Skip to main content

Posts

Showing posts from April 19, 2022

आज के समय में

आज के समय में उन लोगों की बहुत कमी है ∣ जो लोग अपना भला बाद में दूसरों का भला पहले सोचते हो ∣ परेशानी इस बात की नहीं कि लोग अपने बारे में इतना क्यों सोच रहे हैं समस्या वहां खड़ी होती है ∣ जब लोग अपना अच्छा करने के चक्कर में दूसरों के लिए परेशानी खड़ा कर देते हैं ∣ आज  वैसे इंसान की वास्तव में कमी  है जो बिना स्वार्थ के आप से बातचीत करते हैं   ∣   ऐसे लोगों का मिल जाना आज जैसे उस इंसान से मिलना है ∣  जो इस दुनिया में सबसे कम प्रतिशत में मौजूद है ∣ जो दुनिया को अपने अनुसार जीते हैं ∣ जिन्हें इस दुनिया से नहीं खुद पर ज्यादा यकीन होता है जिनके सिद्धांत ही उनके लिए उनकी जिंदगी होते हैं ∣