नहीं रहे बिपिन रावत सीडीएस बिपिन रावत सहित 11 और लोगों की हुई मौत भोपाल । आज तमिलनाडु में वायुसेना का एक Mi-17V5 हेलीकॉप्टर कैश हो गया जो की सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान पर था। जिसमें सीडीएस और उनकी पत्नी सहित करीब 14 लोग सवार थे जिनमें से 4 की घटनास्थल में ही मौत हो गयी थी । जनरल बिपिन रावत के बारे में जानकारी देते हुए एयरफोर्स ने ट्वीट कर कहा- कि गहरे अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है”। जब यह हेलिकॉप्टर कैश हुआ तो मौके पर ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था हालांकि हेलीकॉप्टर में आग लगने के कारण राहत कार्य में लगे कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था । आपको बता दे कि जब मोदी सरकार 2019 में पुन: वापस आयी तो इस पार्टी ने तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल के लिए एक नया पद बनाया था जिसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नाम से जाना जाता है ∣ जिस पद पर विपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस नियुक्त ...
वो बात जो जरूरी है