Skip to main content

Posts

Showing posts from February 23, 2022

संवाद एक जरिया है स्वयं को जानने का

  जरूरी नहीं है कि आज हर घटना की सटीक जानकारी व्यक्ति के पास हो  वो हर वो चीज जानता हो जिसे जानना उसे जरूरी है ऐसे में  संवाद हमारे लिए बहुत उपयोगी हो जाता है ∣ जो हमें खुद को अभिव्यक्त करने का तरीका देता है जिसके माध्यम से हम ये समझते हैं कि एक औपचारिक संवाद किस तरह से किया जाता है ∣ ऐसा नहीं कि जब हम दूसरे से बात करते हैं तब ही केवल हम उसके बारे में  जान रहे होते हैं  बल्कि हम दूसरे से बात करके भी अक्सर अपने बारे में भी कुछ नया  जानते हैं ∣  आज हम दूसरे के बारें में तो सबकुछ जान रहे होते हैं पर अपने बारे में सबसे कम जान रहे होते हैं ऐसे में जब हम दूसरे से वार्तालाप करते हैं तब खुद के एक न ए रूप से रूबरू होते हैं ∣ आज समकालीन समय में जहां एक तरफ फोन से संवाद करने की परंपरा चलती जा रही है वही दूसरी तरफ वास्तविक जिंदगी में हम संवाद से उतने ही दूर जा रहे हैं ∣ शायद यहीं कारण है कि हमारे सोशल मीडिया पर ढेरों मित्र है ∣ पर वास्तविक दुनिया में कोई नही  ∣