Skip to main content

एकला चलो रे


जब इरादे मजबूत हो तो डर कैसा फिर न साथी की जरूरत होती है और न साथ की . 

हम जब भी कोई काम करने के लिए एक पैर आगे रखते हैं तो हमें लगता है कि हम ऐसे लोगों के साथ हो जाएं जिनके सपने हमारी तरह है जो हमारी तरह उस ही रास्ते पर चलते हो जिस पर हम चलते हैं जबकि ऐसा होता ही नहीं है.

' अक्सर हम दुनिया की भीड़ में होकर भी अलग ही रह जाते हैं और बचता है तो सिर्फ अकेलापन कोई इस अकेलेपन को अपना साथी बना लेता है तो कोई उसकी कमी के चलते अपने क ई काम को करना छोड़ देता है आगे वो ही चलता है जो अपने दिल की सुनता है.

लेखक रवींद्र नाथ टैगोर ने बंगाली भाषा में देशभक्ति के लिए एक गीत लिखा है जिसका प्रारंभ

' तबे एकला चलो रे ' से होता है 

जिसमें गीत शुरू होते ही 

" जोदि तोर दक शुने केऊ ना ऐसे तबे एकला चलो रे" जिसका हिन्दी अर्थ ( यदि तुम्हारी बात का कोई उत्तर नहीं देता है तब तुम अपने तरीके से चलो) 

आज समकालीन समय में जब हर जगह एक प्रतियोगिता चल रही है हर कोई किसी न किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बना हुआ है किन्तु इसमें जीतने के लिए आवश्यक ता है उसे खुद के साथ और भरोसे की जहाँ वो "एकला चले".

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..