Skip to main content

Sunday thought

 

हम से कुछ लोग जिनके पास एक ऐसी शक्ति होती है जो ढेरों समस्या के होते हुए भी अपनी समस्या को पीछे छोड़ते हुए अपने काम को करते हैं जिनके लिए घड़ी से भी आगे उनका समय होता है जिनके आगे दुनिया झुकती है उनमें ही तो एक अजीब बात होती है उनमें होता है' जुनून' जिसकी एक अलग ही शक्ति होती है वो न रूकते न रोते वो तो चलते जाते हैं उनके इस जुनून के आगे दुनिया झुकती है.

अजीब दास्तान होती है उनकी 

"जिनके जख्म ज्यादा

और अक्सर मरहम कम होते हैं 

न रूकने की सोचते हैं वो न थकने की बात करते हैं 

ऐसे लोगों के जुनून देख 

कितने लोग उन से अपनी 

सफलता के पग रखते हैं

जुनून है तेरा

ऐसा अक्सर लोग कहते हैं."

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..