भारत को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है∣ इसे हम सब बखूबी जानते हैं ∣ बात चाहे गांधी युग के समय हुए असहयोग आंदोलन की हो या भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की इन सब का भारतीय स्वतंत्रता में अहम योगदान रहा है ∣ वहीं जब हम मध्यप्रदेश के पत्रकार और समाचार पत्रों की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका देखते हैं तो पाते हैं भारत में पहला अखबार जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा 29 जनवरी 1780 में निकाला गया था ∣ जबकि इसके विपरीत 'हदय प्रदेश' के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश में जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा निकाले गए अखबार' हिकीज गजट' के पूरे 69 साल बाद 6 मार्च 1849 में इन्दौर से 'मालवा अखबार' का प्रकाशन किया गया था ∣ जो आगे चलकर मध्यप्रदेश का पहला अखबार हुआ था ∣ इस अखबार को लेकर खुद वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित कर रहे लार्ड लिटिन ने कहा था कि "सबसे अधिक साहसी राजद्रोह उत्तर भारत के भारतीय भाषाओं पत्रों में लिखा जा रहा है ∣ एक मराठी राजधानी (इंदौर) से प्रकाशित 'मालवा अखबार' बहुत चुभता है ∣ इसमे...
वो बात जो जरूरी है