पर हम चलते हैं जबकि ऐसा होता ही नहीं है. ' अक्सर हम दुनिया की भीड़ में होकर भी अलग ही रह जाते हैं और बचता है तो सिर्फ अकेलापन कोई इस अकेलेपन को अपना साथी बना लेता है तो कोई उसकी कमी के चलते अपने क ई काम को करना छोड़ देता है आगे वो ही चलता है जो अपने दिल की सुनता है. लेखक रवींद्र नाथ टैगोर ने बंगाली भाषा में देशभक्ति के लिए एक गीत लिखा है जिसका प्रारंभ ' तबे एकला चलो रे ' से होता है  जिसमें गीत शुरू होते ही  " जोदि तोर दक शुने केऊ ना ऐसे तबे एकला चलो रे" जिसका हिन्दी अर्थ ( यदि तुम्हारी बात का कोई उत्तर नहीं देता है तब तुम अपने तरीके से चलो)  आज समकालीन समय में जब हर जगह एक प्रतियोगिता चल रही है हर कोई किसी न किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बना हुआ है किन्तु इसमें जीतने के लिए आवश्यक ता है उसे खुद के साथ और भरोसे की जहाँ वो "एकला चल...

परीक्षा

जहाँ एक तरफ देश में फिर से कोरोना वायरस के केस बढ़ने लगे हैं जिसके चलते क ई राज्य में फिर से रात का कर्फ्यू लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर हम सब युवा के सामने अपनी भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है जहाँ कुछ छात्र अपने स्नातक को खत्म कर आगे क्या करेगें इसको लेकर चिंतित है तो वही कुछ छात्र अपने काम को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं इस कोरोना वायरस ने जिसको सब से ज्यादा प्रभावित किया है तो वो हमारी पढ़ाई और स्कूल कॉलेज जाना है  जिसने कोरोना के चलते अपने पढ़ाई कराने के तरीके को तो बदला है साथ ही साथ तकनीक सीखना कितना जरूरी है   इसका हम सब को एहसास कराया. आज हम सब ने अपने मस्तक पर आधुनिकता का तिलक तो लगाया है किंतु जिस मोबाईल फोन को हम साथ लिए घूम रहे हैं उसके बारे में पूरी जानकारी भी हमारे पास में नहीं है. 2030 तक जहाँ एक ओर भारत के आधे युवा आने वाली नौकरियों के लिए अयोग्य हो जाएंगे वहीं दूसरी ओर तकनीकी का विस्तार और बढ़ जाएगा जहाँ ये सम्भावना व्यक्त की जा सकती है जिस काम को लेकर आप बहुत आत्मविश्वासी थे अब उसे कोई ओर करेगा. आज हम सब छात्र के लिए ये जरूरी हो गया है कि हम ...

संघर्ष हर चीज में होता है

अक्सर हमें लगता है कि संघर्ष केवल हम ही करते हैं जबकि ऐसा होता नहीं है हर चीज में एक अलग संघर्ष होता है किसी का संघर्ष दिखाई देता है तो किसी की सफलता देख हमारी नजरों से उसका संघर्ष ओझल हो जाता है  हम देखते हैं केवल उसकी जीत और उसके चेहरे पर दिखाई देने वाला जोश. आज हम सब के कोई न कोई ऐसे आदर्श व्यक्तित्व है जिनके जीवन से हम कुछ सीखना चाहते हैं हम उनकी तरह अपने जीवन को जीना चाहते हैं  कुछ लोग इसमें सफल होते हैं तो कुछ लोगों से उसका फासला जमीन आसमान की तरह होता है जिसकी दूरी नपना  लगभग नामुमकिन सा होता है.

बाल संरक्षण जरुरी है

वो वर्ग के लोग जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है वो बाल कहलाते हैं भारत में बाल संरक्षण के लिए जे जे एक्ट बना है जो भारत के कुल 545 जिले में लागू है इसमें कुछ महत्वपूर्ण धारा और उनका उल्लेख कुछ इस तरह से है धारा 74 बच्चों की रिपोटिंग ऐसे करना जिसे की उसकी व्यक्ति गत जानकारी सामने आ जाए अपराध की श्रेणी में आता है धारा 75 बच्चों को कही भी रास्ते या किसी अनजान स्थान पर छोड़ देना. धारा 76 किसी बालक से भीख मंगवाना. धारा 77 बच्चे की मदद से मादक पदार्थ बेचना. आज 80 से 90 प्रतिशत बच्चों का शोषण उनके परिवार के किसी सदस्य या जन पहचान व्यक्ति के द्वारा ही किया जाता है जिसके चलते बच्चे इसकी शिकायत किसी से नहीं कर पाते ऐसे अपराध खत्म करने के लिए हम सब की ये जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसे बच्चों की मदद करे .  वैसे तो भारत में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए Protection of children from sexual offences (POCSO) एक्ट बना है जिसमें बच्चों के साथ हुए अपराध की जांच की जाती है इसका अलग से न्याय लय होता है जिसका काम सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा करना और उन्हें ये आश्वासन दिलाना की वो अब सुरक्षित है और फिर अप...

