Skip to main content

Posts

Showing posts from December 1, 2020

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

 आज दिसम्बर का पहला दिन है देखते देखते जनवरी से दिसम्बर लग गया और अब कुछ समय बाद 2021 आ जाएगा और हमारे पास रहेगा कोरोना जिसने हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी हालांकि कोरोना वायरस की वैक्सीन हम सब के लिए आशा की नयी उम्मीद लेकर आयी है किन्तु हमें अभी इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ये वैक्सीन सभी व्यक्तियों को लगने में करीब 1 से डेढ़ साल की सम्भावना है. दिसम्बर से फरवरी माह तक ठंडी लगातार बढ़ती रहेगी जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ने का भी खतरा है इसलिए हमें जरूरी है कि हम इसे हल्के में न ले .  आज समकालीन समय में जब हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हमारी सुरक्षा है ऐसे में अगर हम घर से निकलते हैं तो हम इस बात की सावधानी रखें .  *  मास्क पहने. * हाथ मिलाने से बेहतर है नमस्कार करें.