Skip to main content

Posts

Showing posts from August 3, 2024

Happy Friendship Day: उन दोस्तों की बात ही अलग होती है

दोस्ती सिर्फ एक शब्द नहीं है। दोस्ती एक एहसास है। परिवार के बाद जिसके हम सबसे ज्यादा करीब होते हैं। वो‌ दोस्त ही है। जब लगने लगता है कि कोई समझने वाला नहीं । तब दोस्त ही हमारा हमदर्दी बनता है। जिसके आगे हम बिना किसी झिझक के हर वो‌ बात कह सकते हैं। जो हम किसी और से नहीं कह पाते हैं। जो हमें हंसता जिंदगी में कुछ करने की सीख दे जाता है।  जो हमारी कमियों के साथ बिना झिझके हमें स्वीकार करने की हिम्मत रखता है।  आज जब रिश्ते में खट्टास पड़ना आम सा हो गया है। जब दोस्ती में एक सौदा सा हो गयी है। ऐसे वक्त में अगर आपके पास एक अच्छा दोस्त है। जो आपका आप से ज्यादा ख्याल रखता है। जो आपकी खुशी पर खुश ओर दुख पर दुखी होता है। यकीन मानिए आप इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। वरना आज हाल ये है कि इंसान एक अच्छा दोस्त के लिए तरसता है।