कोरोना

हर बार फोन करते वक्त हम अभिनेता अभिताभ बच्चन के द्वारा कोरोना से क्या सावधानी रखनी है वो सुनते हैं  पर आज हर जगह लोग की लगी भीड़ को देखकर लगता है कि कोरोना से डरना लोग भूल गए हैं उन्हें लग रहा है कि कोरोना खत्म हो गया है जबकि सच्चाई इसे अलग है आज फिर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा सीएम ने की तो वही भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ़्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है अगर अब भी हम नहीं सम्भले तो परिस्थितियां और भी खराब हो सकती है मेरा आप से निवेदन है कि आप कोरोना को कम मत समझे इसने अमेरिका में कितनी जाने ली है इसे हम सब जानते है अब समय है सावधानी बरतने की.

समय के साथ

' परिवर्तन प्रकृति का नियम ' है हर चीज में परिवर्तन समय के साथ होता है बीज पौधे के रूप में बदलता है पतझड़ में जो पत्ते गिरते हैं एक समय आने पर उन में फिर कली खिलती है. समय के साथ मनुष्य में भी परिवर्तन होता है किन्तु केवल शारिरिक परिवर्तन से ही ज्यादा असर हम पर नही होता है परिवर्तन हर तरह से होना जरूरी होता है मानसिक रूप से बौद्धिक रूप से सामाजिक रूप से. हम में से कई  लोगों की पसंद एक समय के बाद बदल जाती है हमें जो सबसे ज्यादा पसंद होता है वो एक समय के बाद हमें पसंद आए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है हम सब एक समय ये जरूर सुनने को मिलता है कि तुम बदल  गए हो .  आज अगर हम में कोई भी परिवर्तन न हुआ तो हम उस पानी की तरह हो जाएंगे जिसमें एक समय के बाद गंध सी आने लगी है बहती हुई पानी की धारा हमेशा हमारे मन को रास आती है क्योंकि वो लगातार एक छोर से दूसरी छोर तक बहती है हम मनुष्य का जीवन भी लगातार परिवर्तन की ओर अग्रसर होना चाहिए .

INTERNATIONAL MEN'S DAY

मर्द को दर्द नहीं होता अभिताभ बच्चन की मूवी मर्द में हम सब ने इस गीत को सुना पर क्या सच में मर्द को दर्द नहीं होता?  ऐसा नहीं है उनको भी दर्द होता है किन्तु वो सार्वजनिक रूप में कभी किसी के सामने नहीं रोते वे अक्सर एकांत में रोते है. हमेशा अपना दर्द छुपाते हैं आज इंटरनेशनल मैन्स डे है जिसे मनाने का उद्देश्य उनके साथ हो रहे अत्याचार, शोषण, असमानता, के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है और उन्हें न्याय दिलाना है केवल महिलाओं के साथ ही घरेलू हिंसा नहीं होती अपितु पुरुष भी घरेलू हिंसा के शिकार होते हैं  हालांकि ऐसे केस अपवाद स्वरूप ही देखने सुनने को मिलते है ऐसे केस की सुनवाई के लिए अलग से कानून और अदालत भी हैं जो उन्हें ये अधिकार देता है कि वो अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों को अपने से हटाएं बल्कि अपने ऊपर होने वाली हिंसा के लिए कानून के सामने न्याय मांगे.  आज समकालीन समय में समाज में जब पुरूष और महिलाओं के बीच एक लम्बी असमानता की रेखा खींची हुई है ऐसे में हम सब को इसे खत्म करने के लिए आगे आना होगा . 

National Naturopathy Day

" रोग अनेक उपचार एक  बिना किसी तकलीफ के खत्म करे बीमारियां  ऐसी है ये प्राकृतिक चिकित्सा  के लाभ है अनेक" भारत में हर साल 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है जिसे मनाने का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के उपयोग के सकरात्मका प्रभाव के बारे लोगों को जागरूक करना है. प्रकृति जो नहीं तो कुछ नहीं जो हमेशा एक नियम से चलती है जिसके लिए कभी थकान जैसा शब्द उसकी कोई किताब में नहीं  उसने सदैव हमें हर चीज दी है इस कोरोना वायरस के समय हम लोग सबसे ज्यादा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं जहाँ हम किसी भी हालात में बीमार नहीं होना चाहते किन्तु ऐसा करने के लिए हम सबसे ज्यादा किन चीजों का उपयोग कर रहे हैं जिसमें हम सब हल्के बुखार से लेकर पैर के दर्द के लिए गोली दवाई खा रहे हैं इसे जानते हुए के अधिक दवाई के सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. आज समकालीन समय में जहाँ एक ओर शहरीय जनसंख्या का ज्यादा भरोसा डॉक्टर और गोली दवाई पर है तो वहीं गाम्रीण क्षेत्र में आज भी लोग आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग कर रहे हैं इस मामले में वो हमसे ज्यादा सेहत को लेकर ...

