Skip to main content

Posts

Showing posts from December 29, 2023

जब तुम आगे बढ़ोगे

जब तुम आगे बढ़ोगे कई बार तुम अकेले खड़े होगें एक एक कर सबको पीछे छोड़ तब तुम आगे बढ़ोगे।  आसान नहीं होगा उस जगह पर जाने के लिए       कई बार उत्साह रखना  सब हारा हुआ तुम महसूस करोंगे।  ऐसा नहीं है कि तुम थोड़े ही संघर्ष से  सफलता का परचम लहरा दोगें  कई बार तुम मुंह के बल गिरोगे ं इसके बावजूद जब तुम आगे चलोगें तब तुम जय पराजय के फर्क को स्पष्ट समझोगे ं।