Skip to main content

Posts

Showing posts from January 17, 2021

सीखते रहना ही जिंदगी है

आज रविवार का दिन सबके लिए आराम करने का दिन होता है किन्तु ऐसे में कुछ ऐसा काम मिल जाएं जो करने में भले ही थोड़ा सा कठिन सा लगे लेकिन उसके बारे में जानने की जिज्ञासा उस काम को करने के लिए काफी होती है  ऐसे लोग जो हमेशा कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं ऐसे लोगों से हमेशा नया काम करने की प्रेरणा तो मिलती है साथ ही खुद को बेहतर बनाने की ओर एक उम्मीद जागती है. अगर आप ने कभी गौर किया हो तो सीखने के मामले में बच्चे हम से क ई गुना अधिक बेहतर होते हैं वो लगातार कुछ सीखने की कोशिश करते हैं और उनकी जिंद के आगे बड़े बड़े घुटने टेक देते हैं. रविवार के दिन कुछ नया काम कीजिए जो आपको और नयी चीजों के बारे में सीखने को प्रेरित करें.