विचार

  हमेशा हर जगह खुद को साबित करना ह़ोता है कि तुम क्या कर रहे हो. लोग न तुम्हारी दिक्कत देखते है न कारण वो सिर्फ देखते है तुम्हारा काम. तुम क्या थे इसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता फर्क पड़ता है आज तुम क्या हो. मेरी नजर में वो महान इंसान है जिसने जिंदगी में हजारों मुश्किले और कारणों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखी. चोट से ज्यादा जख्म जिंदगी में खुद के सपनों को पूरा न करना होता है जिसके जख्म हमेशा हरे होते हैं. पैसे कम हो चल जाएगा किन्तु नहीं चलेगा खेद करना कि मैंने ये नहीं किया. अक्सर जिस खुबसूरती को देख कर रीझ जाते है उसकी सच्चाई उसकी चमक जैसी हो जरूरी नहीं.

INTERNATIONAL STUDENT S' Day

     INTERNATIONAL STUDENT S' Day मनाने का उद्देश्य छात्रों के अधिकारों का सुरक्षित रखना है .  इसे सबसे पहले 1941 में उन छात्रों की याद में मनाया गया था जो चेकोस्लोवाकिया में विरोध प्रदर्शन में भागीदारी के चलते शहीद हो ग ए थे ब्यूरो यूरोपियन स्कूल स्टूडेंट वेबसाईट के अनुसार, 1939 के अंत में चार्ल्स  यूनिवर्सिटी के  क ई मेडिकल छात्रों ने स्वतंत्र चेक रिपब्लिक देश बनाने की मांग को लेकर नाजियों के खिलाफ विरोध किया था उनकी आवाज को दबाने के लिए नाजियों ने छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाई थी और कुछ छात्रों को फांसी की  सजा दे दी थी. आज मौजूदा समय में हम सब छात्रों के सामने ये प्रश्न खड़ा ह़ो गया है कि हम किस तरह अपने अधिकार का उपयोग कर अपने हित के लिए बोले और उन्हें न सिर्फ सुना जाएं बल्कि उस पर ठोस कदम भी उठाया जाएं  आज जो छात्र है कल वो देश के भविष्य होगें .

अपुर संसार मूवी रिव्यू

अपुर  संसार मूवी अपने समय की बेहतरीन मूवी में से एक है ∣ इस मूवी का निर्देशन सत्यजीत राय ने किया है ∣ इसके मुख्य किरदार सौमित्र चटर्जी है∣   अपुर संसार मूवी कहानी  इंटरमीडिएट परीक्षा पास लड़के अपु (सौमित्र चटर्जी )की है∣ जो कोलकाता में रहता है ∣ जो  काम की तलाश में है  ∣  अपू को बड़ी मुश्किल से उसे एक टाइपराइटर का काम मिलता है ∣  कुछ दिन के बाद अपु का दोस्त ज़ो अपु के जीवन में बहुत खास है वो आता है ∣   वहां वो अपु की शादी एक बंगाली लड़की अर्पणा से कराता  है जिसे बंगाल पढ़ना और लिखना आता है ∣ किन्तु उसे  अंग्रेजी उसे नहीं आती  है ∣ जब अपु अर्पणा को कोलकाता लेकर आता है ∣ तो वहां अपू उसे अंग्रेजी सीखता है ∣   किन्तु कुछ समय के बाद अर्पणा अपने मायके चली जाती है ∣ कुछ दिनों के बाद अपू को खबर मिलती है कि अर्पणा की बच्चे को जन्म देते वक्त मृत्यु हो गयी है ∣ ये सुन अपु पूरी तरह से टूट जाता है और फिर कुछ समय बाद वो अपु अपने बेटे से मिलने जाता है जो दर्शकों को भावुक कर देने वाला होता है ∣ जो पल दर्शकों को भावुक कर देता है ∣  अपु संस...

