Skip to main content

Posts

Showing posts from October 29, 2023

इंटरनेट के बीच हमारी दुनिया

आज के समय में बिना इंटरनेट जीवन की कल्पना करना लगभग मुश्किल सा हो गया है ∣ जहां हमारी सुबह इंटरनेट से शुरू और उस पर ही खत्म हो जाती है ∣ एक दिन भी इंटरनेट न रहे तो फोन डिब्बा सा हो जाता है ∣ जहां उसके अपने फायदे तो  नुकसान भी कम नहीं है। इसके बावजूद इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है ∣ जहां हम दूर बैठे रिश्तेदार से लेकर दोस्त से बिना किसी देरी के आसानी से बातचीत कर सकते हैं ∣ ये बात अलग है कि आज हम ने खुद को इतना ज्यादा सीमित कर लिया है कि अब हमें किसी और की कोई जरूरत ही  महसूस नहीं होती है ∣ आज भले इंटरनेट ने हमारे जीवन में अनगिनत सम्भावना को लाकर रख दिया है ∣ इसके बावजूद हम उसका सदुपयोग केवल 2 से 3 प्रतिशत ही कर रहे हैं ∣ हमारा ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट पर बेकार‌ सी चीजों को देखने में लग गया है ∣ जबकि अगर हम इसका सही उपयोग करें तो हम इसके जरिये अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं ∣ आज इंटरनेट हमारी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है ∣ जहां हम उसके सही उपयोग से अपने जीवन में अनेक सम्भावनाओं को खोज सकते हैं ∣