Skip to main content

Posts

Showing posts from March 15, 2022

चश्मे के बाहर की दुनिया

चश्मा जितना छोटा ये शब्द है उससे ज्यादा बड़ा चश्मा लगाने का दुख होता है ∣ एक बार इंसान को चश्मा लग जाएं फिर उसका निकालना तो जैसे भगवान भरोसे हो जाया करता है ∣ और जब आपको चश्मा लग जाएं तब आपकी पहचान एक चश्मिश  के अलावा  कुछ रह ही नहीं जाती है ∣  भले ही आज चश्मा फैशन के रूप में आ गया है  किन्तु उन लोगों के लिए आज भी एक बड़ी समस्या बन गया है   जिनको  चश्मा लग गया है ∣