दाता और याचक

हर दिन की तरह सुबह आज भी वैसे हुई जैसे पहले से होती आ रही है उसमें सिर्फ परिवर्तन इतना हुआ कि जिसने मुझे दाता और याचक पर विचार करने को मजबूर कर दिया. वैसे तो दिवाली का त्यौहार सभी के लिए खुशी देने वाला होता है किन्तु कुछ लोग ऐसे भी है जिनकी दिवाली हमारे और आप के कुछ पैसे या दिवाली के मौके पर कुछ उपहार देकर होती है कचरे की गाड़ी जो तीन दिन से हमारे यहाँ दिवाली के चलते नहीं आयी जिसके कारण आज लोग कचरे फेंकने के लिए बहुत उत्साहित से दिखाई दे रहे हैं जो उन लोगों में बहुत कम नजर आता है वैसे तो हर बार ही दिवाली के बाद हम लोग उन लोगों को कुछ पैसे और घर के कुछ पकवान देते है किन्तु इस बार थोड़ा परिवर्तन सा दिखाई दिया कुछ लोगों ने उन्हें पैसे दिए तो कुछ लोगों ने उन्हें प्रसाद के रूप में घर के बने पकवान दिए जब मैंने उन्हें प्रसाद के रूप में अपने घर से कुछ पकवान और मिठाई दी तो मन में एक अजीब सा सुकुन हुआ और एक तसल्ली सी उस मैं दिखाई देने लगी जिसने मुझे दाता और याचक पर सोचने के लिए जोर दिया. हम आप दाता बने या याचक बने इसे ज्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि हम जिस भूमिका में खड़े उसमें खुश है कि न...

बच्चे मन के सच्चे

जिनकी मासूमियत पर कितने लोग  कायल हो जाते हैं मन न हो फिर भी उनके साथ खेलने लगते हैं. बच्चे जिनके प्रश्न कभी खत्म नही होते हैं ' जे का जे का ' करके वो हम से हर वो चीज पूछ लेते हैं जो उन्हें नहीं मालूम होती  क ई बार तो वो किसी चीज को देखकर हमें ही उसके बारे में बताने लगते हैं कि जे सेव है '.  उनकी मासूमियत देख लगता है कि इनकी दुनिया में एक बार फिर घुस जाएं जहाँ पर किसी दुनिया की कोई चिंता नहीं अपने काम को हर हाल में करने का जुनून है गिरने के बावजूद चलने का जुनून है .  बच्चे जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है .  आज समकालीन समय में जब भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख से ज्यादा मौत हो चुकी है 87 लाख संक्रमित कुल केस हो चुके हैं ऐसे में बच्चे को जीवन सुरक्षित रखना हमें जरूरी है उन्हें इस वायरस के बारे में नहीं मालूम किन्तु हम तो इस वायरस को जानते हैं हम खुद सुरक्षित रहे और बच्चों को इस वायरस से दूर रखें.

आसमानों से पूछो

आसमानों से पूछो चांद की कीमत  क्या है इंसान  से पूछो इंसानियत की कीमत क्या है बच्चो से पूछो मासूमियत की कीमत क्या है बहाने होते हैं जिंदगी में सबके कोई हवा से पूछो तूफानों की कीमत क्या? झूठ से पूछो संचाई की कीमत क्या दिखावे से पूछो सादगी की कीमत क्या अंधेरे से पूछो प्रकाश की कीमत क्या अपने से पूछो वफादारी की कीमत क्या दुश्मन से पूछो दोस्ती की कीमत क्या?

एक दिवाली ऐसी भी

एक दिवाली ऐसी भी  हर बार करते खुद के आशियाने को रोशन  क्यों न इस बार चंद दियों से करें  किसी के घर को रोशन,  ढ़ेरों बने पकवानों में  क्यों न दे किसी को थोड़े से पकवान उसके स्वाद को बढ़ाने के लिए क्यों कैद करे इसकी मिठास को अपने ही घरों में क्यों न मुस्कुराने की वजह दे किसी को एक दिवाली ऐसी भी  क्यों न करे कुछ अनोखा काम एक दिवाली ऐसी भी  क्यों न करें कुछ ऐसा  कि किसी चेहरे की उदासी खत्म हो थोड़े खुशियों किसी के घर पर भी  एक दिवाली ऐसी भी ऐसा प्रयत्न क्यों न इस बार हो.

