Skip to main content

Posts

Showing posts from November 24, 2023

तुम गलत भी हो सकते हो

सबके लिए तुम सही हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं क ई बार उनके लिए तुम गलत भी हो सकते हो जब फैसला तुम अपनी भलाई के लिए लो जरुरी नहीं सबसे तुम्हें इसके लिए सराहना ही मिले कुछ से तुम्हें तिरस्कार भी मिल सकता है।  सब तुम्हारे दोस्त हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं कुछ उससे ज्यादा तुम्हें नापसंद करने वाले हो सकते है ∣ इसके बावजूद तुम दूसरों के लिए ऐसा कोई फैसला मत लेना जो कल जाकर तुम्हें परेशान करें।  जो तुम्हें ताउम्र के लिए एक ऐसी सजा दें जो आगे चलकर तुम्हारी सबसे बड़ी भूल बनें।