इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है∣ जो अपने आप में पूर्ण हो जिसमें कोई कमी न हो, जो सबकुछ जानता हो∣ हमारे आस पास ऐसे बहुत से लोग मौजूद है∣ जो बहुत थोड़ा जानकार खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने लगते हैं∣ उन्हें लगता है कि वो सब कुछ जानते हैं उनसे बेहतर कोई भी नहीं है∣ जबकि ऐसा होता नहीं है∣ हम सबको को बहुत सी चीजें नहीं आती है∣ किन्तु हम में ऐसे ज्यादातर लोग होते हैं जो ये स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रखते हैं कि उन्हें ये काम नहीं आता है∣ इसके विपरीत वो लोग जो ये जानते हैं कि उन्हें क्या आता है, क्या नहीं वो दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा समझदार ह़ोते है ∣
वो बात जो जरूरी है