नेहरू

आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि है जिन्होंने भारत के लिए क ई ऐसे काम किए जो भारत के लिए एक वरदान के रूप में उभरे चाहे वो भारत को गुटनिरपेक्ष की ओर ले जाना भारत के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना बनाना या भारत को शिक्षा के क्षेत्र में न ए आयाम तक पहुंचाने के लिए आईएम और नेशनल स्कूल आफ ड्रामा जैसे संस्थान को खोलना तो वहीं दूसरी ओर भारत को एक महाशक्ति के रूप में समझना. नेहरू की बात की जाए और उनकी आत्मकथा ' भारत की खोज ' का जिक्र न हो तो ये उनके साथ नाइंसाफी होगी  भारत की खोज जो करीब 399 पेज की है जिसमें सिधु घाटी सभ्यता , भारत और तकनीक, और भारत की समस्या, भारत और यूरोप की सभ्यता में अंतर जैसे मुख्य बिंदु है जिस पर उनका विचार इस तरह से तथ्यों के साथ लिखा हुआ है मानों वो उनकी आत्मकथा में सामान्य ज्ञान को अपने साथ लिए हुए भारत को न ए प्रकाश की ओर ले जा रहे हो इसमें नेहरू ने अनेक ऐसी बातें कही है जिसे पढ़कर मालूम चलता है कि उनका भारत के प्रति नजरिया कैसा है वो भारत के विषय में एक जगह पर कहते हैं " कि भारत में अनेक धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं जिनकी...

World kindness day

हमें अक्सर अखबार में ये खबर पढ़ने को मिलती है कि बच्चे को इस जगह पर ऐसे रखकर छोड़ दिया गया आज विश्व में जितनी संख्या घरों की है उनमें एक तिहाई संख्या सभी देशों में एनजीओ की भी है जो ऐसे बच्चे को रखते हैं जिनका कोई अपना इस दुनिया में नहीं है और यदि है तो वो उसे अपना नहीं रहे हैं ऐसे लोगों को संरक्षण एनजीओ में मिलता है उनके लालन पालन से लेकर उनकी शिक्षा में खर्च होने वाला खर्च वो एनजीओ ही उठाते हैं ऐसे एनजीओ के कारण ही आज हमें ये एक रूप में दिखाई देता है कि आज भी लोगों में दयालुता का भाव मौजूद है जिनका कोई नहीं उनके एनजीओ है. आज समकालीन समय में हम सब को इस चीज के लिए खुद को भाग्यवान समझना चाहिए कि हमारे पास परिवार है क्योंकि जो लोग इसे अनभिज्ञ है उन्हें इनकी कीमत हमसे क ई गुना ज्यादा मालूम है.

कुछ न किया तो

तूफान से लड़ना न आता हो भले ही  तुम गिरकर उठना सीख लेना तेज न दौड़ सके तो भी चलना सीख लेना जिंदगी हर मोड़ पर देगी एक नयी चुनौती  तुम चलने के लिए  थोड़ा गिरकर उठना सीख लेना जिंदगी हर मोड़ पर देगी तुमको एक नयी चुनौती तुम  अपने पर विश्वास रखना सीख लेना दुनिया भले ही कितनी ताकतवर हो तुम अपनी ताकत को कम समझने की भूल न करना इतना कर लेना तुम कोशिश की जिंदगी में गम न रहे कि कुछ न किया .

Thought

                        " इस दिवाली क्यों न कोई ऐसा  तोहफा दिया जाएं अपनों को जो की उसकी जरूरत पूरी करे और वो उसके काम आऐं इस दिवाली करे कुछ ऐसा जिससे किसी के घर में खुशियाँ छाएं" दिवाली खुशियों का त्यौहार जब घर को सजाने से लेकर नए -नए पकवान बनाने की उमंग सभी घर में रहती है तो वहीं कुछ लोगों के लिए दिवाली का   त्यौहार  उनके लिए कुछ तोहफो का उनकी जिंदगी में आना होता जिसका वो बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं जिनमें छोटे बच्चे से लेकर घर के बड़े बूढ़े तोहफो की राह देख रहे होते हैं इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो हमारे परिवार के सदस्य तो नहीं होते किन्तु वो घर के सदस्य से कम भी नहीं होते जैसे हमारे घर के नौकर और खाना बनाने वाली बाई .  क्यों न हम इस बार तोहफे के रूप में ऐसा कुछ दे जो उनकी जरूरत को पूरा करता हो 'दादा जी के लिए एक नया रेडियो जो उन्हें पुराने गीत सुन सके, दादी के लिए एक नयी साड़ी जिसे पहनकर वो अपने पुराने दिनों को याद कर सके घर की नौकरानी को एक स्मार्ट फोन जिससे उसके बच्चे पढ़ाई क...

