Skip to main content

Posts

Showing posts from February 9, 2022

परीक्षा के अपने मायने है

  परीक्षा चाहे जीवन की हो यहां स्कूल और काॅलेज की सबका अपना अपना महत्व होता है ∣  जीवन की परीक्षा बिना पढ़े ही दी जाती है जिसका अनुभव लेकर हम अपने जीवन की अन्य परीक्षा में पास होते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ स्कूल, काॅलेज की परीक्षा देने से पहले हम उस विषय को पढ़ते हैं ∣  पर आज समकालीन समय में कोरोना वायरस के चलते परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से होने लगी है ∣ जिसके अनेक फायदे हैं तो नुकसान भी कम नहीं है ∣ जिसने छात्रों की रचनात्मकता में कमी ला दी है और पढ़ने की आदत तो जैसे छुड़वा ही दी है आज वो अपने ज्ञान से ज्यादा गूगल पर भरोसा करने लगे हैं ∣ जिसकी अति एक समय के बाद हमारे लिए खतरनाक हो सकती है ∣ जीवन में कोई भी परीक्षा हो उसकी तैयारी हमेशा बेहतर करनी चाहिए क्योंकि अक्सर जीवन में ऐसे मोड़ भी आ जाए करते हैं जहां  हमारा  प्रतिद्वंद्वी कोई ओर नहीं हम स्वयं हो जाते हैं ∣