Skip to main content

Posts

Showing posts from June 10, 2021

अगर आप ऐसे है तो गर्व कीजिये खुद में

इस कोरोना वायरस महामारी ने जितना हमें बदला शायद हम उतना पहले कभी नहीं बदले थे। जिसने हमें  अपने घर और घरवालों की तो महत्ता समझाई ही साथ ही साथ जीवन को जीने का एक मौका दिया। ऐसा नहीं इस बीच  हमें किसी भी  समस्या का सामना नही करना पड़ा किन्तु ऐसा करते हुए हमने अपने अंदर एक परिवर्तन पाया । हम अब उंन कामों को भी बड़े इत्मिमान से करने लगे जिसमें हमें  भले ही ज्यादा समय लगता था किन्तु हम उसे संतुष्ट नहीं होते थे  । हमारे परिवार में ऐसे लोग जरूर है। जिन्होंने कोरोना वायरस की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए हार नहीं मानी और अपना काम किया खुद को सुरक्षित रखा और अपने परिवार के लिए सुरक्षा के कवच सा काम किया। तो वहीं घर के उन सदस्यों की तारीफ की जानी भी जरूरी है। जिन्होंने इस महामारी के दुख के साथ अपने उन कामों को लगातार करते रहने की कोशिश की जिनके लिए उन्हें अधिक समय नहीं मिला ।

सूर्यग्रहण

आज सूर्यग्रहण लगने जा रहा है जो कि एक वलयाकार सूर्यग्रहण है जो कि उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में कई जगहों पर, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा  जबकि भारत में ये केवल पूर्वोत्‍तर में अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख में दिखाई देने वाला है ∣ विज्ञान की दृष्टि से  सूर्य ग्रहण   देखें तो जानेगें जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तब सूर्य ग्रहण होता है ∣ ये दिन प्रकार के होते हैं पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण - जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है  आंशिक सूर्य ग्रहण - जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से न ढककर सूर्य के कुछ भाग को ढकता है ∣ वलयाकार सूर्यग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य के केवल बीच के भाग को ढकता है ∣ कहाँ देखे लाईव ग्रहण आप सूर्य ग्रहण को Virtual Telescop, timeanddate और CosmoSapiens पर लाईव देख सकते हैं ।