विश्व विज्ञान दिवस

विज्ञान जो हम सब के लिए एक  वरदान है जिसने  मनुष्य की जिज्ञासा और मानव के रहस्य को खत्म करने की एक ऐसी चाबी बनायी  जिसका उपयोग कर व्यक्ति हर कुछ जान और समझ सकता है    डार्विन के सिध्दांतों से लेकर न्यूटन के गति के नियम तक हर चीज मनुष्य की जिज्ञासा को खत्म करती और उसे ज्ञानवान बनाने में एक कड़ी के रूप में काम करती है .  तो वही विज्ञान ने हमारे क ई प्रश्नों के उत्तर भी दिए है जैसे - कोई भी चीज जब गिरती है तो वो नीचे की ओर ही क्यों जाती है इसका कारण एक विशेष प्रकार का बल गुरूत्वाकर्षण है .  आज मानव विज्ञान का सही उपयोग कर चांद तक पहुँच चुका है तो वहीं दूसरी ओर इसके गलत उपयोग के चलते मानव का जीवन संकट में भी आया है जिसका सबसे बेहतर उदाहरण अमेरिका द्वारा नागासकी पर फेकें गए परमाणु बम से है. इन सब बातों  के बावजूद मानव आज पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा विज्ञान के उपयोग से आधुनिकता  हुआ है. "भला बुरा न कोई रूप से दिखलाता   दृष्टि का ये गुण भेद बदलाता कोई देखता कमल की डाली में,  किसी को तो चाँद में भी दाग नजर आता.' " Science is good se...

जाने कहाँ गए

पहले किसी त्यौहार के आने  से पहले ही उसकी खुशी और उमंग घरों में दिखाई देने लगती थी और बच्चों से लेकर बड़े भी इसके लिए इतने उत्साहित हो जाते थे जिसका रंग सभी पर चढ़ता  दिखाई देता था पर अब जैसे हम आधुनिक होने की तरफ बढ़ रहे हैं वैसे वैसे हम सब की दिलचस्पी  वैसी  नहीं बची जैसे पहली थी. इस कोरोना काल में हमारे त्यौहार को मनाने का तरीका और भी बदल गया है जहाँ लोग पहले की अपेक्षा अभी थोड़े खुश है तो कुछ  लोग इस आशा में है कि इस दिवाली के त्यौहार में उनकी थोड़ी पैसे की परेशानी खत्म होगी जिसके लिए वो कुछ हद तक सकरात्मक भी दिखाई दे रहे हैं उनकी ये परेशानी जल्द खत्म हो ऐसी हम दुआ करते हैं आज के समय में वैसे तो किसी के पास इतना वक्त नही की वो रूककर ये सोचे की कोरोना से पहले और कोरोना के बाद उसका और उसके परिवार का गुजारा किस तरह से होगा फिर भी अब  वो अपने काम को करने के लिए तैयार है इस उम्मीद के साथ की इस दिवाली उसके घर पर भी खुशियाँ आएगी. " हम सब ज्यादा कुछ तो नहीं कर सकते किन्तु एक छोटा सा प्रयास जरूर कर सकते हैं कि हमारे आस पास सब्जी बेचने वाले से लेकर दिवाली के दीये...

चोट

  हमें कोई न कोई चोट तो लगती ही रहती है किन्तु जब चोट लगे और दर्द होना बंद हो जाएं तब हमें ये संकेत मिलते हैं कि अब हम परिवर्तन की ओर बढ़ चुके हैं और अब हमें चोट से दर्द नहीं होता हम बदल चुके हैं .  हम बचपन से लेकर बूढ़े होने तक अनेक तरह की चोटें खाते हैं जिनमें कुछ चोटों के जख्म तो ऐसे होते हैं जो किसी को भले ही दिखाई न दे किन्तु उनका दर्द हमारे भीतर होता है और कुछ चोट के जख्म जो हमें दिखते हुए भी नहीं दिखाई देते हैं क्योंकि व़ो जख्म भले ही न मिटे हुए हो किन्तु उसका दर्द अब गायब हो चुका होता है. हमारी जिंदगी में हमेशा उतार चढ़ावा आते रहते हैं जिसमें हम क ई जख्म भी खाते है किन्तु इन जख्म को देखकर भी जो अपना धैर्य न खो पाएं वो ही कुछ कर पाते हैं.

Sunday thought

  हम से कुछ लोग जिनके पास एक ऐसी शक्ति होती है जो ढेरों समस्या के होते हुए भी अपनी समस्या को पीछे छोड़ते हुए अपने काम को करते हैं जिनके लिए घड़ी से भी आगे उनका समय होता है जिनके आगे दुनिया झुकती है उनमें ही तो एक अजीब बात होती है उनमें होता है' जुनून' जिसकी एक अलग ही शक्ति होती है वो न रूकते न रोते वो तो चलते जाते हैं उनके इस जुनून के आगे दुनिया झुकती है. अजीब दास्तान होती है उनकी  "जिनके जख्म ज्यादा और अक्सर मरहम कम होते हैं  न रूकने की सोचते हैं वो न थकने की बात करते हैं  ऐसे लोगों के जुनून देख  कितने लोग उन से अपनी  सफलता के पग रखते हैं जुनून है तेरा ऐसा अक्सर लोग कहते हैं."

