Skip to main content

Posts

Showing posts from February 10, 2024

आसान नहीं है लड़की होना

जहां तुम कुछ भी करों गलत ही होती हो लोगों को तुम्हारी हर चीज से परेशानी ही होती है मोटी हो तो कहेंगे खाना बहुत खाती है पतली हो तो कहेंगे खाना नहीं कहती है कम बात करो तो कहेंगे गूंगी है ज्यादा बात करो तो इसे बेर्शमी की हद कहते  हैं  लंबी हो तो‌ सीढ़ी की जरूरत नहीं छोटी हो तो बच्ची है हर चीज में लोगों को सिर्फ परेशानी होती है ∣ कौन कहता है लड़की होना आसान है जहां गलती चाहे किसी की हो गलत तुम ही होती हो।