Skip to main content

इंटरनेट के बीच हमारी दुनिया


आज के समय में बिना इंटरनेट जीवन की कल्पना करना लगभग मुश्किल सा हो गया है ∣
जहां हमारी सुबह इंटरनेट से शुरू और उस पर ही खत्म हो जाती है ∣
एक दिन भी इंटरनेट न रहे तो फोन डिब्बा सा हो जाता है ∣
जहां उसके अपने फायदे तो  नुकसान भी कम नहीं है। इसके बावजूद इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है ∣
जहां हम दूर बैठे रिश्तेदार से लेकर दोस्त से बिना किसी देरी के आसानी से बातचीत कर सकते हैं ∣
ये बात अलग है कि आज हम ने खुद को इतना ज्यादा सीमित कर लिया है कि अब हमें किसी और की कोई जरूरत ही  महसूस नहीं होती है ∣
आज भले इंटरनेट ने हमारे जीवन में अनगिनत सम्भावना को लाकर रख दिया है ∣ इसके बावजूद हम उसका सदुपयोग केवल 2 से 3 प्रतिशत ही कर रहे हैं ∣ हमारा ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट पर बेकार‌ सी चीजों को देखने में लग गया है ∣
जबकि अगर हम इसका सही उपयोग करें तो हम इसके जरिये अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं ∣

आज इंटरनेट हमारी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है ∣ जहां हम उसके सही उपयोग से अपने जीवन में अनेक सम्भावनाओं को खोज सकते हैं ∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..