चमक

हर चीज की चमक एक समय तक ही अच्छी लगती है  दूर से तो हर चीज भली लगती है अक्सर जिस खूबसूरती पर हम है मरते वो खुबसूरती भी एक समय तक ही रहती है ,  सोने की चमक भी खो जाती है एक समय के बाद  न जाने फिर भी क्यों बाजार में हर चमकती चीज की ही बोली लगती है ,  क ई , बार किसी को देखते वक्त क्यों  उसकी खूबसूरती ही हमें दिखती है  खूबसूरत तो चाँद और मूयर भी होता है  क्या कभी चांद के ग्रहण पर हमारी नजर पड़ती है  मयूर  को नृत्य करते उसे निहरना किसे नहीं भाता क्यों किसी की नजर उसके पैरो पर नहीं पड़ती है ?  काश परिंदों से लेकर इंसान भी किसी की खूबसूरती को देख पाता आज भी दुनिया उसकी बाहरी खूबसूरती पर ही मरती है चांद पर रहने की ख्वाहिश करने वाले  क्यों तेरी नजर सिर्फ किसी की खूबसूरती पर ही पड़ती है,  चमक तो हीरे में भी होती  किन्तु क्या सिर्फ हीरे से ही किसी की जिंदगी  खुशियों से भरती है ?  चमक आती है जाती है किसी की सिरत में क्यों आज भी एक लड़की अपने रंग के कारण कम आकी जाती है? 

विचार

  कितना अजीब है अक्सर हम जिस चीज़ को चाहते हैं वो जब हमारे पास आता है तो हम उसे दूर भागते है भले वो कोई ऐसी परिस्थितियों जो हमारे ध्यान में थी कि ऐसा होगा तो या जिसका हमें इंतजार था   किन्तु एक समय बीते हमें वो इतना अच्छा या अनुकरणीय नहीं लगता है कि हम उसका अनुसरण करे फिर भी कई बार मन न होने पर भी उस काम को करना होता है फिर चाहे वो करना अच्छा लगे या ना लगे. आज मौजूदा समय हम में से अधिकत्तर लोगों को सपने ऐसे है जिसे देखते वो खुली आंखों से परन्तु उन सपनों का सामना होते दिल में वो खुशी नहीं रह जाती है जो पहले कभी उसे सोचने में थी.

जब तक तुम नहीं बदलोगे कुछ नहीं बदलेगा

  न्यूटन मूवी में राजकुमार राव ( न्यूटन)  ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो हर चीज को सही ढंग से करना चाहता है जिसके लिए वो बहुत ज्यादा प्रतिबद्ध हैं वो एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाता है जहाँ उसकी जिम्मेदारी है लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना और उन्हें पुलिंग बूथ तक लेकर आना ये मूवी हम सब को बताती है कि आज भी कितने लोग को बताया जाता है कि  चुनाव कुछ नहीं ये एक खेल है जिसमें तुम्हें जो चित्र पसंद आए उसकी बटन दबा देना और वोट डाल देना. जब न्यूटन ये सुनाता है तो वो ऐसा कह रहे अफसर को डांटता और कहता है कि आप इन को ये सब क्या बता रहे हैं इस पर वो कहता है कि इन लोगों को कुछ समझ नहीं आता. इस मूवी का एक संवाद जो लोगों के बीच में चर्चा का विषय रहा है इस मूवी में एक जगह अफसर कहता है कि मैं लिखकर देता हूँ 'कि यहाँ पर वोट देने कोई नहीं आएगा 'इस पर न्यूटन कहता है कि लिखकर दीजिए यहाँ पर कोई नहीं आऐगा '.  ये सुनने में भले हमें एक मजाक सा लगे किन्तु ये संवाद हम सब को सोचने को मजबूर करता है  इस मूवी का सबसे चर्चित संवाद " जब तक तुम नहीं बदलोगे कुछ नहीं बदलेग...

विचार

  The road not taken इस कविता को बचपन में हम सब ने सुनी है और कुछ लोगों को आज भी ये कविता याद है. ये कविता एक कविता न होकर हमारी जिंदगी के लिए जरूरी प्रेरणा है जिसके रास्ते पर बहुत कम लोग ही चल रहे हैं ऐसा नहीं कि हम सब रास्ते पर नहीं चल रहे हैं किन्तु हम में से ज्यादा लोग उसी रास्ते पर चल रहे हैं जिस पर सब चलते हैं वो भी वही कर रहे हैं जो सब कर रहे हैं उनमें और हमे ज्यादा फर्क नहीं रॉबर्ट फ्रॉस्ट अपनी कविता के माध्यम से हमें कह रहे हैं कि हमें उस रास्ते को चुनना चाहिए जो लम्बा हो जिसमें चलने वालों की संख्या बहुत कम हो. आज हर कोई जल्दी से अपनी मंजिल पाना चाहता है जिसके लिए वो न सिर्फ छोटे रास्ते का सहारा ले रहा है बल्कि वो खुद को वही करने को मजबूर कर रहा है जो सब करना चाहते हैं वो ये नहीं समझ पा रहा है कि ऐसा करके हम किसी चीज को पा तो लेगें किन्तु वो ज्यादा समय तक हमारे पास मौजूद हो ये जरूरी नहीं.

