Skip to main content

Posts

Showing posts from August 30, 2022

भारतीय त्यौहार की अपनी बातें

भारतीय लोग त्यौहार के मामले में सबसे आगे है ∣ जहां कोई न कोई त्यौहार चलता ही रहता है ∣ बात चाहें, घर की सफाई की हो, या परिवारों के साथ मिलना जुलना  इन सब का अनोखा मेल , हमें ये त्यौहार ही तो बताते  हैं ∣  जब पहली बार ससुराल गयी लड़की को अपने मायके आने के लिए इन त्यौहारों का बेसब्री से इंतजार रहता था ∣ वहीं दूसरी तरफ घर के सभी लोगों को बेटी के घर आने की राह देख रहे होते हैं ∣ आज जिंदगी की भागदौड़ में जहां किसी को फुर्सत नहीं है किसी की बात सुनने की ,ऐसे समय में त्यौहार ही तो है  जो एक वक्त ठहर कर आपस में लोगों को संवाद करने का मौका देते है ∣