अमेरिका से लेकर भारत तक में चुनाव

आज जहाँ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने वाले है तो वही भारत में आज बाघ प्रदेश 'मध्यप्रदेश' में  उपचुनाव है और दूसरी ओर नालंदा  विश्वविद्यालय की मातृभूमि  बिहार राज्य में दूसरे चरण के चुनाव है. अमेरिका में चुनाव हम   से थोड़े अलग तरह से होते है जहाँ पर चुनाव पंद्रह दिन पहले ही प्रारंभ हो जाते है वहाँ पर वोट डालने के लिए हर राज्य के अलग नियम और दिशा निर्देश होते हैं  हमारी तरह उन्हें चुनाव डालने के लिए नौकरी से  अवकाश नहीं मिलता और चुनाव से पहले वहाँ पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की डिबेट होती है  अमेरिका में किसी भी उम्मीदवार व्यक्ति का पहले काम देखा जाता है जिसके कुछ पैमाने होते हैं जिसमें अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, जीडीपी, रोजगार, विदेशी नीति, और इस पैमाने को ध्यान में रखकर किसी व्यक्ति के कार्य काल का विश्लेषण किया जाता है   अमेरिका में राष्ट्रपति कौन बनता है इसका असर सभी देश पर पड़ने वाला है क्योंकि अमेरिका सबसे बड़ा आयातक और निर्यातक देश है जिस से  सभी देश अपनी नीतियां तय करते हैं. तो वही भारत में चुनाव की प्रणा...

रेस

  जिंदगी एक रेस है जिसमें भागते रहना जरूरी है और अगर भागने की ताकत नही तो चलते रहना जरूरी है जिसने इस रेस से खुद को अलग कर दिया वो तो जीते जी मर सा गया है .  आज हर जगह पर एक रेस लगी हुई है जहाँ लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं अगर तुम अब भी सो रहे हो तो जाग जाओं नहीं तो तुम इतने पीछे चले जाओगे जहाँ जाना तो आसान था पर निकलना बहुत कठिन है आज तुम निकलो इस रेस के लिए क्यों कि जिंदगी ही एक रेस है जो पहले दौड़ेगा वो पहले पाऐगा जो नहीं दौड़गा वो पीछे रहा जाएगा अब तुम्हें निर्णय लेना है कि तुम आगे जाना चाहते हो कि तुम पीछे होना चाहते हो. आज समकालीन समय में हर जगह लोग रेस में दौड़ रहे हैं फर्क इस से पड़ रहा है कि तुम किस रेस में दौड़ रहे हो और तुम्हारी प्रतियोगिता किससे है "जिंदगी में चलते रहना क्योंकि ठहरना मृत्यु समान है  कुछ करते रहना  रूकना एक पाप के समान है चलते रहना तुम इस लड़ाई में  रूकना तो एक मौत के समान है."

संस्कार की नगरी है मध्यप्रदेश

❄आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस है❄ मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में हुई थी और वही 1 नवम्बर 2000 में ही मध्यप्रदेश से छतीसगढ़ अलग कर दिया था जो एक अलग राज्य के रूप में आज हमारे सामने है .   मध्यप्रदेश जिसे सोया प्रदेश भी कहा जाता है जिसका कारण यहाँ 60% से अधिक सोयाबीन की खेती होना है तो वही इसे बाघ प्रदेश भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर 300 से अधिक बाघ है इसे भारत का हदय स्थल भी कहा जाता है क्योंकि मध्यप्रदेश कई राज्यों के बीच में है. मध्यप्रदेश की चंदेरी साड़ी को जीआई टेग भी मिला है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में दिया जाता है .  मध्यप्रदेश के कुल 1० संभाग है जिसमें जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग शहडोल है तो वही क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है तो वहीं क्षेत्र फल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है .  मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर है जिसने हमेशा स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पाया है .  तो वहीं अवन्तिका जिसे उज्जयिनी वर्तमान में उज्जैन के नाम से जाना जाता है उज्जैन को 'मूर्तियों का मंदिर ' कहा जाता है . तो...